दुल्हन के लिए हर चीज खास और सबसे अलग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ समय के लिए सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रहती है। इसकी वजह से वो अक्सर अच्छे से तैयार होकर सबके सामने आती है। किसी को उसके हाथों की मेहंदी देखनी होती है, तो किसी की नजरें पायल पर जाती है। ऐसे में जरूरी है कि नई दुल्हन अच्छे और सबसे अलग डिजाइन वाली पायल को पैरों में पहनें। इससे उसके पैर देखकर हर कोई तारीफ करेगा। साथ ही, यह भी पूछेगा पायल ली कहां से है। इसके लिए आपको आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइन पर नजर डालनी पड़ेगी।
पैरों में मोर वाली मेहंदी और बिछिया अक्सर हमने लोगों को पहने हुए देखा है। लेकिन इस बार आप अपने पैरों की सुंदरता को दोगुना करने के लिए मोर वाली पायल को खरीदें। इस तरह के डिजाइन वाली पायल पहनने के बाद पैरों में सुंदर लगती है। इसमें आपको बड़े-बड़े मोर का डिजाइन मिलता है। इससे पायल में घुंघरू का इस्तेमाल भी कम होता है। साथ ही, जब येपैरों में पहनी जाती है, तो अलग सी लगती है। आपको अपने लिए इस तरह की पायल जरूर खरीदनी चाहिए। इससे पैर अच्छे लगेंगे।
अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो ऐसे में आप डोली और बारात वाली पायल को भी खरीदकर पहन सकती हैं। नई नवेली दुल्हन के ऊपर इस तरह की पायल भी अच्छी लगेगी। साथ ही, जब आप इसे वियर करेंगी, तो इससे पैर और भी ज्यादा अच्छे नजर आएंगे। मेहंदी लगे पैरों में ये पायल चार चांद लगा देगी। इस तरह की पायल आपको मार्केट में आर्टिफिशियल डिजाइन के साथ-साथ चांदी में भी मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Payal Designs: पतले और छोटे पैरों की शोभा बढ़ाएंगी पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस
यह विडियो भी देखें
आप पैरों में पहनने के लिए इस फोटो में नजर आने वाली पायल को भी खरीद सकती हैं। ये थोड़ी हैवी होती है। लेकिन पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको लेयर का डिजाइन मिलता है। इसके साथ नीचे की तरफ घुंघरू मिलते हैं। इससे ये पायल और भी सुंदर नजर आती है। इसे आप शादी के बाद जब पहनेंगी तो हर कोई इसे देखकर तारीफ करेगा। इसे आप चांदी में ही खरीदें तभी अच्छी लगेगी।
इसे भी पढ़ें: Payal Designs: छोटे पैरों की खूबसूरती को दोगुना करेंगी पायल की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें
इस बार नई नवेली दुल्हन इन पायल डिजाइन को जरूर ट्राई करें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, पायल के डिजाइन देखकर हर कोई खरीदने के बारे में एक बार जरूर सोचेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।