Bridal Fashion: रेड कलर के लहंगे की जगह परिणीति के सटल ब्राइडल लुक को आप भी कर सकती हैं अपनी शादी के लिए रीक्रिएट, जानें कैसे?

शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को खासतौर से स्टाइल करना पसंद करते हैं। इस बदलते दौर में फैशन ट्रेंड रोजाना बदल जाते हैं और कुछ नया लेकर मार्केट में आ जाते हैं। ऐसे में आजकल ब्राइडल लुक के लिए रेड कलर से ज्यादा बाकी सटल कलर्स को काफी पसंद किया जाने लगा है।
सटल ब्राइडल लुक की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा से हुई है। परिणीति ने अपने लुक को काफी सटल और सॉफ्ट रखा है। इस ब्राइडल लुक को बनाने में 2500 घंटे लगे हैं। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक की खास बातें और जानेंगे कैसे आप भी कर सकती हैं परिणीति चोपड़ा के इस सटल ब्राइडल लुक को रीक्रिएट।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल लुक
- परिणीति ने ब्राइडल लहंगे के लिए बेज कलर के लहंगे को चुना है।
- साथ ही इसमें सीक्वेन का काम किया गया है।
- बता दें कि इस खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।
- एक्ट्रेस ने अपने लुक को पंजाबी स्टाइल में कैरी किया है।
- बता दें कि इस लुक में परिणीति ने डबल दुपट्टे को कैरी किया है।
- जहां एक दुपट्टे को पंजाबी स्टाइल में पहना हुआ है, तो वहीं दूसरे को उन्होंने केवल अपने सिर पर रखने के लिए चुना है।
- दूसरे दुपट्टे की बैकसाइड पर राघव का नाम भी लिखा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
- वहीं बेज कलर के कॉम्बिनेशन के साथ सॉफ्ट पिंक कलर के दुपट्टे को चुना गया है।
इसे भी पढ़ें : Nude Bridal Makeup: कियारा आडवाणी की तरह दुल्हन लुक पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप
- आउटफिट के साथ मैच करने के लिए परिणीति ने मेकअप के लिए काफी सॉफ्ट कलर कॉम्बिनेशन को चुना है।
- बता दें कि परिणीति ने मिनिमल बेस मेकअप के साथ नो मेकअप लुक को कैरी किया है।
- केवल हल्का सा डेप्थ देने के लिए परिणीति ने आंखों के ऊपर ब्रोंजर का इस्तेमाल किया है।
परिणीति चोपड़ा की ब्राइडल ज्वेलरी
- एक्ट्रेस की पहनी हुई ज्वेलरी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है।
- बता दें कि एक्ट्रेस ने हैवी नेकपीस, मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स, मांग टिका और हाथ फूल पहन कर ज्वेलरी लुक को कम्प्लीट किया है।
- वहीं यह ज्वेलरी अनकट डायमंड में ज़ेम्बियन और रशियन एम्रल्ड्स की मदद से बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें : Makeup Tips : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल हेयर स्टाइल

- अक्सर ब्राइडल हैवी बन हेयर स्टाइल को शादी के दिन बनवाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप बन हेयर स्टाइल से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से बालों को ओपन रख सकती हैं।
- इसके लिए कोशिश करें कि बालों को सही तरीके से स्ट्रैट कर लें और स्लीक लुक में इसे स्टाइल करें।
अगर आपको परिणीति चोपड़ा का यह सटल ब्राइडल लुक और इसे रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।