Bridal Look: पेस्टल या लाल रंग नहीं बल्कि सबसे अलग कलर के लहंगे में नजर आईं आशना श्रॉफ, ऐसे किया ब्राइडल लुक क्रिएट

सिंगर अरमान मलिक ने कंटेंट क्रिएटर आशना श्रॉफ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को अलग तरह से क्रिएट किया। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं।
image

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे। साल 2025 में उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली है। इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने अलग तरह के आउटफिट को चूज किया। इसमें वो बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं सिंगर अरमान की गर्लफ्रेंड जो अब पत्नी बन गई हैं उन्होंने किस तरह के ब्राइडल लुक को क्रिएट किया।

आशना श्रॉफ का वेडिंग लुक (Aashna Shroff Wedding Look)

आशना श्रॉफ ने अपने खास दिन के मौके पर लहंगे को वियर किया। इसके लिए उन्होंने बेहद खूबसूरत रंग को चूज किया। इस रंग में वो काफी अच्छी नजर आ रही थी। उन्होंने रेड या पेस्टल कलर नहीं बल्कि ऑरेंज कलर के लहंगे को वियर किया। इस लहंगे का कलर उनके ऊपर काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस लहंगे साथ उन्होंने पीच और ऑरेंज दोनों कलर के दुपट्टे को स्टाइल किया है। इस लहंगे में पूरा वर्क जरी रखा गया है। साथ ही, लहंगे के दुपट्टे को भी हैवी डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इस पूरे लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

लहंगे के साथ स्टाइल की ज्वेलरी

Aashna shroff look

लहंगा लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने कुंदन और पोल्की ज्वेलरी को स्टाइल किया है। लहंगे के साथ ये ज्वेलरी डिजाइन काफी अच्छा लग रहा है। इसमें उन्होंने एक चोकर सेट और लॉन्ग नेकलेस को स्टाइल किया है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने कलीरे भी वियर किए हैं। इससे लुक किसी रानी से कम नहीं लग रहा है।

इसे भी पढें: हर Bollywood Diva के ब्राइडल लुक में था कुछ अलग, अपनी शादी के लिए ऐसे लें इंस्पिरेशन

आशना का मेकअप लुक

Makeup look aashna shroff

लहंगे का कलर और ज्वेलरी हैवी स्टाइल करने की वजह से उन्होंने अपने मेकअप लुक को सिंपल रखा है। उन्होंने न्यूड बेस लुक को क्रिएट किया है। आंखों में स्मोकी लुक क्रिएट किया है। लिपस्टिक को न्यूड शेड में अप्लाई किया है। इससे लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने हेयर स्टाइल के लिए स्लीक बन क्रिएट किया है।

इसे भी पढें:PV Sindhu Wedding Look: ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं पी वी सिंधु, तस्वीरें देखकर आप भी करेंगे तारीफ

आशना अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी चाहें तो लहंगे से लेकर मेकअप लुक को ऐसे ही क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिल जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Armaan Malik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP