Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Afghan Jhumka Design: कुर्ती से लेकर साड़ी तक खूब जंचते हैं अफगान झुमके के ये 5 डिजाइंस

क्या आप अपने एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ट्राई करें अफगान झुमके के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस। ये इयररिंग्स आपकी कुर्ती, साड़ी से लेकर इंडो-वेस्टर्न हर एक आउटफिट के साथ खूब जंचते हैं। नीचे लेख में देखें अफगानी ज्वेलरी के सबसे ट्रेंडी ऑप्शन्स।
Updated:- 2026-05-18, 09:35 IST
latest Afghan jhumka designs

Afghan Jhumka Designs: आज के समय कलरफुल इयररिंग्स के बजाय लोग आर्टिफिशियल ऑक्सीडाइड ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। इसमें अफगान झुमके सबसे ऊपर आते हैं। अपनी खूबसूरती, बारीक नक्काशी और अनोखे ऑक्सीडाइज्ड लुक की वजह से ये झुमके हर महिला की पहली पसंद बन गए हैं। अफगान ज्वेलरी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह जितनी पुरानी और रस्टिक दिखती है, उतनी ही स्टाइलिश भी लगती है। चाहे आप कॉलेज के लिए एक साधारण कुर्ती पहन रही हों या किसी शादी के लिए भारी बनारसी साड़ी, अफगानी झुमके आपके पूरे लुक में एक अलग ही जान फूंक देते हैं। अगर आप लेटेस्ट और ट्रेंडी झुमके डिजाइंस सर्च कर रही हैं, तो अफगान झुमके के ये डिजाइंस एक बार जरूर ट्राई करें।

सिल्वर ऑक्सीडाइज अफगान झुमका ( Silver Oxidised Afghan Jhumka)

Stylish Oxidised Silver Big Ethnic Afghani Jhumkas

ये स्टाइलिश ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर अफगानी झुमके आपके एथनिक लुक में चार-चांद लगा देंगे। इनका वजन काफी हल्का है, जिससे आप इन्हें कैजुअल या पार्टी में घंटों तक बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। मोतियों की जड़ाई और पारंपरिक काले रंग का लंबा डिजाइन इन्हें बेहद क्लासी बनाता है। महिलाओं और लड़कियों के लिए यह हर आउटफिट के साथ परफेक्ट हैं।

चांदबाली स्टाइल अफगान झुमका (Chand Bali Style Afghan Jhumka)

chand bali jhumka

चांदबाली और झुमके का यह मेल बेहद रॉयल लुक देता है। इसमें ऊपर की ओर आधा चांद बना होता है और नीचे छोटे-छोटे घुंघरू या एक बड़ा झुमका लटकता है। इसे आप अनारकली सूट या लंबी कुर्ती के साथ पहनें। यह आपके चेहरे को एक भरा-भरा और सुंदर फ्रेम देता है।

इसे भी पढ़ें- Kashmiri Jhumka Designs: साड़ी हो या सूट, हर लुक में रॉयल टच जोड़ देंगे ये कश्मीरी झुमके; चेहरे की बढ़ा देंगे खूबसूरती

कलरफुल स्टोन या मीनाकारी झुमका (Colourful Stone Meenakari Jhumka)

afghan jhumki designs

अफगान झुमकों में अक्सर नीले, लाल या हरे रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंगीन झुमके आपके सादे व्हाइट या ब्लैक आउटफिट में रंगों का जादू भर देते हैं। अगर आपकी साड़ी या सूट में थोड़ा भी कंट्रास्ट वर्क है, तो उसी रंग के स्टोन वाला झुमका चुनें।

मल्टी-लेयर अफगान झूमर डिजाइन (Multi Layer Jhumka Design)

Multi Layer Jhumka Design

मल्टी-लेयर झूमर डिजाइन उन लोगों के लिए है जो कुछ 'हटके' और हैवी पहनना पसंद करते हैं। इसमें झुमके के नीचे एक के बाद एक कई लेयर्स होती हैं, जो कान के काफी नीचे तक आती हैं। यह सिल्क साड़ियों और लहंगे पर बहुत ही शानदार लगता है। इसके साथ आपको गले में कुछ भी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये झुमके ही काफी हैं।

कॉइन वर्क अफगान झुमका (Coin Work Afghan Jhumka)

Coin Work Afghan Jhumka

अफगान ज्वेलरी में सिक्कों का इस्तेमाल बहुत पुराना और पारंपरिक है। इन झुमकों के किनारों पर छोटे-छोटे सिक्के लटकते हैं। यह डिजाइन पूरी तरह से ट्राइबल लुक देता है। इसे आप जींस और लंबी शर्ट के साथ एक इंडो-वेस्टर्न लुक बनाने के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

पीकॉक (मोर) मोटिफ झुमका (Peacock Motif Jhumka)

Peacock Motif Jhumka

मोर के डिजाइन वाले झुमके हमेशा सदाबहार रहते हैं। अफगान स्टाइल में इन्हें बहुत ही खूबसूरती से उकेरा जाता है, जिससे ये काफी आर्टिस्टिक लगते हैं। ये झुमके कॉटन साड़ियों और ऑफिस वेयर कुर्तियों के साथ बहुत ही सोबर और क्लासी लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी के ये यूनिक ईयररिंग, यहां देखें 2026 के लेटेस्ट कलेक्शन

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Amazon

FAQ
क्या अफगान झुमके भारी होते हैं?
अफगान झुमके थोड़े बड़े और स्टेटमेंट साइज में आते हैं, इसलिए कुछ डिजाइंस भारी हो सकते हैं। हालांकि मार्केट में जर्मन सिल्वर या लाइटवेट अलॉय से बने झुमके हल्के होते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।