Gold Maang Tikka Designs: 5 ग्राम में बेटी के लिए बनवाएं सोने का मांग टीका, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
-1771498104646.webp)
5 Gram Gold Maang Tikka Designs For Brides: जब भी आप बेटी की शादी की तैयारी करती हैं, तो सबसे पहले ज्वेलरी का ही ख्याल आता है। लड़कियों को ज्वेलरी से प्यार भी बहुत होता है। हालांकि, इन दिनों सोने के रेट काफी ज्यादा बढ़े हुए हैं। ऐसे में गहने खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी की शादी करने जा रही हैं तो हम आपको पांच ग्राम में मांग टीका के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं।
ऐसे डिजाइंस आपको सोनार भी नहीं दिखा पाएगा। ये मांग टीका जब आपकी बेटी पहनेगी तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइंस-
ट्रेडिशनल मांग टीका (Gold Maang Tikka In 5 Gram)

ये शानदार गोल्ड मांग टीका आप अपनी बेटी की शादी के लिए बनवा सकती हैं। इसकी पारंपरिक कारीगरी और चमकदार फिनिशिंंग दुल्हन के लुक में चार चांद लगा देगी।
Image Credit- Pinterest
एलिगेंट पीकॉक स्टाइल गोल्ड मांग टीका (Peacock Style Gold Maang Tikka)

बेटी के लिए ये मोर की डिजाइन वाला सोने का मांग टीका सबसे अच्छा रहेगा। आप इस डिजाइन का मांग टीका सोनार से बनवा सकती हैं। इसमें नीचे की तरफ बहुत ही सुंदर बारीक नक्काशी की गई है। लगभग 5 ग्राम में बनने वाला ये मांग टीका शादी के जोड़ों पर खूब अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक
Image Credit- Pinterest/Anuradha Art Jewelleryan
ट्रेडिशनल गोल्ड मांग टीका (Traditional Gold Maang Tikka)
-1771497194706.jpg)
ये शानदार सोने का मांग टीका क्लासिक डिजाइन में है। इसके बीच में लगा रेड कलर का रूबी स्टोन और नीचे की तरफ लटके व्हाइट कलर के छोटे मोती इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/Adv.Sharma
चांदबाली स्टाइल गोल्ड मांग टीका (Chandbali Style Gold Maang Tikka)
-1771497208912.jpg)
अगर आप बेटी काे शादी में देने के लिए कुछ यूनिक डिजाइन का मांग टीका देख रही हैं तो ये चांदबाली डिजाइन वाला मांग टीका काफी यूनिक है। इसकी चेन पर छोटे पत्तों जैसी नक्काशी है और नीचे छोटे मोतियों के लटकन दिए गए हैं। 5 ग्राम में आप ये मांग टीका बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस
Image Credit- Pinterest/Drisya Bhaskaran
नक्काशी वाला गोल्ड मांग टीका (Gold Maang Tikka with Ruby)
-1771497219868.jpg)
अगर आप 5 ग्राम में हैवी मांग टीका चाहती हैं तो ये हैवी नक्काशी वाला सोने का मांग बहुत अच्छा है। इसके बीच में लगा पिंक कलर का रूबी स्टोन और आसपास की जालीदार डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/Tauheeda Khan
पीकॉक डिजाइन गोल्ड मांग टीका विद पर्ल (Peacock Gold Maang Tikka with Pearl)
-1771497229770.jpg)
बेटी को शादी में देने के लिए ये मोर डिजाइन वाला गोल्ड मांग टीका (Peacock Design Gold Maang Tikka) बहुत ही प्यारा लगेगा। 5 ग्राम में बना ये मांग टीका आपकी बेटी पर बहुत अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Blouse Designs: सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देंगे ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई पूछेगा टेलर का पता
Image Credit- Pinterest/Chitti
सिंंपल और खूबसूरत मांग टीका

अगर आप बेटी के लिए सिंंपल डिजाइन का मांग टीका देख रही हैं, तो इस डिजाइन का ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। ये सिंपल और सोबर मांग टीका पांच ग्राम में आसानी से बन जाएगाा।
Image Credit- Pinterest/Samanta Jewellers (Exporters) Pvt.Ltd.
तो अगर आप भी बेटी को शादी में देने के लिए गोल्ड का मांग टीका देख रही हैं, तो हमने आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाए हैं। आप 5 ग्राम में सोने का मांग टीका बनवा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest
- क्या 5 ग्राम में सोने का मांग टीका बन सकता है?
- हां, आप ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।