फेस्टिव सीजन ट्रेंड में हैं कांच की चूड़ियां, दिवाली के लिए देखें इनके 5 खूबसूरत डिजाइंस

आजकल कांच की चूड़ियां एक बार फिर से महिलाओं की पसंदीदा बन गई हैं। Diwali 2026 पर अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ कांच की ट्रेंडिंग चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। कलाई की खूबसूरती के लिए यहां देखें जेली से लेकर रेनड्रॉप्स बैंगल्स के खास डिजाइन्स।
Updated:- 2026-11-03, 14:49 IST
Glass bangles for Diwali

फेस्टिव सीजन चल रहा है और दिवाली आने वाली है। इस साल 8 नवंबर, रविवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी। मौका चाहे कोई भी हो, महिलाएं सजने-संवरने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित रहती हैं। तो इस बार दिवाली लुक के लिए कांच की चूड़ियों के कुछ खूबसूरत डिजाइन्स देख सकती हैं। कांच की चूड़ियां एक बार फिर से ट्रेंड में हैं और ये महिलाओं की पसंदीदा बन चुकी हैं। अपने फेस्टिव लुक को रॉयल-टच देने के लिए इस बार कांच की पारंपरिक चूड़ियों से हटकर इनके कुछ खास और लेटेस्ट डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं। जेली से लेकर रेनड्रॉप्स बैंगल्स तक, मार्केट में चूड़ी के ये सभी डिजाइंस छाए हुए हैं। ये सिंपल मगर आकर्षक Glass Bangle Designs आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगी।

1. जेली बैंगल्स

जेली बैंगल्स

अगर दिवाली के लिए बैंगल्स देख रही हैं, तो इस डिजाइन की चूड़ियां बेहद आकर्षक रहेंगी। इन्हें इनके सॉफ्ट शेड और ट्रांसपेरेंट फिनिश के लिए जाना जाता है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं। ये चूड़ियां कलाइयों पर खूबसूरत लगती हैं और आपके सामान्य एथनिक लुक में भी जान डाल सकती हैं। इनमें मल्टी कलर की चुड़ियां आती हैं, आप उन्हें अपने दिवाली आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती हैं। वहीं आप चाहें तो इनमें से सिंगल रंग लेकर इन्हें कंगन के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अपनी स्किन टोन के लिए चुनें परफेक्ट Nude Lipstick: देखें 5 शेड्स जो बदल देंगे आपका लुक!

2. रेनड्रॉप्स बैंगल्स

_रेनड्रॉप्स बैंगल्स

इन चूड़ियों पर बारिश की बूंदों जैसे छोटे-छोटे स्टोन के डॉट्स बने होते हैं, जो देखने में आकर्षक लगते हैं। साथ ही इन चूड़ियों में खूबसूरत शाइन यानि की गलिटर इफेक्ट होता है, जो आपकी कलाइयों पर बेहद आकर्षक लगते हैं। खासकर फेस्टिव लुक के लिए Raindrop Bangles एक शानदार विकल्प रहेंगी। इन चूड़ियों को साड़ी और सूट सहित किसी भी अन्य एथनिक आउटफिट के साथ आराम से पेयर कर सकती हैं। दिवाली पर जब इन चूड़ियों पर लाइट पड़ती है, तो ये और अधिक चमकती हैं। इस तरह आपकी कलाइयां पूरी तरह से फेस्टिव रेडी दिखाई देती हैं।

3. मैगी डिजाइन की चूड़ियां

मैगी डिजाइन की चूड़ियां

मैगी डिजाइन की चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। खासकर ये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्हें इनके रंग-बिरंगे डिजाइन और इनकी चमक के लिए जाना जाता है। इनपर लहरदार टेक्सचर वाली डिजाइन बनी होती है, जो इसे सामान्य से हटकर एक आकर्षक विकल्प बनाती है। अगर आप भी इस बार अपने दिवाली लुक के लिए Simple Bangles से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन्हें देख सकती हैं। ये ट्रेंडिंग चुड़ियां आपके ट्रेडिशनल लुक को अधिक आकर्षक बना सकती हैं। इन्हें किसी भी डिजाइन के रियल गोल्ड या आर्टिफिशियल कंगन के साथ पेयर कर सकती हैं।

4. कांच की प्लेन चूड़ियां

कांच की प्लेन चूड़ियां

महिलाएं एक बार फिर से कांच की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। मार्केट में इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। चूड़ी की प्लेन डिजाइन आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महिलाएं इन्हें अपने आउटफिट के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग की Plain Glass Bangles स्टाइल करती हैं। वहीं 2 रंगों की प्लेन चूड़ियां मिक्स करके स्टाइल करने पर भी ये आकर्षक लगती हैं। इनमें मोटे कांच की चूड़ियां भी आती हैं, जो कलाई पर सिंपल मगर खूबसूरत लगती हैं।

5. कांच के थ्रेड बैंगल्स

कांच के थ्रेड बैंगल्स

आपने कांच की चूड़ी के कई डिजाइन ट्राई किए होंगे मगर इस बार Diwali लुक के लिए थ्रेड बैंगल्स चुन सकती हैं। सामान्य से हटकर इन कांच की चूड़ियों पर धागा लपेटा जाता है, जिसपर स्टोन या फिर मिरर लगाए जाते हैं, जो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इन चूड़ियों में सिंगल रंग के थ्रेड से लेकर मल्टी कलर के धागे वाली चूड़ियां मिल जाती हैं। इन Thread Bangles को किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कम बजट में सेलिब्रिटी लुक: इन Chandbali Earrings के लेटेस्ट डिजाइन के साथ एथनिक लुक बनेगा खास

बैंगल्स डिजाइंस के हिसाब से आप अपनी पसंदीदा चूड़ियां इस फेस्टिव सीजन में खरीद सकती हैं।

Image Credit-herzindagi

FAQ
कांच की चूड़ियों को हेवी लुक कैसे दें?
कांच की चूड़ियों को हेवी लुक देने के लिए इन्हें कंगन के साथ स्टाइल करें। चाहें तो असली सोने की चूड़ी या कंगन के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
दिवाली पर कांच की चूड़ियां क्यों पहनते हैं?
दिवाली पर कांच की चूड़ियां पहनने का पारंपरिक महत्व होता है। साथ ही कांच की चूड़ियां लाइट में चमकती हैं और दिए की रौशनी में भी बेहद आकर्षक लगती हैं।
दिवाली पूजन के लिए कौन से रंग की कांच की चूड़ी शुभ मानी जाती है?
दिवाली पूजन के लिए लाल, हरा और पीले रंग की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन शुभ माना जाता है। आप इनके अलावा भी अपने आउटफिट से मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं।
दिवाली पर पहनने के लिए कौन से डिजाइन की कांच की चूड़ियां सबसे अच्छी रहेंगी?
दिवाली पर पहनने के लिए रेनड्रॉप्स, थ्रेड, जेली और मैगी डिजाइन के बैंगल्स सबसे अच्छे रहेंगे। ये चूड़ियां हल्की और चमकीली होती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Trendy Glass Bangle Designs for Diwali | दिवाली के लिए कांच की ट्रेंडिंग चूड़ियां