Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:29 PM IST

Radhika Merchant Looks: राधिका मर्चेंट के नए लुक्स पर डालें नजर, देखें तस्वीरें

 अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट आजकल अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आप भी देखें इनके लेटेस्ट लुक्स।
Updated:- 2024-06-18, 12:33 IST
radhika merchant new look

अंबानी परिवार के घर में जल्दी ही शहनाई बजने वाली हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी वजह से आजकल राधिका मर्चेंट अपने प्री वेडिंग फोटोशूट में बिजी हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वो अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। अगर आपको भी इनके लुक्स पसंद आते हैं, तो आप भी इनके आउटफिट्स डिजाइन को देख सकती हैं। 

राधिका मर्चेंट का गाउन लुक (Radhika Merchant Looks For Women)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

राधिका मर्चेंट वैसे तो हर लुक में परफेक्ट लगती है। लेकिन उनके चेहरे पर शादी का ग्लो नजर आ रहा है। इसी वजह से वो और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट ने कई सारे फोटोशूट कराएं है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्होंने साटन ड्रेप गाउन को स्टाइल किया है। इसमें सिल्क रोज को ड्रेस पर लगाया गया है। इससे यह गाउन और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इस ड्रेस को तमारा राल्फ ने डियाइन किया है। इसमें जो फ्लावर लगाएं गए हैं उसमें स्टोन वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने एक्सेसरीज भी वैसे ही डिजाइन की स्टाइल की है। 

गोल्डन ऐड व्हाइट 3 डी ड्रेस 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

राधिका मर्चेंट का यह लुक भी बेहद खास है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उन्होंने 3 डी इफेक्ट वाली ड्रेस को वियर किया है। इसमें जो ऊपर का ब्लाउज और कमर तक की ड्रेस को गोल्जन एयरोस्पेस एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है। इससे ड्रेस में काफी अच्छा इफेक्ट दिया गया है। इसे काफी परफेक्शन के साथ तैयार किया है। ड्रेस को Graceling ब्रांड ने तैयार किया है। इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी भी गोल्डन कलर में स्टाइल की है। इसमें वो खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Saree Designs : भीड़ से नजर आना चाहती हैं अलग, तो वियर करें सीक्वेंस साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

राधिका मर्चेंट का ड्रेस लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट ने लेटर लिखी ड्रेस को स्टाइल किया है। इसमें ऊपर के हिस्से को सीक्वेंस वर्क के साथ ऑफ शोल्डर डिजाइन में क्रिएट किया है। इसके बाद नीचे की ड्रेस को लेटर के साथ तैयार किया है। इस ड्रेस में दुल्हे के लिए खास लेटर लिखा गया है। जिसे उन्होंने इस फोटो में वियर किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड है, जो उन्होंने फॉलो किया है। 

राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। इनके लुक्स का इंतजार हर कोई कर रहा है। अभी जो तस्वीरें आईं है, इसमें वो इतनी सुंदर नजर आ रही हैं, तो शादी में कितनी खूबसूरत नजर आएंगी। 

इसे भी पढ़ें: आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये मिनी ड्रेसस, एक्ट्रेसेस के लुक से लें आईडिया

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।