फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड से सीधे हॉलीवुड का रुख करने वालीं प्रियंका चोपड़ा पूरी इंडस्ट्री में एक दिग्गज मानी जाती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा Miss World के रूप में पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकीं हैं। इन दिनो प्रियंका अपना luck प्रॉडक्शन में आजमा रहीं हैं। फैशन में प्रियंका इससे पहले कई बार रेड कार्पेट पर अपनी adventurous ड्रेसेज से रेड कार्पेट का फैशन टेंप्रेचर हाई कर चुकीं हैं।
आपको उनका Ralph Lauren द्वारा डिजाईन किया गया Met Gala में पहना हुआ trench coat जरूर याद होगा। जिसे देखकर लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा लीं थीं।विदेशी डिजाइनरों के outfits पहनने का मतलब ये नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड जाकर फिरंगी रंग में रंग गयीं हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा देशी डिजाइनरों के डिजाइन्स में कई बार नजर आ चुकीं हैं। जिसको लेकर उन्हे 'desi girl' के नाम से पुकारा भी जाता है।
ये हैं वो भारतीय ensembles जिनमें प्रियंका रेड कार्पेट पर नजर आ चुकीं हैं
अनारकली लुक में प्रियंका
फैशन में अनारकली एक ऐसी outfit है जो कभी भी out of fashion नहीं हो सकती। या यूं कहें कि इसका क्रेज हमेशा बरकरार रहता है। आप प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिए वो भी इस खूबसूरत अनारकली ड्रेस से अपने आपको दूर नहीं रख पायीं। और अनारकली में राहुल मिश्रा से बेहतर शायद ही कोई अनारकली डिजाइन करना जानता हो। क्रिसमस पर प्रियंका इस खूबसूरत blush pink ड्रेस में नजर आयीं थीं। उनकी इस ड्रेस पर फ्लोरल एब्रॉयडरी बेहद ही beautiful लग रही थी। उनके इस लुक को देखकर हम तो यही कहेंगे कि वो एकदम super beautiful अदाज में नजर आयीं थीं।
Floor length जैकेट में प्रियंका
प्रियंका ने उन लोगों को गलत साबित किया है जिन्हे ये लगता है कि फ्लोर लेंथ जैकेट आउट ऑफ फैशन हो चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन्हे एक दमदार तरीके से एथनिक wear में present किया है। आप इस जैकेट को अपनी friend के रिसेप्शन पर भी पहन सकतीं हैं। अगर आपको वाकई में लगता है कि आपको ये फ्लोर लेंथ जैकेट ट्राई करनी चाहिए तो आपको इसे carry करने का तरीका प्रियंका चोपड़ा से सीखना होगा। उनकी इस सफेद फ्लोर लेंथ जैकेट को ही देख लीजिए जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इसे पहनकर प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं।
Read more: अंकिता लोखंडे एक regular बहु होने के साथ एक स्टाईल icon भी हैं
कॉटन की साड़ी में प्रियंका
अगर आपको लगता है कि आप उन हजारों डिजाइन्स और स्टाईलिश साड़ियों को पहनने के बाद ही सुपर सेक्सी लगेंगी तो ऐसा गलत होगा। ऐसे में आप एक सिंपल और ग्रेसफुल साड़ियों को अनदेखा कर देतीं हैं। आप प्रियंका चोपड़ा की ये लाईम yellow साड़ी को ही देख लीजिए। जिसे पहनकर वो पद्म पुरस्कार लेने पहुंचीं थीं। आप भी इस सिंपल और ग्रेसफुल कॉटन साड़ी को ट्राई कर सकतीं हैं।
Festive साड़ी लुक में प्रियंका
शादी-ब्याह के मौके पर पहनी जाने वालीं साड़ियां कोई बुरा आईडिया नहीं हैं। अक्सर ऐसे मौकों पर आप साड़ियों को पहनने को लेकर काफी कन्फ्यूज भी रहतीं हैं। आपके लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि कौन-सी साड़ी पहने और कौन-सी ना पहने? ये सवाल आपको ज्यादातर परेशान करता है। तो आप प्रियंका चोपड़ा से कुछ टिप्स ले सकतीं हैं। तरुण तेहलियानी कि डिजाइन की हुई इस fabulous साड़ी में प्रियंका एकदम stunning नजर आ रहीं हैं।
Read more: White color इस bridal season रहेगा trend मे, करीना के latest glamorous अवतार ने किया साबित
Metallic साड़ी में प्रियंका
साड़ियां पहनने का मौका जब भी आता है प्रियंका चोपड़ा कभी भी अपने आपको पीछे नहीं रखतीं हैं। उनके लिए एक हैंडलूम साड़ी हमेशा से ही एक अच्छी choice रही है। हाल ही में मुंबई में हुऐ एक फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने इस हैंडलूम साड़ी को पहना था। जो उनपर काफी खिल रही है। अपनी इस गोल्ड हैंडलूम साड़ी में वो एक ग्लोबल स्टार लग रहीं थीं। एक ग्लोबल स्टार होने के बावजूद भी प्रियंका देसी outfits को प्रेफर करतीं हैं। इस फंक्शन भी में कुछ ऐसा ही नजर आया। बड़े ब्रांड्स के आउटफिट्स को छोड़कर उन्होने इस हैंडलूम को पहना।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों