भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे कई तरह की नई-नई डिजाइन वाली साड़ी पहनना पसंद करती है। महिलाओं के पास कॉटन से लेकर सिल्क तक हर एक साड़ी होती है। ऐसे में अगर आप भी एक जैसी साड़ी पहनने की बजाय कुछ यूनिक ट्राई करती रहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको पोल्का डॉट साड़ी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं।
पोल्का डॉट साड़ी डिजाइन
भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस खूबसूरत ग्रीन एंड रेड पोल्का डॉट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं।
ब्लू एंड ऑरेंज पोल्का डॉट साड़ी
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है या आप किसी शादी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत ब्लू एंड ऑरेंज पोल्का डॉट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी एक बार फिर चलन में आई है। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देने में बेहद मदद करेगी।
लैवेंडर एंड ब्लैक पोल्का डॉट साड़ी
अगर आप ऑफिस या कॉलेज में साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं और अपने लुक को बाकी लड़कियों के लुक से अलग दिखाना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत लैवेंडर एंड ब्लैकपोल्का डॉट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं।
मल्टी कलर ऑफ व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी
अगर आप प्लेन या प्रिंटेड साड़ी पहनकर बोर होने लगी है, तो आप इस तरह की खूबसूरत मल्टी कलर ऑफ व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। इसके साथ आप मैचिंग ब्लाउज, मेकअप और एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-fabcurate
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों