Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

दिखना चाहती हैं बोल्ड तो रेड कलर को करें होल्ड

रेड कलर की ऑउटफिट देखने में बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट दिखाई देती है।
Updated:- 2022-09-23, 16:30 IST
RED COLOR TRADITIONAL OUTFITS

वैसे तो महिलाएं हर तरह के लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने से पीछे नहीं हटती हैं। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर भी करती नजर आती हैं। आजकल रेड कलर को बेहद किया जाने लगा है। हालांकि ये कलर एवरग्रीन है लेकिन इस फेस्टिव सीजन में महिलाएं इस कलर की ऑउटफिट को पहनना पसंद करती दिखाई दे रही हैं।

लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो रेड कलर को स्टाइल करते समय बेहद कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं रेड कलर के कुछ बोल्ड लुक्स और बताने वाले हैं कैसे करें इसे स्टाइल।

वेलवेट शरारा के साथ कुर्ती (Sharara With Kurti)

Sharara With Kurti

इस तरह की ऑउटफिट देखने में बेहद स्टाइलिश दिखाई देती हैं। साथ ही इस लुक में शरारा के फैब्रिक के लिए वेलवेट को चुना गया है। इसके साथ स्लीवलेस शोर्ट कुर्ती को स्टाइल किया गया है। हेयर स्टाइल के लिए आप इस तरह के स्लीक प्लेन बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। आप चाहे तो हेयर स्टाइल के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल को भी चुन सकती हैं। इस तरह की ऑउटफिट के साथ मेकअप को न्यूड या लाइट ब्राउन में चुनें। आप चाहे तो एक्सपेरिमेंट करने के लिए लिप्स को रेड रख सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए नेट के दुपट्टे को ड्रेप किया गया है। ज्वेलरी के लिए हैवी इयररिंग्स को स्टाइल किया गया है।

इसे भी पढ़ें : मानुषी छिल्लर के स्टाइलिश लुक्स हैं एकदम किलर

फ्लोरल वर्क रूबी रेड लहंगा (Ruby Red Lehenga)

Ruby Red Lehenga

अगर आप कुछ हैवी ड्रेस में ट्राई करना चाहती हैं तो आप कुछ इस तरह के लहंगे को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। इसमें मेकअप के लिए कॉपर और ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया गया है।साथ ही हेयर स्टाइल के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल को चुना गया है। ब्लाउज के लिए स्लीवलेस वी-नेक गले के डिजाइन को वियर किया गया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप प्लेन नेट के दुपट्टे को ड्रेप कर सकती हैं। ज्वेलरी के लिए गले में हैवी नेकलेस को चुना गया है।

इसे भी पढ़ें : मम्मी की पुरानी साड़ी से ऐसे बनाएं खूबसूरत लहंगा

बोल्ड रेड साड़ी (Red Plain Saree)

Red Plain Saree

अगर आप कुछ क्लासी ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके की साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं। साथ ही लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप हैवी कुंदन इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए स्लीक सिंपल बन हेयर स्टाइल को चुना गया है। साड़ी प्लेन है इसलिए ब्लाउज के नेक डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है जिसके कारण लुक बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई दे रहा है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बिंदी को माथे पर लगाया गया है।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये रेड कलर की ट्रेडिशनल ऑउटफिट के डिजाइन और उनकी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।    

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।