Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:44 PM IST

Pearl Studs Designs: हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेंगे ये पर्ल स्टड्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

पर्ल इयररिंग्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। झुमकी, चांदबाली, हूप्स और स्टड्स सभी में आपको पर्ल वर्क मिल जाएगा। अगर बात पर्ल स्टड्स की करें, तो इसमें कई डिजाइंस और पैटर्न्स मिल जाते हैं, जिन्हें आप अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-20, 10:15 IST
pearl studs latest designs for graceful look

पर्ल स्टड्स का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। ये हमेशा ट्रेंड में रहते हैं और लगभग सभी आउटफिट्स और ओकेशन पर फिट बैठते हैं। ये छोटे और एलिगेंट स्टड्स, चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, हर आउटिफट के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपके लुक को क्लासी और ग्रेसफुल बना सकते है। सिंपल से लेकर ट्रेंडी और गोल्डन टच वाले डिजाइंस तक, आजकल पर्ल स्टड्स में कई स्टाइल्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां देखें कुछ खूबसूरत पर्ल स्टड्स डिजाइंस, जो हर मौके पर आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

सिंपल डिजाइन वाले स्टड इयररिंग्स

अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए आप सिंपल डिजाइन वाले स्टड इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं, जिसे स्टाइल करके आपका लुक सुंदर नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी।

Stud earrings ideas

क्रॉस डिजाइन पर्ल स्टड्स

pearl studs simlple
इस तरह के स्टड्स ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन स्टड्स में ऊपर की तरफ बना क्रॉस पैटर्न और नीचे का पर्ल इसे ग्रेसफुल लुक देता है। गोल्ड और पर्ल का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्टाइलिश बना रहा है। यह बिना ज्यादा हैवी लगे आपके पूरे लुक को क्लासी बना सकते हैं। ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे।

फ्लोरल पर्ल स्टड्स

floral pearl earring desingn
पर्ल डिजाइन में फ्लोरल पैटर्न हमेशा पसंद किया जाता है। इस डिजाइन में पर्ल के साथ फूल और पत्तियों का खूबसूरत पैटर्न दिया गया है, जो इसे बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश बना रहा है। अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो ये फ्लोरल पर्ल स्टड्स डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये इयररिंग्स ज्यादा हैवी नहीं हैं, इसलिए इन्हें डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। जो लड़कियां मिनिमल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए यह डिजाइन परफेक्ट हो सकता है।

बो डिजाइन पर्ल स्टड्स

bow pearl design
अगर आप क्यूट और ट्रेंडी ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो ये बो डिजाइन पर्ल स्टड्स आपके लुक को बेहद प्यारा और स्टाइलिश बना सकते हैं। छोटे-छोटे मोतियों से बना यह बो पैटर्न इन स्टड्सको यूनिक और एलीगेंट टच दे रहा है। ये इयररिंग्स हल्के और कम्फर्टेबल हैं, इसलिए इन्हें रोजाना आसानी से पहना जा सकता है। ये कॉलेज, ऑफिस और डेली वियर में भी अच्छे लगेंगे। बो डिजाइन आजकल फैशन ट्रेंड में काफी पॉपुलर है। इन स्टड्स के साथ सॉफ्ट मेकअप और पोनीटेल या हाफ-टाई हेयरस्टाइल रखें।

यह भी पढ़ें- Afghan Jhumka Design: कुर्ती से लेकर साड़ी तक खूब जंचते हैं अफगान झुमके के ये 5 डिजाइंस

हैवी पर्ल स्टड्स

2 (19)

अगर आप एथनिक लुक को पूरा करने के लिए पर्ल स्टड्स ढूंढ रही हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये इयररिंग्स थोड़े हैवी हैं और साड़ी, सूट या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेंगे। इनमें आपको मल्टीकलर में डिजाइंस भी मिल जाएंगे।

 

यह भी पढें- Artificial Earring Designs: जींस हो या सूट, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेंगे ये इयररिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।