Peacock Design Bangles: शादी-पार्टी में पहनें मोर डिजाइन वाले ये 5 खूबसूरत कड़े

शादी-पार्टी और त्योहारों के लिए मोर डिजाइन वाले ट्रेंडी कड़े सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ लेटेस्ट पीकॉक बैंग्लस डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों कीि खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-11-26, 19:45 IST
image

Indian traditional bangles

कोई भी खास इवेंट या फंक्शन हो और महिलाएं श्रृंगार न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। खासकर शादी-ब्याह या तीज-त्योहार के मौके पर वे ट्रेडिशनल एथनिक या साड़ी पहनने के साथ अलग-अलग तरह की मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी करती हैं। ज्वेलरी में बात करें बैंगल्स की, तो बैंगल्स आपके लुक में चार चांद तो लगाते ही हैं, साथ ही हाथों की खूबसूरती को भी दोगुना कर देते हैं। अगर आप भी नए-नए पैटर्न वाले बैंगल्स ट्राई करती हैं, तो यह लेख आपके लिए सबसे परफेक्ट रहेगा। आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन मोर डिजाइन वाले कड़े बताएंगे, जो आपके हाथों की शोभा को बढ़ा देंगे।

शादी और त्योहारों के लिए ट्रेंडी पीकॉक डिजाइन कड़े

बात चाहे हैवी ब्राइडल लहंगे की हो या बनारसी साड़ी और कांजीवरम साड़ी की, अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप नीचे दिए गए इन पीकॉक पैटर्न कड़ों को शामिल करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं -

1. मीनाकारी पीकॉक पैटर्न कड़े

आजकल मीनाकारी ज्वेलरी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आप किसी भी फेस्टिव या शादी के दौरान अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ इस तरह की मीनाकारी पीकॉक पैटर्न कड़े डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। आप अपने आउटफिट के हिसाब से कलर मैच करके ऐसे कड़े खरीद सकती हैं। इस तरह के कड़े खासकर सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ खूब अच्छा लुक देते हैं। 

peacock design bangles

pinterest/Chanel Johnson

2. कुंदन और स्टोन वाले मोर पैटर्न कड़े

कुंदन और स्टोन जड़े हुए मोर पैटर्न कड़े भी आपके हाथों को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकते हैं। ऐसे कड़ों में की गई कुंदन और पोलकी डिजाइन इन्हें और शानदार बनाती है। इसे आप शादी, सगाई या रिसेप्शन जैसे खास मौकों पर पहन सकती हैं।

peacock design bangles  (1)

pinterest/Etsy 

3. डबल पीकॉक मोर डिजाइन कड़े

अगर आप किसी खास इवेंट में साड़ी या हैवी अनारकली सूट पहन रही हैं और इसके साथ नए व डिजाइनर कंगन पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए डबल पीकॉक मोर डिजाइन कड़े सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन कड़ों के अलग-अलग हिस्सों पर दो मोर के डिजाइन बने होते हैं, जो एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। यह पैटर्न शादी-ब्याह में पहनने के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है।

peacock design bangles  (2)

pinterest/Etsyca

यह भी पढ़ें- सिंपल हरी चूड़ियों को दें रॉयल लुक, बीच में पहनें मोर पैटर्न वाले ट्रेंडी कड़े

4. ओपन कफ पीकॉक डिजाइन कड़े

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और किसी भी खास इवेंट में अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के ओपन कफ मोर कड़े डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इनमें बने पीकॉक डिजाइन आपकी ट्रेडिशनल और एथनिक लुक को गॉर्जियस बना देंगे।

peacock design bangles  (3)

pinterest/Banik shri

5. रजवाड़ी फिनिश वाले मोर पैटर्न कड़े

रजवाड़ी फिनिश वाले मोर पैटर्न कड़े भी आजकल बहुत ज्यादा चलन में हैं। इन्हें खासकर राजपूती पोशाक और लहंगे के साथ पहना जाता है। इसे पहनकर आप रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं। ऐसे कड़े खासकर रानी-महारानी वाला शाही अंदाज देते हैं।

peacock design bangles  (4)

pinterest/Sri Krishna Jewellers

मोर डिजाइन वाले बैंगल्स पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप भी मोर डिजाइन वाले बैंगल्स पहन रही हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • जब भी आप पीकॉक डिजाइन वाले इन कड़ों को खरीदें, तो अपना साइज पहले ही चेक कर लें। बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीले कड़े आपके पूरे लुक को खराब कर सकते हैं।
  • अगर कड़ा पहले से भारी या चौड़ा है, तो उसके साथ आसपास पतली चूड़ियां मिलाकर पहन सकती हैं।
  • मोर पंख या स्टोन वाले कड़ों को अगर आप लंबे समय तक नया रखना चाहती हैं, तो इन्हें संभालकर किसी एयर टाइट डिब्बे में रखें।

यह भी पढ़ें- Peacock Shape Kade: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये मोर डिजाइन कड़े, देखें 5 लेटेस्ट कलेक्शंस

मोर पैटर्न कड़े खरीदने के आसान टिप्स

अगर आप भी इस तरह के मोर पैटर्न वाले कड़े खरीदना चाहती हैं, तो इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सर्च करके ऑर्डर कर सकती हैं या फिर नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर जाकर फोटो दिखाकर ऐसे कड़े या तो उनसे मंगवा सकती हैं या खरीद सकती हैं। इस तरह के कड़ों को आप पतली चूड़ियों के साथ स्टाइल करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन ट्रेंड में हैं कांच की चूड़ियां, दिवाली के लिए देखें इनके 5 खूबसूरत डिजाइंस

निष्कर्ष: आजकल पीकॉक पैटर्न कड़े के डिजाइंस बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो एक जैसे बोरिंग बैंगल्स पहनने की बजाय आप इस तरह के बैंगल्स चुन सकती हैं। ये सभी बैंगल्स आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।