Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Radhika Merchant Bridal Looks: पानेतर घाघरे से लेकर बनारसी लहंगे तक में बेहद खूबसूरत लग रही है राधिका मर्चेंट, देखें तस्वीरें

नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी हो चुकी है। आइये देखते हैं राधिका मर्चेंट के सभी लुक्स- 
Updated:- 2024-07-13, 17:04 IST
radhika merchant wedding bridal pics

भारत के सबसे जाने-माने परिवार अंबानी के चर्चे तो दुनियाभर में गूंज रहे हैं। नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। अंबानी लेडीज के स्टाइलिश लुक्स एक के बाद एक सुर्खियां बना रहे हैं।

राधिका के हर लुक में कोई न कोई खासियत है। तो आइये राधिका मर्चेंट के वेडिंग ब्राइडल लुक। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में- 

राधिका मर्चेंट का विदाई लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

राधिका मर्चेंट ने विदाई लुक के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा स्टाइल किया है। इस बनारसी ब्रोकेड लहंगे पर कारचोबी वर्क किया गया है। रेड और गोल्डन कलर के इस ट्रेल दुपट्टे को लुक के साथ स्टाइल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Wedding: हीरे से बने लहंगे से लेकर बांधनी घाघरे तक, नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के सभी लुक्स में है कोई खास बात

राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

ब्राइडल लुक के लिए राधिका ने ऑफव्हाइट और रेड कलर के इस खूबसूरत घाघरे को पहना है। इस खास मौके पर राधिका ने डिजाइनर अबू जनि संदीप खोसला का डिजाइनर घाघरा पहना है। इस घाघरे को पानेतर डिजाइन कहा जाता है। वहीं इसमें सीक्वेन, फ्लोरल, ताम्बा टिक्की और लाल रेशम की कारीगिरी करके तैयार किया गया है। वील के लिए जाली और कट वर्क ट्रेल वर्क किया गया है। इसमें जारदोजी वर्क किया गया है। इसकी लेंथ 80 इंच लंबी हैं। दुपट्टे के लिए टिश्यू फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Interesting Facts: गुजरात की मशहूर ब्राइडल पानेतर साड़ी की 7 खास बातें जानें

राधिका मर्चेंट का बारात लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

इसके अलावा राधिका मर्चेंट बारात में डांस करती हुई नजर आईं थी और इस लुक के लिए राधिका ने हॉट पिंक कलर का लेस वर्क वाला लहंगा स्टाइल किया है। इस लुक में राधिका ने काफी सिंपल डिजाइन को बेहद खूबसूरती के साथ स्टाइल किया है।

 

अगर आपको राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।