क्या आपको भी पसंद हैं ओवरसाइज्ड टी-शर्ट? साइकोलॉजी से जानिए ढीले कपड़े पहनने वालों की पर्सनैलिटी का राज

ओवरसाइज्ड टी-शर्ट सिर्फ फैशन नहीं है, ये आराम, बॉडी कॉन्फिडेंस और पर्सनल स्पेस की वजह से पॉपुलर है। जानिए ढीले कपड़े पहनने वालों की पर्सनैलिटी का राज?
Updated:- 2026-11-21, 14:13 IST
Oversized T-Shirt Psychology

आजकल कॉलेज कैंपस में देख लीजिए, ऑफिस के कैजुअल फ्राइडे में देख लीजिए या फिर वीकेंड मार्केट में, हर जगह आपको ऐसे महिलाएं दिख जाएंगी, जो घुटनों तक लंबी टी-शर्ट पहनती हैं। टी-शर्ट की आस्तीन कोहनी तक लटक रही होती है। देखने में यह सिर्फ फैशन लगता है। असल में यह सिर्फ स्टाइल नहीं है। कई महिलाओं के लिए ये ढीली टी-शर्ट एक नरम ढाल की तरह होती है, जो उन्हें दुनिया से थोड़ा अलग रखती है। कपड़े सिर्फ दूसरों को नहीं, पहनने वाले के मन को भी बदल देते हैं।

क्यों ट्रेंड में हैं ओवरसाइज्ड टी-शर्ट?

ओवरसाइज्ड टी-शर्ट महिलाएं इसलिए भी पहनती हैं क्योंकि ये हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है और इसे जींस, कार्गो या शॉर्ट्स किसी के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही इसमें बॉडी को लेकर टेंशन नहीं रहती है। इसके अलावा, यह लुक आपको दूसरों से एकदम अलग बनाता है। तो आइए SSRN के रिसर्च पेपर Development of Oversized Clothing Behaviour Scale for Gen Z College Students से जानते हैं कि कैसे ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पर्सनैलिटी में बदलाव लाती है?

oversized tshirt trend

Photo Credit: Pinterest (Carrie Pfannerstill)

कपड़े हमारे सोचने का बदल देते हैं तरीका

साइकोलॉजी में एक बात कही गई है कि कपड़े पहनने वाले के दिमाग पर असर डालते हैं। कपड़े का मतलब और उसे पहनने का एहसास, दोनों मिलकर हमारे मूड को बदल देते हैं। जैसे- ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को देखते ही आराम और छुट्टी, जैसा महसूस होने लगता है। इसलिए, जब कोई उसे पहनता है, तो उसका मन भी उसी आराम वाले मोड में चला जाता है। उसे लगता है, जैसे वो अब किसी दबाव में नहीं है। यही वजह है कि घर पर आते ही लोग सबसे पहले टाइट कपड़े उतारकर ढीली टी-शर्ट पहन लेते हैं।

खुद को दिखावे से दूर रखने की चाहत

कई बार हम अपने आप को दूसरों की नजर से देखने लगते हैं। हमें हर समय ये लगता रहता है कि हम कैसे दिख रहे हैं। इसे ही बॉडी को बार-बार चेक करना कहते हैं। टाइट कपड़े पहनने पर बार-बार उसे ठीक करना पड़ता है। कहीं से खिसक गया, कहीं से टाइट लग रहा है, बस यही सोचते रहते हैं। इससे ध्यान बार-बार अपने शरीर पर ही जाता है।

ढीले कपड़े इसमें बिल्कुल उल्टा काम करते हैं। इन्हें बार-बार खींचना नहीं पड़ता, ठीक नहीं करना पड़ता है। इसलिए, ध्यान शरीर से हटकर अपने काम पर चला जाता है। यही वजह है कि ढीले कपड़े पहनने वाले लोग ज्यादा आराम महसूस करते हैं।

psychology related tshirts

Photo Credit: Gemini

फिटिंग और बॉडी कॉन्फिडेंस का कनेक्शन

कपड़ों की फिटिंग का सीधा असर हमारे कॉन्फिडेंस पर पड़ता है। जब कपड़े ठीक से फिट होते हैं, तो लोग ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं। वहीं, जिन लोगों को अपने शरीर को लेकर थोड़ी झिझक होती है, वो ज्यादा कवर करने वाले कपड़े पसंद करते हैं। उनके लिए ओवरसाइज्ड टी-शर्ट एक आसान तरीका है, जिससे वो खुद को कम दिखा हुआ महसूस करते हैं। जो कपड़े दर्द, खुजली या परेशानी देते हैं, उन्हें पहनने वाले लोग अपने शरीर को लेकर ज्यादा सोचते हैं। ढीली टी-शर्ट इस परेशानी से बचा लेती है।

सिर्फ मन नहीं, शरीर को भी मिलता है आराम

हर बार इसके पीछे कोई गहरी वजह नहीं होती है। कई बार ये सिर्फ शरीर का आराम होता है। टाइट कपड़ों से रगड़ लगती है, पसीना चिपकता है और स्किन में जलन होती है। ढीले कपड़ों में हवा आती-जाती रहती है। पसीना कपड़े से चिपकता नहीं है। जिन लोगों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है, उन्हें टैग, सिलाई और टाइट कपड़े चुभते हैं।

ऐसी महिलाओं के लिए ओवरसाइज्ड टी-शर्ट सिर्फ इसलिए पसंद होती है क्योंकि वह पहनने में अच्छी लगती है। इसमें कोई बड़ी कहानी नहीं होती है।

oversized Tshirts self objectification

Photo Credit: Pinterest (Princey)

पर्सनल स्पेस और दूरी का अहसास

साइकोलॉजी में पर्सनल स्पेस की बात भी की जाती है। मतलब हर इंसान के आसपास एक अदृश्य घेरा होता है, जिसमें वो आराम महसूस करता है। बड़ी और ढीली टी-शर्ट इस घेरे को थोड़ा और बड़ा कर देती है। ऐसा लगता है जैसे कपड़े ने ही एक दीवार बना दी हो। भीड़-भाड़ वाली जगह पर, ज्यादा शोर में या नए लोगों के बीच, ऐसे कपड़े पहनने वाले लोग ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।

जो लोग शांत स्वभाव के होते हैं या ज्यादा लोगों से मिलना पसंद नहीं करते, उन्हें ऐसे कपड़े ज्यादा पसंद आते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि हर ढीली टी-शर्ट पहनने वाला लड़कियां लोगों से दूर भागना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें- ज्वेलरी में छिपे हैं पर्सनैलिटी के कई राज, जानें अपने इयररिंग्स और चेन का साइकोलॉजिकल कनेक्शन

हर बार इसका मतलब असुरक्षा नहीं होता

हर ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को कम कॉन्फिडेंस का निशान समझना गलत होगा। फैशन, गर्मी, घर का आराम और आदत, ये सब भी बड़ी वजह हैं। बहुत से आत्मविश्वासी महिलाएं भी ढीले कपड़े पहनना पसंद करती हैं। उन्हें लेयर्ड लुक अच्छा लगता है। मौसम, कपड़ा और स्टाइल भी हमारे कपड़े चुनने का तरीका बदल देते हैं।

इसलिए, किसी को देखकर उसके बारे में अंदाजा लगाने की बजाय, खुद से पूछना ज्यादा अच्छा है कि मुझे ये कपड़े क्यों पसंद हैं?

oversized tshirt physchology personal space

Photo Credit: Pinterest (Dream-Dress-Diary)

कब खुद से सवाल पूछना चाहिए?

अगर आप ढीले कपड़े सिर्फ इसलिए पहनती हैं क्योंकि आपको अपने शरीर को लेकर शर्म आती है, तो एक बार रुककर खुद से पूछिए। बॉडी को लेकर चिंता होना आम बात है और इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। अगर आप सिर्फ आराम के लिए ढीले कपड़े पहनते हैं, तो इसमें ठीक करने वाली कोई बात नहीं है। एक अच्छी अलमारी वो होती है, जिसमें आप वो पहन सकें जो आपको अच्छा लगे और कभी-कभी कुछ नया भी ट्राई कर सकें।

यह भी पढ़ें- कुछ लोगों को अंधेरे में सुकून मिलता है, तो कुछ को रोशनी में क्यों आती है नींद? जानें साइकोलॉजी

ओवरसाइज्ड टी-शर्ट सिर्फ एक फैशन नहीं है, ये आराम, आत्मविश्वास और पर्सनल स्पेस की कहानी है। किसी के लिए ये शरीर की झिझक को छुपाने का तरीका है, तो किसी के लिए सिर्फ आराम। इसलिए अगली बार जब आप ढीली टी-शर्ट पहनें, तो ये सोचिए कि आपको इसमें क्या अच्छा लगता है। जवाब आपको खुद ही मिल जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहनने से लोग आलसी दिखते हैं?
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आजकल ये एक ट्रेंड है। अगर आप इसे साफ-सुथरी जींस या अच्छे जूतों के साथ पहनते हैं तो ये स्टाइलिश लगता है। आलसी दिखना कपड़ों से नहीं, बल्कि आपके पहनने के तरीके से तय होता है।
ऑफिस में ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहनना सही है?
अगर ऑफिस में कैजुअल ड्रेस की छूट है तो पहन सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा ढीली और फटी हुई टी-शर्ट न पहनें। हल्की ओवरसाइज्ड, साफ और सादे रंग की टी-शर्ट ऑफिस के लिए ठीक रहती है।
पतले लोगों पर ओवरसाइज्ड टी-शर्ट अच्छी लगेगी?
हां, पतले लोगों पर भी ये अच्छी लगती है। बस साइज का ध्यान रखें। बहुत ज्यादा बड़ा साइज लेने से आप उसमें दबे हुए लगेंगे। अपने साइज से एक या दो साइज बड़ा लेना सबसे अच्छा रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।