Salwar Mohri Designs: सिंपल से सूट की सलवार में बनवाएं पैच और लेस वाली मोहरी डिजाइंस, मिलेगा फैंसी लुक

हम सभी आजकल अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई चीजों को स्टाइल करते हैं। ऐसे में सलवार-सूट हम रोजाना पहनते हैं और इसे आए दिन बदलते फैशन के दौर के हिसाब से हम न्यू लुक देने के लिए हम कुछ न कुछ कोशिश करते रहते हैं।
-1731592712500.jpg)
आजकल फैंसी डिजाइन के लिए हम सलवार की मोहरी में पैच ओ लेस वर्क को सबसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। तो आइये देखते हैं सलवार की मोहरी को आकर्षक बनाने के लिए कुछ खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे अपने लुक में जान डालने के आसान टिप्स-
फ्लोरल डिजाइन सलवार मोहरी

लेस के साथ में आप थोड़ा और फैंसी लुक में सलवार को बनवाना चाहती हैं तो मार्केट से मिलने वाले फ्लोरल पैच के साथ मैच करके आप लगवा सकती हैं। इसके लिए आपको कढ़ाई वर्क से लेकर प्रिंटेड टैटू की तरह दिखने वाले स्टीकर डिजाइन के पैच भी मार्केट से आसानी से मिल जाएंगे। फ्लोरल डिजाइन को आप पेस्टल से लेकर ब्राइट कलर के साथ मैच कर सकती हैं।
नेट डिजाइन सलवार मोहरी
-1731592672331.jpg)
नेट का डिजाइन एक बार फिर से चलन में काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। आप चाहें तो इसके लिए चौड़े पोंचे वाली सलवार बनवाकर भी डिजाइन को आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप पोंचे में नेट वाली फैंसी लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेट में आपको काफी तरह के बारीक फैब्रिक में काफी कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे।
गोल्डन फैंसी वर्क सलवार मोहरी
-1731592688399.jpg)
बदलते फैशन ट्रेंड में भी गोल्डन कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको काफी तरीके से बीड्स वर्क, बूटी वर्क जैसे अन्य कई बारीक से लेकर चौड़े डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह में आप चौड़े डिजाइन वाली कटदाना वर्क की लेस भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको परांदा के स्टाइलिश डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: talking threads
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।