Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

Hair Chain Designs For Curly Hair: इन हेयर चेन से बढ़ाएं कर्ली बालों की खूबसूरती, खूबसूरत लगेंगी आप

Hair Chain Designs For Curly Hair: अगर आपको स्‍टाइलि‍श लुक चाह‍िए तो चेहरे के साथ-साथ बालों का भी खास ध्‍यान रखना चाह‍िए। सि‍ंपल बालों का तो लोग कैसे भी हेयरस्‍टाइल कर लेते हैं, लेक‍िन कर्ली बालों में द‍िक्‍कत आती है। ऐसे में अगर आपके बाल भी कर्ली हैं तो आप बालों के ल‍िए ये हेयर चेन्‍स ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-21, 16:30 IST
image

हम सभी को फैशन करने का बहुत शौक होता है। हम चेहरे से लेकर बालों तक का खूब ख्‍याल रखते हैं। बालों की बात करें तो नॉर्मल बालों में हम कैसा भी स्‍टाइल कर सकते हैं, लेक‍िन कर्ली यानी घुंघराले बालों में हमें कुछ भी करने से पहले सोचना पड़ता है। ऐसे में समझ नहीं आता है क‍ि शादी या क‍िसी फंक्‍शन में बालों को नया लुक कैसे दि‍या जाए?

ऐसे में अगर आप भी रोज-रोज वही बोर‍िंग हेयरस्‍टाइल से परेशान हो चुकी हैं तो इस बार हेयर चेन (Hair Chain Latest Designs) ट्राई कर‍िए। ये सिंपल सी हेयर एसेसरी आपके कर्ली बालों को एकदम रॉयल और खूबसूरत लुक देगी। आज हम आपके ल‍िए कुछ लेटेस्‍ट डि‍जाइन के स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयर चेन लेकर आए हैं। इसे आप बालों में लगाएंगी तो बला की खूबसूरत लगेंगी। आइए जानते हैं-

बटरफ्लाई क्लिप हेयर चेन

Hair Chain Designs

अगर आप अपने बालों को बहुत ही क्यूट और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो ये बटरफ्लाई डिजाइन वाली हेयर चेन आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगी। इसमें ऊपर की तरफ दो पर्पल कलर की खूबसूरत तितलियां बनी हुई हैं, जिनसे लटकती हुई चेन्स आपके खुले या कर्ली बालों में प्‍यारा सा लुक देगी।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट

Image Credit Pinterest/𝔄𝔶𝔢𝔰𝔥 ℭ𝔥𝔞𝔲𝔡𝔥𝔞𝔯𝔶

फ्लोरल पर्ल हेयर चेन

Hair Chain Designs (1)

वेडिंग या पार्टी लुक के लिए ये फूलों और मोतियों वाली हेयर चेन बहुत ही सुंदर लग रही है। इसमें बने सिल्वर-गोल्डन फूल और नीचे लटकती मोतियों की चेन्स, हाफ-अप हेयरस्टाइल में एक एल‍िगेंट लुक देगी।

यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मां के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस

Image Credit Pinterest/MoshAesthetic | Minimal Luxe | Soft Silhouettes

गोल्डन फ्लोरल टैसेल हेयर चेन

Hair Chain Designs (2)

अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही ह‍ैं और चाहती हैं क‍ि आप सबसे अलग दिखें तो ये गोल्डन फ्लाॅवर डिजाइन वाली हेयर चेन बहुत सुंदर लगेगी। इसमें ऊपर बने मैटेलिक फूल-पत्तियां और नीचे की तरफ गिरती हुई ढेर सारी लड़ियां खुले बालों पर बहुत अच्‍छी लगेगी।

Image Credit Pinterest/MoshAesthetic | Minimal Luxe | Soft Silhouettes

मल्टी-लेयर गोल्ड एंड पर्ल हेयर चेन

Hair Chain Designs (3)

खुले कर्ली बालों और ब्रेड हेयरस्टाइल के लिए आप इस तरह का मल्टी-लेयर हेयर चेन भी खरीद सकती हैं। इसमें मोतियों की एक सुंदर लड़ी के साथ नीचे की तरफ तीन गोल्डन चेन्स दी गई हैं। इसे आप ट्राई करेंगी ताे आपको एकदम नया लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit Pinterest/RECTYO GALLERY

मल्टी-लेयर बटरफ्लाई हेयर चेन

Hair Chain Designs (4)

खुले या ट्विस्टेड बालों के लिए भी ये मल्‍टी लेयर वाला हेयर चेन बहुत ही प्‍यारा लग रहा है। इसकी चेन्‍स में छोटी-छोटी प्यारी तितलियां लटक रही हैं, जो आपके सिंपल हेयरस्टाइल को भी एकदम अट्रैक्टिव लुक देंगी।

यह भी पढ़ें- Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, यहां देखें सबसे यून‍िक ड‍िजाइंस

Image Credit Pinterest/shein

तो अगर आप भी अपने कर्ली बालों को अट्रैक्‍ट‍िव लुक देना चाहती हैं तो ये लेटेस्‍ट डि‍जाइन के हेयर चेन ट्राई कर सकती हैं। इससे बालों को जबरदस्‍त लुक म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit Pinterest/Chic Fashion Finds/soniashop/Hushed Commotion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।