Raksha Bandhan 2026 पर बनवाएं खूबसूरत 6 फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस
-1787745772540.webp)
रक्षाबंधन पर अगर आप भी नए कपड़े पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो ज्वेलरी और मेकअप के अलावा आप हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि त्योहारों पर इसे शुभ भी माना जाता है। आजकल महिलाएं भारी और हैवी मेहंदी के बजाय सिंपल और फ्लोरल डिजाइन बनवाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आपको भी फ्लोरल मेहंदी के डिजाइंस बहुत पसंद हैं, तो आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ डिजाइनर फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो खासकर राखी पर बनवाने के लिए बेस्ट रहेंगे।
रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 7 खूबसूरत फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस
फूलों और पत्तियों से बने फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस हाथों को दूर से ही अट्रैक्टिव बना देते हैं। ऐसे में आप भी रक्षाबंधन 2026 पर अपने हाथों को मॉडर्न और रॉयल लुक देने के लिए 6 लेटेस्ट और आसान फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं।
1. सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास समय कम है और आप कम समय में खूबसूरत मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए अरेबिक स्टाइल फ्लोरल बेल मेहंदी परफेक्ट रहेगी। कम समय में बनने वाला यह डिजाइन हाथों को बेहद खूबसूरत बनाएगा और आपके पूरे राखी लुक को रॉयल टच देगा।
-1787745947575.webp)
(Image credit: pinterest/Museera Munir)
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ
2. गुलाब और पत्तियों वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
इन दिनों लोटस शेडेड मेहंदी के डिजाइंस खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में आप राखी वाले दिन खूबसूरत दिखने के लिए इस शेडेड कमल मेहंदी पैटर्न डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। यह त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
-1787746046166.webp)
(Image credit: pinterest/VelvetLineCo)
3. कड़ा और ब्रेसलेट स्टाइल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अगर आप हाथों में ज्यादा चूड़ियां या ब्रेसलेट नहीं पहनती हैं, तो आपके लिए यह मेहंदी डिजाइन ब्रेसलेट की तरह काम करेगा। इस मेहंदी डिजाइन में कलाई पर एक चौड़ा फ्लोरल बैंड बनाया जाता है। इसमें बनी बारीक फूल-पत्तियां दिखने में बिल्कुल ब्रेसलेट जैसी लगती हैं।
-1787746185688.webp)
(Image credit: pinterest/Sanna)
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में बनाएं ये 5 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस
4. रोज मोटिफ मेहंदी डिजाइन
गुलाब के आकार में बना मेहंदी डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ खूब जचता है। इस साल राखी लुक में चार चांद लगाने के लिए आप इस तरह से छोटे-बड़े गुलाब के फूलों के डिजाइंस को हाथों पर लगवा सकती हैं। बारीक पत्तियों और फूलों के साथ बना यह डिजाइन रिच और विंटेज वाइब देता है।
-1787746212905.webp)
(Image credit: pinterest/Insha artist)
5. मिनिमलिस्टिक फिंगर फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरा हुआ हाथ पसंद नहीं है, तो आप हथेली को खाली रखते हुए केवल उंगलियों पर फूलों और बेल वाले मेहंदी के डिजाइंस बनवा सकती हैं। यह आपको सोबर और सिंपल लुक देने में मदद करता है। इस तरह के डिजाइंस खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे सही रहेंगे।
-1787746245564.webp)
(Image credit: pinterest/Mehndi Designs)
6. पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन
आजकल पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऐसे में आप रक्षाबंधन पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। ये डिजाइन हाथ को पूरी तरह भरा हुआ और आकर्षक दिखाते हैं।

(Image credit: pinterest/Noor Fatima's Gallery)
रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी हाथों पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इस फेस्टिव सीजन आप इन 6 खूबसूरत और ट्रेंडी फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस में से अपना पसंदीदा पैटर्न चुनकर मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- रक्षाबंधन पर फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस लगाना क्यों सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है?
- फ्लोरल डिजाइंस दिखने में बेहद खूबसूरत, नाजुक और एवरग्रीन होते हैं, जो हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच करते हैं और हाथों को बहुत फ्रेश लुक देते हैं।
- क्या फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस को कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है?
- जी हां, इसमें बड़े-बड़े फूलों, पत्तियों और बेलों का इस्तेमाल होता है, जिससे बहुत ही कम समय और मेहनत में हाथ पूरी तरह से भरा हुआ और निखरा हुआ दिखता है।
- क्या फ्लोरल मेहंदी सिर्फ फ्रंट हैंड पर ही अच्छी लगती है या बैक हैंड पर भी लगाई जा सकती है?
- यह हथेली और हाथ के पीछे दोनों ही तरफ बेहद अट्रैक्टिव लगती है; खासकर बैक-हैंड पर फ्लोरल बेल का कट-वर्क डिजाइन बहुत ट्रेंडी लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।