प्रियंका चोपड़ा ब्राइडल साड़ी पहनकर बॉयफ्रेंड के साथ नीता अंबानी के घर पहुंची

प्रियंका चोपड़ा भी अब शादी के बंधन में बधंने की तैयार कर रही हैं। अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई सेरेमनी के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के हाथों में हाथ डाले ब्राइडल साड़ी पहने पहुंची। 

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-06-29, 17:57 IST
priyanka chopra red bridal saree ambani party nick main

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अब शादी करने की तैयारी कर रही हैं। खबरों की मानें तो इन दिनों पिग्गी चोप्स अमेरिकन एक्टर सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। मुम्बई में नीता अंबानी के घर उनके बड़े बेटे की प्री इंगेजमेंट सेरेमनी पर प्रियंका चोपड़ा लाल रंग की साड़ी पहने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी।

priyanka chopra nick jonas india ambani

Image Courtesy: Yogen Shah

प्रियंका चोपड़ा के साथ इन दिनों निक जोनस इंडिया आए हुए हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल अपने विदेशी लवर को इंडियन कल्चर से रु-ब-रु करवा रही हैं और यही वजह है कि आाकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट पार्टी से एक दिन पहले हुई मेहंदी सेरेमनी के खास मौके पर भी प्रियंका निक को अपने साथ लेकर एंटिलीया पहुंची थी

priyanka red saree ambani pre engagement

Image Courtesy: Yogen Shah

प्रियंका चोपड़ा अंबानी फैमिली के खास फंक्शन पर निक जोनस के हाथों में हाथ डाले पार्टी के अंदर एंटर हुई थी। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिज़ाइनर ब्राइडल रेड कलर साड़ी में प्रियंका किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। ये तो सब जानते हैं कि प्रियंका भी शादी करना चाहती हैं और काफी समय से उन्हें अपने जीवनसाथी का इंतज़ार भी है। जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा नीता अंबानी के घर निक जोनस के हाथों में हाथ डालकर पहुंची उसे देखकर सब यही मान रहे हैं कि अब प्रियंका अपनी शादी की गुड न्यूज़ भी जल्द ही अपने फैंस के साथ शेयर करने वाली हैं।

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) onJun 28, 2018 at 10:52am PDT

प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल रेड कलर की साड़ी पहनी थी और निक जोनस ने नेवी ब्लू कलर का सूट पहना था। प्रियंका चोपड़ा अपने इस खास मेहमान को अपने सभी इंडियन फ्रेंड्स से इस पार्टी में मिलवा भी रही थी।

priyanka chopra ambani house tarun saree

प्रियंका चोपड़ा प्री इंगेजमेंट पार्टी से एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी पर भी साड़ी पहनकर ही पहुंची थी। पिग्गी चोप्स ने फैशन डिज़ाइनर तरुण तहलानी की साड़ी पहनी थी। जिसके ब्लाउज़ का गला पीछे से काफी डीप था।

priyanka chopra akash ambani shloka mehta

प्रियंका चोपड़ा ने इस सून टू बी मैरिड कपल के साथ उनकी मेहंदी सेरेमनी पार्टी में खास पिक्चर भी क्लिक करवायी थी जिसे उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से फैंस के साथ शेयर भी किया। वैसे मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ने मेहंदी सेरेमनी पर फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का डिज़ाइनर लहंगा पहना था।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP