Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

Artificial Earring Designs: जींस हो या सूट, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेंगे ये इयररिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

आजकल लड़कियां आर्टिफिशियल इयररिंग्स को हर आउटफिट के साथ पहनना पसंद करती हैं। इस तरह के इयररिंग्स कुर्ती-जींस, सूट या नॉर्मल टॉप के साथ भी खूब जचते हैं। हम आपको यहां आर्टिफिशियल इयररिंग्स के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-16, 10:20 IST
image

ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर घर से बाहर किसी और काम के लिए जाना हो, महिलाएं किसी भी आउटफिट के साथ इयररिंग्स जरूर कैरी करती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के इयररिंग्स आपको मिल जाएंगे। पर्ल वाले इयररिंग्स, झुमकी या स्टाइलिश हूप्स समेत कई तरह के इयररिंग्स हमेशा चलन में रहते हैं और किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। आजकल लड़कियां सोने और चांदी के इयररिंग्स से कहीं ज्यादा आर्टिफिशियल इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। इन्हें आप बदल-बदलकर पहन सकती हैं और इनके खोने का डर भी कम रहता है। ऐसे में आर्टिफिशियल इयररिंग्स आजकल सभी लड़कियों की पसंद बनते जा रहे हैं। यहां हम आपको इन इयररिंग्स के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिन्हें आप सूट से लेकर जींस तक किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

हाफ हूप इयररिंग्स

3 (10)

इस तरह के हाफ हूप इयररिंग्स भी आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ये क्लासी लुक देते हैं और इसमें आपके पर्ल या और भी कई तरह के डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे। ये काफी लाइटवेट होते हैं और इसलिए इन्हें रोजाना पहनने में भी मुश्किल नहीं आती है। इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट पर ये इयररिंग्स अच्छे लगते हैं।

फ्लोरल पर्ल स्टड्स

pearl studs for daily wear
इस तरह के इयररिंग्स आप सूट, साड़ी, जींस-कुर्ती या ड्रेस किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इनका लुक काफी एलीगेंट, क्लासी और ट्रेडिशनल विद मॉडर्न टच वाला है। ये दिखने में काफी अच्छा लुक देते हैं और सिंपल चिकनकारी या कॉटन कुर्ती के साथ तो काफी अच्छे लगते हैं। आप इन्हें ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लाइटवेट पर्ल इयररिंग्स में आपको कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस तरह के स्टड्स आपके कलेक्शन में जरूर होने चाहिए।

सिल्वर झुमकी

2 (18)

सिल्वर झुमकी हमेशा चलन में रहती हैं और शायद सभी लड़कियों के पास झुमकी जरूर मिल जाएंगी। इसमें आप ऑक्सीडाइज्ड या नॉर्मल सिल्वर झुमकी ले सकती हैं। दोनों ही प्यारी लगती हैं। इस तरह की झुमकी शॉर्ट कुर्ती और जींस के साथ काफी अच्छा लुक देती हैं। आप इसके साथ एक नोज पिन भी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक और अच्छा लगेगा।

ऑक्सीडाइज्ड झुमका इयररिंग्स

5 (6)
इस तरह के इयररिंग्स एथिनिक ड्रेसेस के साथ खबसूरत लुक देते हैं। हालांकि, आजकल शर्ट और ड्रेस के साथ भी फ्यूजन लुक देने के लिए लड़कियां इन्हें पहन रही हैं। ये इयररिंग्स अकेले ही पूरे लुक को हाईलाइट कर सकते हैं। इनके साथ विंग्ड आईलाइनर और न्यूड मेकअप रखें। छोटी बिंदी और ऑक्सिडाइज्ड कंगन के साथ पूरा लुक बेहद क्लासी लगेगा अगर इयररिंग्स इतने हैवी हों, तो नेकलेस अवॉइड करें। इससे आपका फेस और इयररिंग्स दोनों ज्यादा एलिगेंट नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- हर नई ब्राइड के पास होने चाहिए चांदी की झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

सिल्वर हूप्स

6 (2)
अगर आप आर्टिफिशियल इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के एक इयररिंग को अपने पास जरूर रखें। ये सभी तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगते हैं और इन्हें कैरी करना बहुत आसान होता है। ये लाइटवेट सिंपल हूप्स आप डेली वियर, ऑफिस या कॉलेज कहीं भी पहन सकती हैं। ये एक सटल और क्लासी लुक देने का काम करते हैं। इसमें आपको थोड़े बड़े हूप्स भी मिल जाएंगे। आप अपनी फेस शेप के हिसाब से साइज चुनें।

 

यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी


अगर आपको आर्टिफिशियल इयररिंग्स ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra/I Jewels, el regalo, rubans, minji and co, mode and minimal, salty

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।