फेस्टिव सीजन में पहनना चाहती हैं अगर लाइट वेट एक्सेसरीज तो ट्राई करें येे पेपर ज्वेलरी

पेपर ज्वेलरी काफी सस्‍ती होती है, इसलिए इसे आप आसानी से खरीद और बना सकती हैं।
Updated:- 2022-09-15, 15:17 IST
paper jewellery design tips

महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए हर चीज का बखूबी से ध्यान रखती हैं। वह अपने आउटफिट, मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ-साथ ज्वेलरी का भी काफी ख्याल रखती हैं। साथ ही ऐसा कहना गलत भी नहीं होगा कि ज्वेलरी को पहनने से उनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके लिए वह कई तरह की ज्वेलरी बाजार से खरीदती हैं जैसे गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक मेटल व व्हाइट मेटल आदि, लेकिन क्‍या आप जानते हैं, कि आप पेपर से भी ज्वैलरी बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की इसके क्या फायदे होते हैं और ये कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पेपर ज्वेलरी

paper jewellery se bnein earings

फेस्टिव सीजन में आप अपने लुक को यूनिक दिखाने के लिए पेपर ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आप को कलर क्विलिंग पेपर, फेविकोल, थिक शीट वाला पेपर की जरूरत है। अब आप इससे अलग अलग डिजाइन देकर अपने मन के हिसाब से बना लें। आप पेपर से इयररिंग, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस तैयार कर सकती हैं। इसके सिंपल लुक के कारण लोग इसे काफी पसंद करते है। अगर आप इसे बाजार से खरीद रहीं हैं तो ये आपको 25 रुपए से लेकर 350 रुपए तक में आराम से मिल जाएगी।

पेपर ज्वेलरी के फायदे

इको-फ्रेंडली

benefit of paper jewellery

पेपर ज्वेलरी के लिए पेपर का प्रयोग होता है। इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

इसे जरूर पढ़ें Jewellery Tips : 40 साल से ऊपर की महिलाएं ज्वेलरी चुनते समय रखें इन बातों का ख्याल,दिखेंगी लाजवाब

कीमत होती है कम

पेपर ज्वेलरी काफी सस्ती होती है। जिसके कारण इसे हर कोई पसंद करता है। आप इसे कुछ समय तक यूज करने के बाद फेक भी सकती हैं।

बेहतरीन डिजाइन

ring made of paper jewellery

पेपर ज्वेलरी में आप अपने हिसाब से डिजाइन आसानी से क्रिएट कर सकती है। ये बाकी ज्वेलरी की तुलना में ज्यादा क्रिएटिव होती है। आप इसे घर पर भी बहुत आराम से बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास

नहीं होती है एलर्जी

jewellery for ladies in festive season

बहुत से लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, ऐसे में उनके लिए पेपर ज्वेलरी बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं। पेपर ज्वेलरी में क्रिस्टल, कुंदन, स्टोन, पेपर का इस्तेमाल किया जाता है, जो ज्वेलरी को अट्रैक्टिव बनाता है। साथ ही लोगों को इसे एलर्जी भी नही होती है।

कैसे करें कैरी

  • पेपर ज्वेलरी के साथ आप अपने आउटफिट और ज्वेलरी के कलर से मिलते-जुलते लिप शेड लगांए। इससे आपके लुक में निखार आएगा।
  • इसके साथ आप लाइट आई मेकअप करें।
  • आप अपनी ड्रेस के कलर की पेपर ज्वेलरी भी बनाकर ट्राई कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।