ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अपने रोमांटिक अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीत लेते हैं। रोमांटिक केमिस्ट्री के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। फिर चाहे वो मेट गाला हो या फिर कोई अन्य बॉलीवुड इवेंट दोनों जब भी साथ होते हैं, फैशन गोल देते नजर आते हैं। निक भले ही इंडिया से नहीं है, लेकिन पत्नी प्रियंका के साथ कई बार ट्रेडिशनल लुक में नजर आ चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज यानी 1 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा संग निक जोनस के बेस्ट ट्रेडिशनल लुक के बारे में। वहीं निक ने अपने इन लुक्स से कई बार भारतीयों का दिल जीता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनके इन लुक्स पर-
प्रियंका चोपड़ा इस साल विदेश में दिवाली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसमें कई हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा फुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थी। इसके साथ उनके पति निक जोनस भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए थे। दोनों किसी प्रिंस और प्रिंसेस से कम नजर नहीं आ रहे थे। दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक का सफेद रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। वहीं निक ने रेड कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते पजामे के साथ ब्लैक कलर का नेहरू जैकेट कैरी किया हुआ था। बता दें कि शादी के बाद विदेश में पहली बार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई थी।
इसे भी पढ़ें:विंटर में पेपलम जैकेट को स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज
इस साल विदेश में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने घर पर दिवाली पूजा का आयोजन किया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी पहने नो मेकअप लुक में नजर आईं थीं। सिर पर पल्ला और मांग में सिंदूर लगाए प्रियंका बेहद सिंपल लुक में दिखी। एक्ट्रेस के साथ पति निक जोनस भी फुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। व्हाइट रंग के कुर्ते-पजामे में निक काफी जच रहे थे। बता दें कि इस इंडियन आउटफिट में निक काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।
यह विडियो भी देखें
प्रियंका चोपड़ा पिछले साल होली के मौके पर भारत आईं हुई थीं। इस दौरान प्रियंका और निक होली सेलिब्रेट करने के लिए ईशा अंबानी के यहां पहुंचे थे। पार्टी में प्रियंका ने व्हाइट कलर के अनारकली सूट पहनकर पहुंची हुई थी, जबकि निक व्हाइट कुर्ते-पजामे में नजर आए थे। बता दें कि दोनों की ड्रेस एक दूसरे से काफी सीमिलर थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक की इस ड्रेस को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।
इसे भी पढ़ें:विंटर में वेलवेट ब्लेजर को इन स्टनिंग तरीकों से करें स्टाइल
विदेश में भी पॉपुलर होने के बाद प्रियंका चोपड़ा का अपनी संस्कृति को भूली नहीं हैं। फेस्टिव सीजन में वह हमेशा ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हैं। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल लॉस एंजेलिस में करवा चौथ मनाया था। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में नजर आई थी, जबकि निक जोनस क्रीम कलर के कुर्ते पजामे दिखाई दिए थे। दोनों इस तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में काफी जच रहे थे।
उम्मीद है आपको प्रियंका और निक जोनस से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।