herzindagi
oxidised jewellery style tips

प्रिंटेड शर्ट के साथ ट्राई करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

प्रिंटेड शर्ट लुक को स्टाइलिश बनाना है तो इसके साथ आप ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-19, 17:30 IST

जब भी हम कैजुअल लुक स्टाइल करने के बारे में सोचते हैं तो हमेशा हमारे दिमाग में प्रिंटेड शर्ट के कई सारे ऑप्शन आते हैं। इसमें हम ब्लॉक प्रिंट, छोटा प्रिंट या लिफ प्रिंट को वियर करते हैं। लेकिन ये अक्सर सिंपल लगता है। ऐसे में आप इसके साथ ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। जिससे आपका कैजुअल लुक स्टाइलिश लगे। इसके लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के काफी सारे अच्छे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे, जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किन ज्वेलरी डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड चोकर सेट

Oxidised chokar set

अगर आप ओपन प्रिंटेड शर्ट को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप चोकर सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको सिंपल वर्क वाला सेट मिलेगा। जिसे वियर करके आप अपने लुक को कुछ नया टच दे सकती हैं। इस तरह के सेट के साथ आपको इयररिंग्स वियर करके की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट से आपको ये सेट 100 से 250 रुपये में मिल जाते हैं। 

ऑक्सीडाइज्ड स्टोन वर्क सेट

Oxidised stone work jewellery

अगर आपको स्टोन वर्क स्टाइल में कुछ ट्राई करना है तो इसमें आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट को स्टाइल कर सकती हैं। ये चोकर स्टाइ में आता है। लेकिन शर्ट के साथ काफी अच्छा लगता है। इस तरह के सेट के साथ आप रेड और ग्रे शेड की शर्ट को वियर करें। वरना आप चाहे तो ब्लैक और रेड प्रिंट की शर्ट के साथ इसे वियर करें। साथ में स्टड इयररिंग्स को स्टाइल करें। इससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इस तरह के सेट आपको मार्केट में 100 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। (सिल्वर इयररिंग्स)

इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

लॉन्ग पर्ल ऑक्सीडाइज्ड सेट

Pearl design jewellery

अगर आपको पर्ल सेट वियर करना पसंद है लेकिन आप इसमें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप इस लॉन्ग नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको जो चेन मिलेगी उसमें पर्ल लगे होंगे। वहीं पेंडेंट ऑक्सीडाइज्ड में मिलेगा। डिजाइन आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। इयररिंग्स में भी आप पर्ल ले सकती हैं। इस तरह के सेट को आप प्रिंटेड शर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। चाहे तो सिंपल ऑक्सीडाइज्ड पर्ल के साथ भी इसे खरीद सकती हैं। मार्केट में ऐसे ऑप्शन आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। (ग्रीन कलर ज्वेलरी)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: गोल चेहरे पर खूब खिलेंगे इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस

इन ज्वेलरी डिजाइन को आप प्रिंटेड शर्ट के साथ ट्राई करें। इन्हें वियर करने के बाद आपका लुक परफेक्ट के साथ-साथ काफी स्टाइलिश लगेगा। आपको कैजुअल लुक में कुछ नया एड करने का मौका मिलेगा।

 

अगर आपको हमारी एक्सपर्ट की ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी  ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।  ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।