Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:55 AM IST

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक देखिए

बॉलीवुड की ग्लैमरस ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक किया। दीपिका पादुकोण का ग्लैमरल रेड गाउन और प्रियंका चोपड़ा का ड्रमेटिक लुक उनके फैंस को पसंद आया।
Updated:- 2018-05-08, 20:15 IST
deepika padukone priyanka chopra met gala main

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक साथ काम कर चुकी बॉलीवुड की डीवा प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने किया वॉक। देसी गर्ल प्रियंता चोपड़ा रेड कार्पेट पर ग्लैमरस ड्रमैटिक लुक में दिखी तो दीपिका पादुकोण हाई स्टिल रेड गाउन में हॉट लग रही थी। 

इस साल न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला की थीम 'Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination' थी। बॉलीवुड की कई हीरोइन्स इस साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। सोनम कपूर भी शादी के बाद सबसे पहले मेट गाला के रेड कार्पेट पर ही वॉक करेंगी। कंगना रनाउत और दिव्या दत्ता पहली बार मेट गाला में जा रही हैं।

प्रियंका के गोल्ड हूड को बनाने में लगे 10 दिन 

priyanka chopra met gala gold head cover

 

ये दूसरा मौका है जब प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट अंटेंड किया है। पिछली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जो ट्रेंच कोट पहनकर चली थी उसका लोगों ने खूब मज़ाक बनाया था। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन का मरून रंग की वेलवेट ट्रेन गाउन पहनकर ये इवेंट अटेंड किया लेकिन प्रियंका चोपड़ा के मरून गाउन से ज्यादा चर्चा उनके गोल्ड हूड ने बटौरी। प्रियंका चोपड़ा ने इस ग्लैमरस गाउन के साथ जो हैवी एम्ब्रॉयडेड केप और हूड पहना है उसे बनाने में 250 घंटे लगे हैं। 10 दिनों तक कारीगरों ने इसे अपने हाथों से बनाकर तैयार किया है। 

स्टाइलिस्ट Cristina Ehrlich ने प्रियंका चोपड़ा का ये लुक स्टाइल किया है। गाउन के साथ प्रियंका चोपड़ा का ये प्लास्टर्ड हेयर स्टाइल, बोल्ड लिप्स और जूलरी सब काफी नया है। शायद ही प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले कभी अपने लुक को इस तरह इमेजिन किया हो।

पिछले साल 2017 में भी प्रियंका चोपड़ा ने डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन का ट्रेंच कोट पहना था। जिसके लिए पिग्गी चोप्स को काफी ट्रोल किया गया था। 

 

 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं और अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरिज़ के बाद प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म भारत की शूटिंग शुरु करेंगी। 

Read more: 'क्वॉन्टिको' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने असम पहुंच किया छात्राओं के साथ बिहू डांस

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण

deepika padukone met gala

Met Gala में दीपिका पादुकोण ने भी दूसरी बार वॉक किया। दीपिका पादुकोण रेड गाउन में स्टनिंग और हॉट लग रही थीं। वैसे प्रियंका चोपड़ा की तरह पिछली बार दीपिका का लुक भी उनके फैंस को पसंद नहीं आया था लेकिन इस साल उन्होंने ये हाई स्लिट रेड गाउन पहनकर अपने फैंस की सारी नाराज़गी दूर कर दी।

Read more: जब दीपिका पादुकोण बनेंगी दुल्हन तो दिखेंगी ऐसी

deepika padukone red gown met gala

दीपिका पादुकोण का ये वन साइड ऑफ शोल्डर गाउन को फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरंग ने डिज़ाइन किया है। दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उन्हें इस हॉट रेड गाउन के साथ ये लुक दिया है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।