Kajari Teej 2026 पर 5 म‍िनट में लगेंगे ये मेहंदी डिजाइंस

5 Minute Simple Mehndi Designs For Kajari Teen 2026: कजरी तीज 2026 पर कम समय में खूबसूरत लुक पाने के लिए हम स‍िंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइंस आपके ल‍िए लेकर आए हैं। इससे आप बिना किसी झंझट के 5 मिनट में अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-30, 20:00 IST
kajari teej 5 minute mehndi designs

इस साल कजरी तीज का त्‍योहार 31 अगस्‍त 2026 को मनाया जा रहा है। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में मह‍िलाएं ऑफ‍िस और घर दोनों संभाल रही हैं। ऐसे में उन्‍हें मेहंदी लगाने का समय नहीं म‍िल पाता है। इससे या तो वो बाहर से मेहंदी लगवा लेती हैं या फ‍िर हाथ सूने रह जाते ह‍ैं। बाहर से मेहंदी लगवाने के ल‍िए खर्च भी ज्‍यादा ही करना पड़ता ह‍ै। ऐसे में क्‍यों न घर पर ही स‍िंपल लेक‍िन एल‍िगेंट लुक देने वाली मेहंदी ड‍िजाइन लगा ली जाए।

5 म‍िनट वाली मेहंदी ड‍िजाइंस

जी हां, हम आपके लि‍ए कुछ ऐसी मेहंदी ड‍िजाइन लेकर आए हैं ज‍िन्‍हें आप 5 म‍िनट या उससे भी कम समय में लगा लेंगी। इससे आपके हाथों काे भी खूबसूरत लुक म‍िलेगा। साथ ही हम मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के ट‍िप्‍स भी देंगे। आइए देखते हैं-

मिनिमल फ्लोरल मंडला मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन उन लोगों पर ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी जो बहुत कम समय में एक सुंदर और एलिगेंट लुक चाहती हैं। इसमें हथेली के बीचों-बीच एक खूबसूरत फूल (मंडला पैटर्न) बना हुआ है, जिसके चारों तरफ पत्तियों की बेलें बनी हैं। इसे लगाने के ल‍िए आप ऐसे शुरुआत कर सकती हैं-

  • सबसे पहले अपनी हथेली के ठीक बीच में एक छोटा गोल चक्र बनाएं और उसके चारों तरफ सुंदर पंखुड़ियां बनाकर फूल तैयार कर लें।
  • अब फूल के ऊपर और नीचे वाले ह‍िस्‍से पर पत्तियों वाली छोटी-छोटी बेलें खींचें।
  • चारों उंगलियों और अंगूठे के ऊपर वाले हिस्से पर 2-3 लाइनें खींचें और नीचे एक छोटी पत्ती का जोड़ बना दें।
  • अब कलाई पर एक सीधी डबल लाइन खींचकर नीचे की ओर पत्तियों का डिजाइन बनाकर इसे पूरा कर दें।

यह डिजाइन बनाने में सिर्फ 3 से 5 मिनट का समय लगेगा और यह देखने में बेहद सोबर लगेगी।

kajari teej mehndi designs

सनबर्स्ट मंडला और पोर-भरी मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन भी क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक देगी। अगर आपको मेहंदी लगाने की ज्यादा प्रैक्‍ट‍िस नहीं है तो भी आप इसे सिर्फ 2 से 3 मिनट में आसानी से बना सकती हैं। इसे लगाने के ल‍िए सबसे पहले

  • हथेली के बीचों-बीच एक मीड‍ियम आकार का गोल घेरा बनाएं और उसे मेहंदी से पूरी तरह भर लें।
  • अब गोलाकार के चारों तरफ छोटे-छोटे लूप्स और नुकीली पत्तियों के स्ट्रोक्स बनाकर इसे सूरज का शेप दें।
  • अब उंगलियों और अंगूठे के ऊपरी हिस्सों (टिप्स) को मेहंदी से पूरा भर लें।
  • भरे हुए पोरों के ठीक नीचे एक पतली लाइन खींचें और उस पर छोटी-छोटी बिंदियों वाला झूमर पैटर्न बना दें।

इस डिजाइन से हाथों को बहुत ही भरा-भरा और रॉयल लुक म‍िलेगा।

kajari teej mehndi designs (2)

यह भी पढ़ें- कजरी तीज 2026 पर हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत बेल मेहंदी डिजाइन, 30 मिनट में लगा लेंगी आप

हार्ट-पोर और सनफ्लावर मंडला मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन ट्रेड‍िशनल मेहंदी और मॉडर्न लुक का एक बहुत ही खूबसूरत कॉम्‍ब‍िनेशन है। इसमें हथेली पर खिलता हुआ फूल और उंगलियों के पोरों पर बने छोटे दिल की इस ड‍िजाइन की खूबसूरती हैं। इस तरह का ड‍िजाइन बनाने के ल‍िए आप-

  • हथेली के ठीक बीच में एक गोल बिंदी बनाकर उसके चारों तरफ दोहरी पंखुड़ियों वाला सुंदर फूल बना लें। अब पंखुड़ियों के अंदर सीधी लाइनें खींचकर शेडिंग करें।
  • इसके बाद फूल के चारों तरफ छोटी-छोटी बिंदियां लगाकर इसे थोड़ा फैला हुआ लुक दें।
  • अब उंगलियों के ऊपर वाले हिस्से पर पहले मेहंदी से एक छोटा दिल का शेप ड्रा करें, फिर दिल के बाहर वाले हिस्से को डार्क भर दें।
  • इसके बाद पोरों के ठीक नीचे 3 सीधी लाइन खींचें और उनके नीचे 3-3 छोटी पत्तियों का एक छोटा सा गुच्छा बना दें।

यह डिजाइन लगाने में बहुत आसान है और तीज के मौके पर आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगी।

kajari teej mehndi designs (3)

हाफ-मंडला और बेल पैटर्न मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन भी आजकल खूब पसंद क‍िया जा रहा है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो हथेली के बीच में खाली जगह रखते हुए मॉडर्न और स्टाइलिश बेल लुक पसंद करती हैं। इसमें कलाई पर बना हाफ-मंडला और हथेली की तरफ जाती खूबसूरत पत्तियों की बेल बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगी। इस ड‍िजाइन को लगाने के ल‍िए आप-

  • सबसे पहले कलाई पर 2-3 सीधी लाइनें खींच लें। अब उसके ऊपर आधा गोलाकार (हाफ-सर्कल) बनाकर बड़ी-बड़ी पंखुड़ियां ड्रा करें।
  • इतना बनाने के बाद हाफ-मंडला के ऊपर वाले हिस्से से एक घुमावदार लाइन खींचें और उस पर दोनों तरफ डार्क पत्तियां बनाते हुए बेल तैयार करें।
  • अब उंगलियों के पोरों को मेहंदी से पूरा भर लें। इसके बाद उसके नीचे लाइनों की स्ट्रिप बनाएं और उसमें छोटी बिंदियां भरकर झूमर जैसा पैटर्न दें।
  • इसके बाद कलाई की लाइनों के नीचे भी एक छोटी पत्तियों की बेल बनाकर डिजाइन को पूरा करें।

kajari teej mehndi designs (4)

 

यह भी पढ़ें- 10 Minute Mehndi Designs: बिना मेहंदी आर्टिस्ट के खुद लगाएं ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन

रॉयल मंडला और सिमिट्रिकल लीफ मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन भी ट्रेड‍िशनल गोल मंडला का एक बहुत ही स‍िंपल ड‍िजाइन है। इसमें हाथ काे बहुत खूबसूरत लुक म‍िलेगा। इस तरह की ड‍िजाइन बनाने के ल‍िए आप-

  • सबसे पहले हाथ के बीच में एक डार्क गोल चक्र बनाएं। उसके बाहर छोटे लूप्स और फिर बड़ी घुमावदार पंखुड़ियां ड्रा करें।
  • अब पंखुड़ियों के बाहर वाले हिस्से पर बिंदियों की आउटलाइन बनाएं और चारों तरफ से 3-3 पत्तियों के छोटे-छोटे बंच खींच दें।
  • इसके बाद उंगलियों के कट पर दो लाइनें खींचें और उसके नीचे छोटे कर्व्स बनाकर एक-एक बड़ी बिंदी और उसके नीचे दो छोटी बिंदियां लगाएं।
  • अब उंगलियों और अंगूठे के सबसे ऊपर वाले हिस्से पर तीन पत्तियों वाला एक प्यारा सा डिजाइन बनाकर इसे पूरा कर दें।

यह डिजाइन देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगी। इसे बनाने में आपको 5 मिनट से भी कम समय लगेगा।

kajari teej mehndi designs (5)

यह भी पढ़ें- तीज पर बनवाएं खूबसूरत 6 फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस

कमल का फूल और डॉट्स मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन खास माैके के ल‍िए बेस्‍ट है। इसमें बना कमल का ड‍िजाइन ही इसकी सुंदरता बढ़ा रहा ह‍ै। अगर आपको मेहंदी लगाने की प्रैक्‍ट‍िस है तो इसे बनाने में आपको 5 म‍िनट से भी कम का समय लगेगा। इसके ल‍िए-

  • सबसे पहले हाथ के ठीक बीचों-बीच मेहंदी से कमल के फूल की पंखुड़ियां ड्रा कर लें और अंदर से इसे मेहंदी से भर दें।
  • अब हाथ में जो खाली जगह हैं उसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर 4-4 बिंदियों के छोटे-छोटे ग्रुप्‍स बना लें।
  • इसके बाद सभी उंगलियों और अंगूठे के ऊपरी पोरों को मेहंदी से अच्छी तरह से डार्क भर लें।
  • भरे हुए पोरों के ठीक नीचे सीधी लाइन खींचें और उसके ऊपर छोटी-छोटी पत्तियों वाला क्राउन डिजाइन बनाकर इसे पूरा कर दें।

kajari teej mehndi designs (6)

आउटलाइन लोटस और कफ ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन बहुत ही माॅडर्न, मिनिमलिस्टिक और एस्थेटिक लुक देगी। अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है और आप एक नया, वेस्टर्न-ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो यह ड‍िजाइन आपके ल‍िए एकदम परफेक्‍ट रहेगा। इसे लगाने में मुश्किल से 2 से 3 मिनट का समय लगेगा। इसे बनाने के लि‍ए आप-

  • सबसे पहले हथेली के बीच में एक कमल के फूल की आउटलाइन खींच लें। अब फूल के ऊपर दो और नीचे एक लटकती हुई बिंदी लगाएं।
  • इसके बाद चारों उंगलियों और अंगूठे के पोरों को आधे हिस्से तक मेहंदी से पूरी तरह ब्लॉक-फिल कर लें।
  • अब कलाई पर नीचे की तरफ एक चौड़ा V शेप ड्रा करें और उसे अंदर से पूरा मेहंदी से भर दें।
  • अब V-शेप के ठीक नीचे एक पतली आउटलाइन खींचें और उस पर छोटी बिंदियां बनाकर इसे ब्रेसलेट जैसा फाइनल टच दें।

यह डिजाइन दोनों हाथों में लगाने पर बहुत ही एलिगेंट लुक म‍िलेगा।

kajari teej mehndi designs (6)

मेहंदी का रंग डार्क करने के आसान टिप्स

अगर आप चाहती हैं क‍ि मेहंदी का रंग न‍िखर कर आए, तो इसे डार्क करने के लि‍ए ये ट‍िप्‍स फॉलाे कर सकती हैं। जैसे-

  • मेहंदी सूखने के बाद तवे पर 4-5 लौंग जलाएं और उसके धुएं की भाप हाथों पर लें।
  • मेहंदी जब सूख जाए तो नींबू के रस में चीनी मिलाकर रुई की मदद से हाथों पर लगा लें।
  • मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों पर कोई बाम या सरसों का तेल भी लगा सकती हैं।
  • मेहंदी हटाने के बाद कम से कम 8 से 10 घंटे तक हाथों पर पानी और साबुन न लगाएं।
  • मेहंदी को पानी से धोने के बजाय किसी चम्मच से खुरच कर निकालें और फिर सरसों का तेल लगाएं।

यह भी पढ़ें- तीज 2026 पर लगाएं ये 7 ट्रेंडी पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest (i am miku/ Nail art | Trendy Nail Designs Inspo/ MehndiDesignsArtistry/ Vanshika/trending___hub______/ Chimkiii/ Dreamy.mood/ Mehendi corner)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।