Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:52 AM IST

काली पड़ गई चांदी की पायल और कड़े को 15 मिनट में चकाचक कर देगा ये घोल, घर पर ऐसे करें तैयार

चांदी के गहने समय के साथ काले पड़ जाते हैं, लेकिन आपको इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही चांदी की पायल और कड़े को चकाचक बनाने के लिए कुछ आसान तरीकों से घोल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं यह कैसे संभव है।
Updated:- 2024-11-05, 17:26 IST
image

How To Clean Silver Jewellery: चांदी की ज्वेलरी लगभग हर किसी के पास होती है। चांदी की चेन, पायल और कड़े को अधिक पहना जाता है। महिलाएं खासकर ज्वेलरी की सबसे ज्यादा शौकीन होती हैं, पर जब यही आभूषण काले पड़ने लगे तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि यह कितना पुराना हो चुका है। हालांकि इसे साफ भी किया जा सकता है।

चांदी की ज्वेलरी लगातार पहनने पर बाहरी वातावरण के संपर्क में आता है, तो खराब होने लगता है। यह काली पड़ने लगती है और इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल टास्क होता है। हालांकि, घरेलू नुस्खे को फॉलो करके आप 15 मिनट में भी अपनी सिल्वर की ज्वेलरी को नई जैसी बना सकते हैं। आइए जानते हैं चांदी के आभूषणों को साफ करने के टिप्स और ट्रिक्स के बारे में...

चांदी की ज्वेलरी को साफ करने के लिए तैयार करें घोल

tips to clean dirty silver jwellery

आवश्यक सामग्री

  • चाय पत्ती
  • डिटर्जेंट या डिश सोप
  • कॉफी
  • विनेगर

इसे भी पढ़ें- सावन में खूब जचेंगी पैरों में पहनीं ये चांदी की पायल, देखें डिजाइंस

चांदी की पायल को साफ करने के लिए घोल बनाने की विधि

  • चांदी पायल या कड़े को साफ करने के लिए अगर आप घोल बना रहे हैं, तो सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच चायपत्ति लें।
  • इसमें, एक ग्लास पानी डालकर इसे गैस पर चढ़ा दें और 5 मिनट तक उबालें।
  • इसके बाद, इसमें आधी छोटी चम्मच कॉफी पाउडर डालें और 5 मिनट तक उबलने दें।
  • फिर, इसी में आवश्यकता अनुसार, डिटर्जेंट या डिश सोप डाल दें। 
  • 10 मिनट तक एक साथ उबालने के बाद इसे चूल्हे से उतार दें।
  • इसी लिक्विड में फिर 1 चम्मच विनेगर मिला दें।
  • अब यह घोल बन कर तैयार है, इसमें आप अपनी चांदी की काली पड़ ज्वेलरी को साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इस हैक की मदद से चमकाएं काली हो गई पायल और बिछिया, लगेगी बिल्कुल नई

होममेड घोल से ऐसे साफ करें चांदी की पायल और कड़े

silver jwellery cleaning hacks

  • एक बड़े बर्तन में चांदी की पायल और गहने को रखें। 
  • इसमें, अब तैयार घोल को आवश्यकता अनुसार डालें। 
  • इसके बाद, ब्रश की मदद से इसे रगड़-रगड़कर साफ कर दें।
  • आखिर में सादे पानी से धोकर देखें आपकी काली पड़ी हुई चांदी पायल और कड़े एकदम चकाचक हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  लंबे पैरों में खूब जचेंगी पायल की ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।