Met Gala Looks: रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स ने फैंस को बनाया था दीवाना, देखें तस्वीरें

खूबसूरत नजर आने के लिए बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों और डिजाइन का चुनाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन का भी ध्यान रखें।
Updated:- 2024-05-07, 19:44 IST
priyanka chopra best met gala look

मेट गाला 2024 शुरू हो चुका है। इस मौके पर इंडियन सेलिब्रिटीज से लेकर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आईं हैं। इस बार का थीम गार्डन ऑफ़ फ्लावर्स है। इस मौके पर सभी स्लीपिंग ब्यूटी लुक या फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 

इंडियन एक्ट्रेसेस की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण ने भी अपने कई स्टाइलिश लुक्स से फैंस को चौंका दिया है। आइये देखते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कैरी किए मेट गाला के अबतक के लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन लुक्स को री-क्रिएट कैसे किया जा सकता है?

ब्लैक स्लिट गाउन लुक

priyanka chopra met gala

पिछले साल यानी 2023 में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत थाई-हाई स्लिट कट गाउन में नजर आई। बता दें कि इस खूबसूरत रफल ग्लव्स के साथ स्टाइल किए गाउन को डिजाइनर ब्रांड वैलेंटिनो द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए डिजाइनर ब्रांड Bulgari की एक्सेसरीज को स्टाइल किया है। बता दें कि प्रियंका और निक ने एक ही कलर कॉम्बिनेशन की आउटफिट को चुना है। प्रियंका ने बालों के लिए काफी स्टाइलिश बन हेयर स्टाइल को चुना है। साथ ही मिनिमल मेकअप के साथ लुक को कम्प्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: उर्फी जावेद के फैशन लुक्स में नजर आईं सेलिब्रिटीज, आप ही तय करें कौन लग रहा है ज्यादा बेहतर

वेलवेट गाउन लुक 

madona look

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 मेट गाला के लिए मैडोना से इंस्पायर होकर मैरून वेलवेट गाउन को पहना था इसके साथ जाली के डिजाइन वाले दुपट्टे को सिर पर कैरी किया है। इस पर हाथों से भारतीय कढ़ाई की गई है। राल्फ लॉरेन ने इस खूबसूरत गाउन को डिजाइन किया है। लुक में जान डालने का काम बोल्ड लिप्स ने किया है। इस तरह के गाउन को आप कॉकटेल पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: काफी अतरंगी अंदाज में नजर आईं नताशा पूनावाला, देखकर फैंस भी रह गए दंग

ट्रेंच कोट लुक

trench coat

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में मेट गाला में अपने डेब्यू किया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने राल्फ लॉरेन ट्रेंच कोट को स्टाइल किया है। लुक को पावरफुल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने हाई बन हेयर स्टाइल के साथ बोल्ड लिप्स लुक को चुना है। इसके अलावा बूट्स को स्टाइल कर लुक को कम्प्लीट किया है। 

 

अगर आपको मेट गाला में कैरी किए दीपिका पादुकोण पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: Instagram/priyanka chopra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।