Rasha Thadani Suit Looks: सहेलियों में दिखेंगी सबसे जुदा, ट्राई करें राशा थडानी के फैबुलस सलवार-सूट लुक्स

Rasha Thadani Suits: यदि आप किसी भी फंक्शन में अपने सहेली ग्रुप में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो रवीना टंडन की बेटी राशा के फैबुलस सलवार-सूट कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इन सूट में आपका लुक सबसे जुदा नजर आएगा।  
Bollywood Fashion

रवीना टंडन की बेटी राशि थडानी अपनी मां तरह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं होने के बावजूद राशा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न राशा थडानी का हर लुक ग्लैमर से भरा होता है। फैंस उनकी हर पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया देते हैं। बहुत जल्द राशा अजय देवगन की फिल्म आजाद से डेब्यू करने जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। राशा को 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। वैसे तो राशा का हर लुक स्टाइलिश होता है, लेकिन इंडियन लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

यदि आप भी राशा थडानी के ऑउटफिट के दीवाने हैं और उनके लुक्स को अक्सर रिक्रिएट करते रहते हैं, तो आज हम आपको उनके गोर्जियास सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको यंग गर्ल्स कैरी करके फैबुलस लुक पा सकती हैं। आप राशा के इन सूट को किसी भी मौके पर पहनकर खुद को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आइए के नजर डाल लेते हैं डीवा के अट्रैक्टिव सूट कलेक्शन पर।

सिल्क शरारा सूट

हाल में राशा थडानी ने येलो कलर के प्रिंटेड सिल्क फेब्रिक शरारा सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। डीवा का सिंपल सोबर सूट में भी लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। इस सूट की कुर्ती नूडल स्ट्रैप की है। जबकि दुपट्टा शिफॉन का है। जिसपर गोल्डन कलर की लेस लगी हुई है। साथ में उन्होंने गोल्डन पर्ल वर्क झुमकी पहनी हुई है। बालों को राशा ने फ्रंट में फ्रेंच ब्रेड के साथ स्ट्रेट ओपन रखा हुआ है। हल्दी फंक्शन के लिए आप उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Suit Designs: Lohri function में ब्यूटीफुल लुक के लिए स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले पटियाला सूट

कलीदार अनारकली सूट

रेड कलर के कलीदार प्लेन अनारकली सूट में राशा काफी प्रिटी लग रही हैं। इस सूट के साथ उन्होंने प्लाजो कैरी किया हुआ है। प्लेन सूट के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा लुक में चार चांद लगा रहा है। इस तरह के सूट काफी हमेशा फैशन में रहते हैं। सूट के साथ एक्ट्रेस ने मेटल इयररिंग पहने हुए हैं। इस तरह के सूट क्लासी लुक देते हैं। इनको आप हर मौके पर पहनकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। साथ में जूती आपके लुक को परफेक्ट बना देंगी।

पेप्लम स्टाइल सूट

rasha suit

इन दिनों पेप्लम स्टाइल सूट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। यदि आपने इन सूट को पहन लिया तो आप पार्टी में सबसे जुदा नजर आएंगी। इन सूट को पहनने के बाद इनका ग्रेसफुल लुक सबको दीवाना बना देता है। राशा ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है। जिसपर गोल्डन कलर का जरी वर्क किया गया है। कुर्ती फ्रंट ओपन है और बॉटम में गरारा लुक दिया गया है। साथ में उन्होंने स्टोन इयररिंग और मांग टीका से अपना लुक कंप्लीट किया है। हेयर स्टाइल को राशा ने फ्रंट से ट्विस्ट करके बालों को ओपन रखा है।

ये भी पढ़ें: Khushi Kapoor Ethnic Looks: यंग गर्ल्स खुशी कपूर के एथनिक कलेक्शन से लें टिप्स, दिखेंगी सबसे जुदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Rasha Thadani

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP