Red Ajrakh Saree for Karwa Chauth 2026: इस त्योहार ट्रेंड में हैं अजरक प्रिंट्स, देखें डिजाइंस

करवा चौथ 2026 पर अगर आप भी सिंपल साड़ियों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं? तो आपके लिए अजरक प्रिंट साड़ियां सबसे बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत साड़ी डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-10-22, 18:58 IST
image

हर साल की तरह इस साल भी अगर आप अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और इस दिन पूरा सोलह श्रृंगार करना चाहती हैं, तो इस बार एक जैसी साधारण साड़ी पहनने के बजाय कुछ डिफरेंट और नया ट्राई कर सकती हैं। आजकल महिलाओं के बीच भारी बनारसी या जरी की साड़ियों के बजाय अजरक प्रिंट वाली साड़ियां बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में आप इस करवा चौथ 2026 अजरक प्रिंट साड़ी पहनकर अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं।

करवा चौथ के लिए 4 ट्रेंडी रेड अजरक प्रिंट साड़ी डिजाइंस

गुजरात के कच्छ और राजस्थान के बाड़मेर के जियोमैट्रिकल पैटर्न्स के लिए मशहूर यह अजरक प्रिंट साड़ी आपके करवा चौथ लुक को हमेशा के लिए यादगार बना देगी। आइए जानते हैं ऐसे ही चार ट्रेंडी अजरक प्रिंट साड़ी डिजाइंस के बारे में।

1. गोटा पट्टी वर्क रेड अजरक साड़ी

अगर आप करवा चौथ के खास मौके पर लाल रंग की गोटा पट्टी वर्क से सजी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह अजरक साड़ी सबसे बेस्ट हो सकती है। इसके बॉर्डर और पल्लू पर किया गया बारीक गोटा पट्टी वर्क आपके लुक को और भी ज्यादा शानदार बनाने में मदद करेगा।

pinterest/Okhai

2. चंदेरी सिल्क अजरक प्रिंट साड़ी 

इस साल करवा चौथ के मौके पर आप चंदेरी फैब्रिक वाली यह खूबसूरत अजरक प्रिंट साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद क्लासी और एथनिक वाइब देने में मदद करती है। इसे आप खास तौर पर शाम की पूजा के दौरान पहनकर अपने करवा चौथ लुक को स्पेशल बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगी।

pinterest/apurva.with.clarity

3. कॉटन अजरक साड़ी विथ हैवी जरी बॉर्डर 

करवा चौथ वाले दिन अपने लुक को सबसे अलग और खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह की कॉटन अजरक साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही लाइटवेट होती है, जिसे आप पूरा दिन पहनकर भी एकदम आरामदायक महसूस करेंगी। इसमें जरी का बॉर्डर जुड़ा होता है, जिससे यह दिखने में एकदम परफेक्ट फेस्टिव वाइब देती है।

यह भी पढ़ें- Ajrak Saree: ऑफिस में स्टाइल करें अजरक साड़ी, जानें तरीका

pinterest/Saree Fusion

4. पैच वर्क अजरक प्रिंट साड़ी

अगर आप इस करवा चौथ पर मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न टच पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की पैच वर्क अजरक प्रिंट साड़ी बेस्ट हो सकती है। इस लाल रंग की अजरक साड़ी को आप करवा चौथ की पूजा के दौरान पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको अपने नजदीकी बाजार में भी आसानी से मिल जाएगी। 

pinterest/Hindu Heritage

अजरक प्रिंट साड़ी के लिए जरूरी स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप करवा चौथ पर लाल रंग की इन अजरक प्रिंट साड़ियों में से किसी एक को चुनती हैं, तो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें - 

  • लाल अजरक साड़ी के साथ आप प्लेन लाल ब्लाउज या कंट्रास्ट नेवी ब्लू ब्लाउज चुन सकती हैं। ब्लाउज की नेकलाइन आप बोट नेक, एल्बो स्लीव्स या बैकलेस डिजाइंस के साथ तैयार करवा सकती हैं।
  • अजरक प्रिंट साड़ी के लुक को और शानदार बनाने के लिए इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड चोकर सेट, चांदबाली और मैचिंग कड़े पहन सकती हैं।
  • अजरक साड़ी के साथ आप बालों में लो बन, हाई पोनीटेल या खजूरी चोटी बनाकर उसमें मोगरे या चमेली का गजरा लगा सकती हैं।
  • इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आंखों पर गहरा काजल, होठों पर डार्क शेड की रेड लिपस्टिक और गालों पर हल्का सा ब्लश लगाएं।

यह भी पढ़ें- क्या है मिल्क साड़ी ट्रेंड? जानें इसकी खासियत और स्टाइल करने का तरीका

निष्कर्ष:  इस साल करवा चौथ पर पूजा के दौरान पहनने के लिए अगर आप भी लाल रंग की साड़ी तलाश रही हैं, तो ऊपर बताए गए ये सभी रेड अजरक साड़ी डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट होंगे। इन्हें आप आज ही अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस तरह के साड़ी डिजाइंस आपके करवा चौथ लुक में चार चांद लगा देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
असली अजरक साड़ी की पहचान कैसे की जा सकती है?
असली हाथ से बनी अजरक साड़ी के कपड़े पर दोनों तरफ प्रिंट का रंग और डिजाइन एक समान गहराई के साथ दिखाई देता है।
अजरक साड़ी को धोने और मेंटेन करने का सही तरीका क्या है?
चूंकि इसमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग होता है, इसलिए पहली कुछ बार इसे केवल ड्राई क्लीन करवाना चाहिए या ठंडे पानी में माइल्ड वॉश देना चाहिए।
क्या कम हाइट वाली महिलाएं भी अजरक प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं?
बिल्कुल, कम हाइट वाली महिलाओं को छोटे ब्लॉक्स और पतले बॉर्डर वाली अजरक साड़ी चुननी चाहिए, जिससे वे लंबी और स्लिम दिखाई दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।