बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बिकनी क्वीन हैं। उन्होंने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार अपने हॉट बिकिनी अवतार में अपने फैंस का दिल जीता है। प्रियंका कोई भी फैशन कैरी करें उसमें हॉट ही लगती हैं। वैसे फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक प्रियंका चोपड़ा के जितने भी बिकिनी लुक आए हैं सबने खूब चर्चा बटौरी है। आप अगर प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं और उन्ही की तरह आपको भी बिकिनी पहनने का शौक है तो आप भी ये वीडियो देखकर उनके इस लुक से इन्सपायर हो सकती है।
गोल्डन बिकिनी
फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा जब गोल्डन कलर की बिकिनी में नज़र आईं थी जब फिल्म में उनके का से ज्यादा चर्चा उनके इस बिकिनी लुक ने बटौरी थी। देसी गर्ल का ये हॉट अवतार देखकर उनके फैंस क्रेज़ी हो गए थे। वैसे आपको ये भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये गोल्डन बिकिनी लुक एवरग्रीन है।
एक्वा टाई एंड डाई टू पीस
तपती गर्मी में ठंडक का एहसास कराने वाली प्रियंका की इस बिकिनी को अगर आप एक बार इस वीडियो में देख लेंगी तो इसके बाद एक बार आप भी यही चाहेंगी कि आप इस लुक में एक बार तो जरुर नज़र आए। खासकर गर्मियों में होने वाली पूल साइड पार्टी के लिए ये बिकिनी लुक परफेक्ट है।
ब्लू ट्यूब बिकिनी
प्रियंका चोपड़ा की ब्लू ट्यूब बिकिनी हॉटनेस का ओवरडोज़ है। इस वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा के एक साथ कई बिकिनी लुक देख सकती हैं। अगर आप भी बिकिनी पहनना पसंद करती हैं और अपने लिए बिकिनी खरीदने जा रही हैं तो आप एक बार ये वीडियो जरुर देख लीजिए।
ब्लू स्विम सूट
बिकिनी लुक हो या फिर स्विम सूट वाला लुक प्रियंका चोपड़ा हर लुक में सुपरहॉट नज़र आती हैं। खासकर उन्होंने जब अपनी अमेरिकन सीरिज़ क्वांटिको में ये सिंपल-सोबर ब्लू स्विमसूट पहना था तो इस स्विमसूट ने खूब चर्चा बटौरी थी।
ब्लश कलर्ड बैंडयू स्विमसूट
पिग्गी चोप्स अपने पहले गाने एक्ज़ोटिक में इस भी एग्जॉटिक स्विमसूट में नज़र आई थी और उनकी एलबम से ज्यादा पॉपुलर उनका ये स्विम लुक हुआ था। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फैन फोलोइंग इतनी ज़बरदस्त है कि वो एक बार जिस कपड़े में नज़र आ जाएं उसके बाद वो ट्रेंड बन जाता है।
नियॉन हाईवेस्ट बिकिनी
नियॉन कलर की इस यूनीक बिकिनी में कयामत ढाती प्रियंका चोपड़ा का लुक भी खूब पॉपुलर हुआ। देसी गर्ल जितनी बार हॉट अवतार में दिखीं उतनी बार उन्होंने लाइमलाइट बटौकी। तो आपको कौन सी बिकिनी पसंद आई ये इस वीडियो में जरुर देखिये।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Video Editor: Syed Afraz