herzindagi
red bangles set for married women

Red Bangles: लाल रंग की चूड़ी के ये सेट हैं नए, देखें डिजाइंस और बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए आप रंग-बिरंग चूड़ियों को लाल रंग के कंगन के साथ भी पहन सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-24, 09:49 IST

हम सभी ट्रेडिशनल लुक के साथ तरह-तरह के चूड़ी के सेट बनाकर पहनते हैं। वहीं सुहागने ज्यादातर लाल रंग की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। हालांकि चूड़ियों को इंडो-वेस्टर्न और कईवेस्टर्न लुक्स के साथ भी स्टाइल किया जाने लगा है।

लाल रंग में आपको कई डिजाइन वाली चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें आप कई तरीके से हाथों में पहन सकते हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लाल रंग की चूड़ियों के कुछ नए सेट और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ आसान तरीके- 

लाल-हरी चूड़ी सेट (Green Bangles)

red green bangles

हरे के साथ ज्यादातर लाल रंग की ही चूड़ियां पहनी जाती है। इसमें आप बारीक चमकीली वाली चूड़ी खरीद सकती हैं। इस तरह की चूड़ी रोजाना से लेकर किसी पार्टी लुक के लिए भी पहनी जा सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की चूड़ी के बीच में चौड़े डिजाइन का कंगन भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Choodi Designs: लाल रंग की चूड़ी के ये नए डिजाइंस बसंत पंचमी के लिए हैं खास, देखें तस्वीरें

गोल्डन कंगन के साथ लाल चूड़ी सेट (Golden Bagles)

red bangles

गोल्डन कलर अपने आप में ही काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। इसमें आप लाल रंग की चूड़ियों के साथ गोल्डन कलर के कंगन का सेट बनाकर पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन के साथ पर्ल डिजाइन की पतली चूड़ियां भी बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।

लाल-पीली चूड़ी सेट (Red-Yellow Bangle Set)

yellow bangles

लाल के साथ पीले रंग का कलर कॉम्बिनेशन बेस्ट नजर आता है। इस तरह की लाल-पीली चूड़ियों के साथ में आप हरे रंग या पिंक कलर को भी शामिल कर सकती हैं। यह चूड़ी सेट हर कलर के कपड़ों के साथ आसानी से मैच भी करता है। इस तरह के चूड़ी सेट के साथ शुरुआत और आखिर में आप मिरर वर्क वाले कंगन लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Choodi Set Designs: लाल, हरी और पीले रंग वाली चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस हैं खास

कुंदन डिजाइन चूड़ी सेट (Kundan Bangles Set)

kundan bangle set

कुंदन डिजाइन में आपको लाख की चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी। वहीं इस तरह के डिजाइन की चूड़ी सेट आपको फैंसी लुक देने में सहायता करेंगे। नई-नवेली दुल्हनें इस तरह की चूड़ियां ज्यादातर पहनना पसंद करती हैं। वहीं आप केवल एक-एक कंगन के आगे पीछे पतली चूड़ी लगाकर भी सेट बना सकती हैं।

 

अगर लाल रंग की चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Zuppy, Taj Bridal Store, Mirraw, Punjabi Traditinal Jewellery

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।