साड़ी के साथ पहनें 3डी ब्‍लाउज, देखें डिजाइंस

साड़ी के ब्‍लाउज को लेकर अगर आप भी नई डिजाइंस की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल 3डी स्‍टाइल ब्‍लाउज डिजाइंस की एक झलक जरूर देख लें। 
Updated:- 2023-03-17, 19:53 IST
d blouse designs pictures new

आजकल सिंपल साड़ी के साथ डिजाइनर ब्‍लाउज पहनने का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है। खासतौर पर 3डी प्रिंट और एम्‍ब्रॉयडरी के साथ-साथ 3डी कटवर्क वाले ब्‍लाउज काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

आप इस तरह के ब्‍लाउज को किसी भी ओकेजन में कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत हैवी या फिर डिजाइनर साड़ी की जरूरत नहीं होगी। आप कोई भी सॉलिड कलर की सिंपल सी साड़ी के साथ इस तरह का ब्‍लाउज कैरी कर सकती हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही ब्‍लाउज डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी किसी अच्‍छे लोकल टेलर से रीक्रिएट करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Blouse Designs: गर्मी के मौसम में ये 5 ब्‍लाउज डिजाइन आपको देंगे ग्‍लैमरस अंदाज

d blouse designs images

हैवी 3डी एम्‍ब्रॉयडरी ब्‍लाउज

  • आप हैवी 3डी एम्‍ब्रॉयडरी ब्‍लाउज किसी भी अच्‍छी लोकल फैशन डिजाइनर से बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्‍लाउज को आप अपनी पसंद के आधार पर कस्‍टमाइज करा सकती हैं।
  • आजकल 3डी एम्‍ब्रॉयडरी में रेश्‍म के धागों के साथ-साथ उसे ज्‍वेल्‍ड इफेक्‍ट भी दिया जाता है। इस तरह के ब्‍लाउज आपको बाजार में रेडिमेड भी मिल जाएंगे। आप इन्‍हें किस अच्‍छे फैशन स्‍टोर से खरीद सकती हैं।
  • केवल साड़ी के साथ ही नहीं आप किसी लहंगे या शरारा पैंट के साथ भी इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Underwire Blouse Designs: एक्‍ट्रेसेस की तरह दिखना चाहती हैं हॉट तो ये ब्‍लाउज डिजाइंस करें ट्राई

designs for saree

3डी प्रिंट ब्‍लाउज

  • आपको अच्‍छे-अच्‍छे ब्रांड में 3डी प्रिंट वाले आउटफिट्स देखने को मिल जाएंगे। मगर अब साड़ी के ब्‍लाउज भी 3डी प्रिंट में देखे जा रहे हैं। आप इन्‍हें किसी भी सिंपल साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • बेस्‍ट बात तो यह है कि आपको केवल सिल्‍क या साटन के कपड़े में ही नहीं बल्कि ऑरगैंजा जैसे फैब्रिक में भी 3डी प्रिंट वाले ब्‍लाउज मिल जाएंगे। आपको अपने साड़ी के फैब्रिक के आधार पर ब्‍लाउज के फैब्रिक का चुनाव करना है।
  • यह ब्‍लाउज आपको क्रॉप टॉप या भी कॉरसेट स्‍टाइल में मिलेंगे। आप इन्‍हें इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

d blouse designs for saree

3डी कटवर्क ब्‍लाउज डिजाइन

  • आप 3डी कटर्व वाले ब्‍लाउज का ट्रेंड भी आजकल काफी देख रही होंगी। वैसे इस वर्क में केवल ब्‍लाउज ही नहीं बल्कि दूसरे आउटफिट भी आते हैं। आपको बाजार में इनमें ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
  • साड़ी के साथ-साथ आप इन ब्‍लाउज को वेस्‍टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। लॉन्‍ग स्‍कर्ट या फिर आप इसे प्‍लोजो पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • आप इस तरह के ब्‍लाउज को किसी लोकल डिजाइनर से स्टिच भी करा सकती हैं और चाहें तो बाजार से रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।