केवल सिल्क या कॉटन ही नहीं, ये 5 ऑर्गेनिक और हैंडलूम फैब्रिक्स आपकी एथनिक वार्डरोब को देंगे रॉयल लुक

अधिकतर महिलाओं को किसी भी खास मौके या तीज-त्योहारों पर साड़ी या हैवी सूट पहनना बहुत पसंद होता है। अक्सर महिलाओं का ध्यान सीधे साधारण कॉटन या फिर चमकदार सिंथेटिक व सिल्क की साड़ियों और सूटों पर ही जाता है, लेकिन आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे बेहतरीन ऑर्गेनिक और हैंडलूम फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी अलमारी में जरूर होने चाहिए।
5 बेहतरीन हैंडलूम फैब्रिक्स
भारतीय हैंडलूम और ऑर्गेनिक टेक्सटाइल की विरासत बेहद समृद्ध रही है। हमारे देश में हाथ से बने फैब्रिक्स न सिर्फ बेहद आरामदायक होते हैं, बल्कि पहनने पर एक रॉयल और परफेक्ट एलिगेंट लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन हैंडलूम फैब्रिक्स के बारे में -
1. मटका सिल्क
मटका सिल्क एक ऐसा फैब्रिक है जो आपको रॉयल लुक देने के साथ-साथ पूरा कंफर्ट भी देता है। शहतूत रेशम के अवशिष्ट रेशों से तैयार होने वाला यह फैब्रिक अपनी यूनिक खुरदुरी बुनाई के लिए फेमस है। इसका नेचुरल टेक्सचर और हल्का वजन इसे बेहद खास बनाता है। इस फैब्रिक से बनी कुर्ती, सूट या साड़ियां आप हर मौसम में आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

(IMAGE CREDIT: sahnifabrics)
2. तसर सिल्क
अपनी हल्की सुनहरी रंगत और नेचुरल शाइन के लिए तसर सिल्क पूरे देशभर में मशहूर है। किसी भी खास मौके या फेस्टिवल पर पहनने के लिए तसर सिल्क एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह पहनने में बहुत हल्की होती है और शरीर पर आसानी से ड्रेप हो जाती है, जिससे आपका ओवरऑल पोस्चर काफी ग्रेसफुल दिखता है। इस तरह की तसर सिल्क साड़ी आप किसी भी भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म या हैंडलूम स्टोर से खरीद सकती हैं।
-1791208745545.webp)
(IMAGE CREDIT: indianlacesandfabric)
3. प्रीमियम खादी
हाथ के कते हुए धागों से बनी खादी अब सिर्फ सादे या साधारण कपड़ों तक सीमित नहीं रही है। खादी सिल्क या फाइन कॉटन खादी की साड़ियां, जैकेट्स और सूट्स आपको एक बेहद डिग्निफाइड और क्लासिक लुक देते हैं। यह एक ऐसा फैब्रिक है जो हर सीजन और हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट रहता है।
(IMAGE CREDIT: khaddarvas)
यह भी पढ़ें- Printed Cotton Saree Designs: वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 प्रिंटेड कॉटन साड़ियां, बढ़ाएंगी आपका कॉन्फिडेंस
4. मुगा सिल्क
असम की शान मानी जाने वाली मुगा सिल्क साड़ी अपनी प्राकृतिक सुनहरी चमक के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर बार धोने के बाद इसकी चमक कम होने के बजाय और ज्यादा निखर जाती है। यानी बार-बार इस्तेमाल के बाद भी यह हमेशा नई जैसी ही लगती है। मुगा सिल्क साड़ी आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से मंगवा सकती हैं या फिर अगर आप असम घूमने जा रही हैं, तो वहां से यह खास साड़ी जरूर खरीद कर लाएं।
-1791208766324.webp)
(IMAGE CREDIT: indianlacesandfabric)
5. काला कॉटन
काला कॉटन भी एक ऐसा फैब्रिक है जो आपकी अलमारी में जरूर होना चाहिए। गुजरात के कच्छ का यह शुद्ध ऑर्गेनिक कॉटन बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किए पूरी तरह प्राकृतिक रूप से उगाया और बुना जाता है। इसका मजबूत टेक्सचर और इको-फ्रेंडली होना ही इसे एथनिक वियर के लिए खास बनाता है। इस फैब्रिक से आप अपने लिए यूनिक सूट, साड़ी, कुर्ती-पेंट सेट या श्रग तैयार करवा सकती हैं।

(IMAGE CREDIT: sahnifabrics)
यह भी पढ़ें- पुरानी सिल्क और कॉटन साड़ी से सोफे को दें नया लुक, ट्राई करें ये 3 यूनिक DIY आइडियाज
निष्कर्ष: साधारण सिल्क और कॉटन के आउटफिट्स पहनने के अलावा अब आप इन 5 खास और यूनिक हैंडलूम फैब्रिक्स को जरूर ट्राई करें। ऊपर बताए गए ये पांचों फैब्रिक्स आपकी अलमारी में जरूर होने चाहिए, जो आपके एथनिक स्टाइल को एक नया और ग्रेसफुल लुक देने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- एरी सिल्क को 'अहिंसा सिल्क' क्यों कहा जाता है?
- एरी सिल्क का धागा तब निकाला जाता है जब रेशम का कीड़ा अपना जीवनचक्र पूरा करके कोकून छोड़कर उड़ जाता है, यानी इसमें किसी जीव की हत्या नहीं होती।
- क्या खादी के कपड़े पहनने में भारी या कड़े होते हैं?
- नहीं, आजकल बहुत ही बारीक काउंट वाली मॉडर्न खादी बनाई जा रही है जो छूने में बेहद सॉफ्ट, हल्की और आरामदायक होती है।
- मूगा सिल्क की असल पहचान कैसे करें?
- असली मूगा सिल्क में कभी न फीकी पड़ने वाली प्राकृतिक सुनहरी रंगत होती है और यह छूने में हल्का गर्म और सॉफ्ट महसूस होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।