Lohri Suit Fashion: शादी के बाद ससुराल में पहली लोहड़ी पर पहनें पटियाला सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी सबसे अलग

शादी के बाद पहली लोहड़ी में खूबसूरत दिखना तो बनता है इसके लिए आपको ये सूट डिजाइंस ट्राई करने चाहिए।

patiala suit designs latest collection

लोहड़ी का त्यौहार इस साल 13 जनवरी को मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए लोगों ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। वहीं कई सारे नए शादीशुदा जोड़े ऐसे हैं जो इस दिन के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि कई जगह पर ऐसा होता है कि जिसकी शादी के बाद पहली लोहड़ी होती है उनके लिए ये सबसे खास होती है इस दिन घरों में बड़ा सेलिब्रेशन किया जाता है। नए-नए कपड़ों को वियर किया जाता है अगर आपकी भी शादी के बाद पहली लोहड़ी है तो इसके लिए आप यहां दिखाए गए लेटेस्ट पटियाला सूट के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं इसमें आप काफी सुंदर नजर आएंगी।

हैवी वर्क पटियाला सूट

Heavy work suit designs

हर कोई शादी के बाद अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना पसंद करता है ऐसे में आप भी लोहड़ी के त्योहार पर अपने लिए लेटेस्ट डिजाइंस के कपड़ों को वियर कर सकती हैं। इसमें आजकल सीक्वेंस वर्क सबसे ज्यादा चल रहा है जिसमें आपको पूरे कुर्ते पर एम्ब्राइडरी मिलती है चुन्नी पर हल्का वर्क और पटियाला सिंपल होती है। इसमें आप चाहे तो वेलवेट कपड़े में भी इसे खरीद सकती हैं। मार्केट में ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

बांधनी प्रिंट पटियाला सूट

Bandhani print patiala suit

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आजकल इस प्रिंट में भी काफी अच्छे पटियाला सूट मिल जाते हैं। इसके अलावा (लेटेस्ट सूट डिजाइन) आपको इसमें गोटा पट्टी और मिरर वर्क भी मिलता है। इसमें आप ब्राइब्रेंट कल चूज कर सकती हैं। ये हैवी दिखते हैं लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। मार्केट में ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

HZ Tips: इन सूट के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और हैवी मेकअप कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: लंबी दिखने के लिए इन सिंपल सूट के डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल, रोजाना के लिए कर सकती हैं ट्राई

थ्रेड वर्क एम्ब्रायडरी

Thread work embrodery work

सिंपल और एलीगेंट लुक के लिए आप थ्रेड वर्क एम्ब्राइडरी वाले पटियाला सूट को स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी सुंदर (पतली दिखने के लिए लेटेस्ट डिजाइन) होते हैं। इसमें आपको कट स्लीव्स सूट भी मिल जाते हैं साथ ही आपको इसमें फुल स्लीव्स सूट भी मिलते हैं। जिन्हें आप इस बार की लोहड़ी में वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इसमें वूलन पटियाला सूट भी मिल जाएंगे। इन्हें आप 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

इस बार लोहड़ी पर वियर करें ये पटियाला सूट इसमें आप सुंदर भी दिखेंगी साथ ही सबसे अलग नजर आएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP