Diwali Saree Designs: दिखेंगी सबसे अलग जब वियर करेंगी ये पेस्टल कलर साड़ी, फोटो भी आएगी परफेक्ट

दिवाली पर स्टाइल करने के लिए आप पेस्टल कलर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में भी अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। साथ ही, इससे लुक भी अच्छा लगता है। 
Pastel saree

दिवाली का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों की खरीदारी करते है। इसमें से कई सारी लड़कियां साड़ियों की शॉपिंग करती हैं। अगर आप भी इस दिवाली साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप पेस्टल कलर को चूज कर सकती हैं। पेस्टल कलर में आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन वाली साड़ी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप खूबसूरत नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की वर्क वाली साड़ी आप पहन सकती हैं।

थ्रेड वर्क साड़ी करें वियर

Thread work saree designs

आप लुक को परफेक्ट बनाने के लिए थ्रेड वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बीच में बूटी वर्क में भी थ्रेड वर्क मिलेगा। साथ ही, इसका बॉर्डर भी आपको थ्रेड वर्क डिजाइन में मिलेगा। इससे साड़ी अच्छी लगेगी। इसके साथ जो ब्लाउज भी मिलेगा वो भी आपको थ्रेड वर्क वाले डिजाइन में मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी।

सीक्वेंस वर्क साड़ी करें स्टाइल

Sequence work saree

अगर लुक को परफेक्ट बनाना है, तो इसके लिए आप सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस वर्क में आपको पेस्टल कलर वाली साड़ी मिल जाएगी। इस तरह की साड़ी में आको बॉर्डर वर्क में सीक्वेंस डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आपको ब्लाउज भी सेम डिजाइन का मिल जाएगा। इस तरह की साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इयररिंग्स और मेकअप लुक को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं। मार्केट में ये साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Purple Colour Saree Designs: दिवाली पूजा में पहन सकती हैं पर्पल कलर की साड़ी, देखें सबसे अलग डिजाइन

स्टोन वर्क साड़ी डिजाइंस

Stone work saree style

आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टोन वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर नजर आता है। साड़ी में आपको बॉर्डर वर्क पर स्टोन वर्क मिलेगा। इसके अलावा आपको साड़ी प्लेन मिलेगी। इस तरह की साड़ी भी आपको मार्केट में 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:Best Celebrity Looks: मनीष मल्होत्रा के यहां हुई दिवाली पार्टी में इन एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक्स से लूटी महफिल, देखें क्या है लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

इस बार दिवाली पर स्टाइल करें ये पेस्टल कलर साड़ी। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छा लगेगी। साड़ी के साथ आपका दिवाली लुक अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Koskii

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP