Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

हरियाली तीज 2026 पर लगाएं ये 7 ट्रेंडी पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज पर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और बेहद खूबसूरत डिजाइंस बनवा सकती हैं। यह आपके तीज लुक को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-08-13, 16:07 IST
Hariyali Teej mehndi designs

हरियाली तीज पर महिलाएं नए-नए कपड़े पहनने के अलावा सोलह श्रृंगार भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल हरियाली तीज के खास मौके पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो नए कपड़ों और श्रृंगार के साथ-साथ कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस बनवाकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। वैसे तो मेहंदी के कई पैटर्न्स आपको देखने के लिए मिल जाएंगे, लेकिन पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

हरियाली तीज के लिए 7 खूबसूरत पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस हाथों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है। आप भी हरियाली तीज के खास मौके पर इन 7 पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस को बनवाकर हाथों को रॉयल और हैवी लुक दे सकती हैं -

1. बोल्ड आउटलाइनिंग विथ फाइन जाल वर्क

अगर आप इस हरियाली तीज अपनी हथेलियों पर कुछ अलग और ट्रेंडी बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का पाकिस्तानी स्टाइल वाला मेहंदी डिजाइन सही रहेगा। इसमें महीन जाल के साथ डार्क और बोल्ड आउटलाइन बनाई जाती है। इस तरह के डिजाइंस महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं, जो आपके हरियाली तीज लुक में चार चांद लगा देंगे।  

5 - 2026-08-13T153105.306

(Image credit: pinterest/khan)

2. बॉर्डर एंड आउटलाइन लीफ पैटर्न मेहंदी डिजाइन

आप चाहें तो इस साल हरियाली तीज पर इस खूबसूरत लीफ बॉर्डर वाली पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन को भी बनवा सकती हैं। इस मेहंदी की खास आउटलाइन आपके पूरे हाथों को अट्रैक्टिव और ग्रेसफुल बनाने में मदद करेगी। आप इस तरह की मेहंदी के साथ एथनिक अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। 

2 - 2026-08-13T153109.980

3. शेडेड फ्लोरल पाकिस्तानी पैटर्न मेहंदी 

गुलाब और कमल के बड़े-बड़े फूलों के साथ की जाने वाली शेडिंग वाली पाकिस्तानी मेहंदी भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। इसे आप हरियाली तीज पर बनवाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। अगर आप खुद यह मेहंदी लगाने की कोशिश कर रही हैं, तो सबसे पहले आउटलाइन से बड़े-बड़े फूल बनाएं और फिर उसके अंदर हल्के हाथों से शेडिंग करें। 

यह भी पढ़ें- त्योहारों में हाथों पर खूब जचेगी यह बेल मेहंदी, देखें सबसे आसान डिजाइंस

3 - 2026-08-13T153103.814

(Image credit: pinterest/It's NAVERA)

4. रॉयल हैवी एथनिक पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

शादी-ब्याह और तीज जैसे बड़े त्योहारों के लिए आप इस खूबसूरत और रॉयल डिजाइन को भी बनवा सकती हैं। यह साड़ियों और हैवी सूट्स के साथ बेहद ग्रेसफुल दिखता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन के साथ आप ब्रेसलेट या चूड़ी सेट पेयर कर सकती हैं। इसे आप किसी भी प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं। 

8 (6)

(Image credit: pinterest/laibyyy)

5. फुल हैंड भरमा पाकिस्तानी मेहंदी

अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद हैं और आप भरमा स्टाइल पसंद करती हैं, तो आप इस तरह की हैवी भरी हुई पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे मेहंदी डिजाइंस को हाथों पर बनवाने के बाद आपको अलग से कोई हैंड एक्सेसरी पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।  

यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2026 Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि पर हाथ में लगाएं ये 7 आसान और सुंदर मेहंदी , देखें लेटेस्ट फोटो

4 - 2026-08-13T153108.116

(Image credit: pinterest/Àizà)

6. रिस्ट कड़ा स्टाइल पाकिस्तानी पैटर्न मेहंदी 

पाकिस्तानी मेहंदी में इस तरह का डिजाइन भी आजकल काफी चलन में है। आप हरियाली तीज पर इसे भी बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में कलाई के हिस्से को खाली छोड़ने के बजाय उसे कड़े या ब्रेसलेट की तरह सजाया जाता है। यह डिजाइन पारंपरिक और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो तीज-त्योहारों ही नहीं, बल्कि शादी-ब्याह के मौकों के लिए भी बेस्ट है।  

7 (16)

(Image credit: pinterest/Zainab Ahmad)

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 पर ट्राई करें 7 खूबसूरत बैक हैंड फिंगर मेहंदी डिजाइंस

7. बेल एंड लीफ फ्लोइंग पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

कुछ महिलाओं को पूरे भरे हुए हाथ पसंद नहीं होते हैं और वे थोड़ा खुला व फ्लोइंग डिजाइन पसंद करती हैं। अगर आपको भी कम भरा हुआ डिजाइन पसंद है, तो आप इस तरह का पाकिस्तानी पैटर्न बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में पत्तियों और लताओं की एक घनी बेल बनाई जाती है, जो हाथों को लंबा और बेहद खूबसूरत लुक देती है।

1 - 2026-08-13T153102.414

(Image credit: pinterest/syeda)

हरियाली तीज पर आप भी भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखने के लिए सोलह श्रृंगार के साथ-साथ इनमें से कोई भी ट्रेंडी पाकिस्तानी मेहंदी बनवा सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार लाइट या हैवी पैटर्न चुनकर अपने हाथों को सजा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत क्या होती है?
इसमें बारीक नक्काशी, गहरा काला आउटलाइन शेडेड वर्क और हाथ को बेहद रॉयल व भरा-भरा दिखाने वाले बारीक पैटर्न होते हैं।
क्या पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन खुद घर पर आसानी से लगाई जा सकती है?
नहीं, इसकी बेहद बारीक नक्काशी और जाल वर्क के कारण इसे किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट से लगवाना ज्यादा बेहतर रहता है।
हरियाली तीज पर किस तरह के पाकिस्तानी मेहंदी पैटर्न सबसे ज्यादा जंचते हैं?
हैवी झूमर स्टाइल, बारीक जाल वर्क और मांडला आर्ट वाले पाकिस्तानी डिजाइन्स तीज के मौकों पर सबसे सुंदर लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।