इस साल के आखिरी तक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से शादी कर सकती हैं। ऐसी खबर है कि दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स इस बारे में बातचीत कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका और रणवीर की शादी इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच कभी भी हो सकती है। यहां आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर लंबे वक्त से रिलेशन में हैं। कुछ खबरों में ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि यह कपल भी विदेश में ही शादी करें। वैसे कुछ महीने पहले क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की थी। हालांकि दोनों ने देश लौटकर दो रिसेप्शन दिए। पहला दिल्ली और दूसरा मुंबई में।
वैसे तो बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रेस्स की कमी नहीं हैं लेकिन दीपिका की खूबसूरती की दीवानी पूरी दुनिया है। दीपिका को दुल्हन के लिवाज में देखने के लिए ना जाने कितने दिल तरस रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका अपनी शादी के किस फक्शन में क्या पहन सकती हैं...
Photo: HerZindagi
किसी भी दुल्हन के लिए संगाई सबसे खास फक्शन होता है क्योंकि सगाई वाले दिन ही दोनों एक-दूसरे को रिंग पहना एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण बहन अनीशा और पेरेंट्स के साथ शॉपिंग में व्यस्त हैं और साथ ही वो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रणवीर सिंह की फैमिली और करीबी रिश्तेदारों की भी शॉपिंग में मदद कर रही हैं।
Read more: क्या दीपिका और रणवीर करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग?
अगर दुल्हन की बात की जाएं तो लगता है दीपिका पादुकोण अपनी सगाई में फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ कुछ इस कलर का लहेंगा पहन सकती हैं। जैसा हमेशा से देखा गया है कि दीपिका इंडियन ज्वैलरी में बेहद ही सुंदर लगती हैं तो हो सकता है कि वो कुछ इस तरह का मांग टीका और कांच की चूड़ियां पहनें।
यह विडियो भी देखें
Photo: HerZindagi
फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का minimal कलर का लहेंगा मेहंदी के लिए परफेक्ट है, दीपिका कुछ इस तरह के लहेंगे में मेहंदी वाले दिन बहुत ही सुंदर लगेंगी।
Photo: HerZindagi
फेमस फैशन डिजाइनर तरुण टहिलियानी की यह खूबसूरत ड्रेस संगीत वाले दिन के लिए परफेक्ट है और हो सकता है कि दीपिका कुछ इस तरह की ड्रेस अपने संगीत वाले दिन पहनें।
Read more: सब्यसाची की इस ड्रेस में दीपिका का रॉयल लुक देखकर रह जाएंगी आप दंग
Photo: HerZindagi
यह दोनों ही लहेंगे बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं, लाल रंग का लहेंगा ज्यादातर दुल्हन अपनी शादी वाले दिन पहनना चाहती हैं। हो सकता है कि दीपिका फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लाल कलर का लहेंगा या फिर इसी कलर से थोड़ा बहुत मेल खाता हुआ कोई और लहेंगा पहनें। अगर दीपिका कुछ अलग हटकर ब्राइडल लुक देना चाहती हैं तो हो सकता है फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कुछ इस तरह का लहेंगा पहनें। वैसे डार्क ब्लू और गोल्ड कलर का मनीष मल्होत्रा का लहेंगा लग बहुत ही सुंदर रहा है।
Photo: HerZindagi
दीपिका के चाहने वाले केवल इंडिया में ही नहीं विदेश में भी बहुत हैं। हो सकता है कि अपने रिसेप्शन में दीपिका इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर Oscar De La Renta की डिजाइन की हुई कुछ इस तरह की ड्रेस पहनें। यह ड्रेस दीपिका को काफी ग्लैमरस दिखाएगी।
अगर दीपिका रिसेप्शन पार्टी में भी कुछ इंडियन पहनती हैं तो हो सकता है कि वो फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल के डिजाइन किए हुए कुछ इस तरह के सूट में नजर आएं।
नोट: यह पूरी स्टोरी काल्पनिक है। इसमें जो भी जानकारी दी गई है वो अभी तक किसी भी सेलिब्रिटी ने confirm नहीं की है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।