वट सावित्री व्रत पर नहीं है साड़ी पहनने का मन, इन Green Suits को करें स्टाइल; दिखेंगी खूबसूरत

वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद अहम है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा होती है और महिलाएं सोलह श्रृंगार कर लंबी उम्र की कामना करती हैं। अक्सर इस मौके पर साड़ी पहनने की परंपरा रही है, लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में भारी साड़ी संभालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आप इस बार साड़ी के बजाय कुछ आरामदायक और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो हरे रंग के सूट्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वट सावित्री व्रत पर क्या पहनें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट
अगर आप वट सावित्री पर थोड़ा 'हैवी' और रॉयल लुक चाहती हैं, तो ऑलिव ग्रीन या मेहंदी ग्रीन रंग का अनारकली सूट ट्राई करें।
-1778495477522.jpg)
इस तरह के सूट के गले पर बारीक रेशम या सुनहरे धागे की कढ़ाई होती है, जो आपको बिना भारी गहनों के भी ग्रेसफुल लुक देती है।
एलिगेंट स्ट्रेट कुर्ती और प्लाजो सेट
फ्लोरल प्रिंटेड स्ट्रेट सूट उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो सादगी और क्लासिक लुक पसंद करती हैं।

कॉटन या सिल्क फैब्रिक पर सफेद या कंट्रास्ट प्रिंट वाले ये सूट्स पूजा के दौरान गर्मी से राहत देते हैं। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और प्लाजो या पैंट आपके लुक को मॉडर्न टच देता है।
इसे भी पढ़ें - Lightweight Gold Necklace: भारी गहनों के बजाय वट सावित्री पर पहनें सोने के ये 5 लाइटवेट हार, साड़ी के साथ मिलेगा एलिगेंट लुक
राजस्थानी बंधेज और मिरर वर्क सूट
गहरा हरा रंग वट सावित्री के लिए सबसे शुभ माना जाता है। बंधेज या लहरिया प्रिंट सदाबहार होते हैं। मिरर वर्क और गोटा-पट्टी का काम इस सूट को पूरी तरह से फेस्टिव लुक देता है।

गहरा हरा रंग आपकी स्किन टोन को निखारता है और पूजा के माहौल में बहुत अच्छा भी लगता है।
नोट - आजकल महिलाएं सबसे अलग और कुछ हटकर दिखना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं तो यहां दिए गए डिजाइंस आपके बेहद काम आ सकते हैं।

इस खूबसूरत गहरे हरे सूट पर सुनहरी बूटी का काम है। इसके साथ कंट्रास्ट में पीले रंग का रेशमी दुपट्टा और पैंट उनके लुक को शाही बना रहे हैं। यह आउटफिट वट सावित्री जैसे त्योहारों के लिए एक बेहतरीन पसंद है।
इसे भी पढ़ें -Fashion Tips For Party: कम पैसे में बदलें अपना सिर से पांव तक का लुक, पार्टी में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।