herzindagi
Ethnic Wear

Khushi Kapoor Ethnic Looks: यंग गर्ल्स खुशी कपूर के एथनिक कलेक्शन से लें टिप्स, दिखेंगी सबसे जुदा

Khushi Kapoor Ethnic Collection: बॉलीवुड की फेमस स्टार किड खुशी कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस का खूबसूरत एथनिक कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसको देख आप भी फिदा हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 16:19 IST

खुशी कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं, जो कि इंडस्ट्री की मोस्ट हिट अभिनेत्री जान्ह्ववी कपूर की बहन भी हैं। दोनों सिस्टर अपनी एक्टिंग से ज्यादा लुक्स को लेकर फैंस को इंप्रेस करना का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। खुशी कपूर ने पिछले साल ही फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था।

महज 24 साल अभिनेत्री एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। खुशी के ड्रेसिंग सेंस को यंग गर्ल्स काफी रीक्रिएट करती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा का हर लुक फैशनेबल होता है। यदि आपको भी खुशी कपूर का फैशन सेंस पसंद आता है, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको एक्ट्रेस के कुछ खूसबूरत एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे यंग गर्ल्स इंस्पिरेशन लेकर खुद को स्टनिंग लुक दे सकती हैं।

सिक्विन वर्क लहंगा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushikapoor)

हाल में खुशी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पिस्ता ग्रीन कलर का गॉर्जियस लहंगा कैरी किया था। जिसपर हैवी सीक्वेंस वर्क किया गया था। साथ में उन्होंने ऑफ शोल्डर चोली पेयर अप की हुई थी। जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे थे। हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस ने लो बन लुक के साथ ट्यूलिप फ्लावर टक किए हुए थे। लहंगे के साथ फ्लावर पैच पर्ल वर्क चोकर काफी स्मार्ट लुक दे रहा था। साथ में मिनिमल मांग टीका और मैचिंग ब्रासलेट भी पहना हुआ था। आप भी खुशी के इस लुक को अपनी दोस्त की वेडिंग में रीक्रिएट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Sequin Work Lehenga Designs: ब्राइड के साथ आपको भी निहारेंगे सब, बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहनें ऐसे सिक्विन वर्क लहंगे

कशीदा वर्क साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushikapoor)

अभिनेत्री इस हैंडमेड कशीदा वर्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। कशीदा वर्क कश्मीर की पारंपरिक कढ़ाई कला है। इस कढ़ाई को रंग-बिरंगे मोटे धागों से किया जाता है। इस साड़ी पर सिक्विन और क्रिस्टल वर्क भी किया गया है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ वन फोर्थ स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है। साथ में ग्रीन स्टोन चोकर मैचिंग झुमकी इयररिंग्स लुक में चार चांद लगा रहे हैं। हेयर स्टाइल में उन्होंने ब्रेड स्टाइल लुक दिया है।

यह विडियो भी देखें

हैवी हेंड वर्क स्कर्ट-टॉप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushikapoor)

आजकल लहंगे की जगह इस तरह के स्कर्ट-टॉप काफी फैशन में चल रहे हैं। खुशी ऑफ व्हाइट कलर के स्कर्ट-टॉप में काफी रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके ऑउटफिट पर हेंडमेड कटदाना और पर्ल वर्क किया गया है। जिसकर चलते उनकी ड्रेस का लुक काफी हैवी नजर आ रहा है। फ्लेयर लहंगे के साथ राउंड डीप नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज काफी सूट कर रहा है। हेयर स्टाइल में उन्होंने लो बन लुक के साथ फ्रंट फ्लिक्स स्टाइल दी है। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने अमेरिकन डायमंड नेकपीस विद इयररिंग पेयर अप किए हैं। साथ में न्यूड मेकअप उनका लुक कंप्लीट कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Old Saree To Suit: पुरानी प्रिंटेड साड़ी की मदद से बनाएं फैंसी सलवार-सूट, जानें इन्हें स्टाइलिश बनाने का सही तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।