herzindagi

हर Bollywood Diva के ब्राइडल लुक में था कुछ अलग, अपनी शादी के लिए ऐसे लें इंस्पिरेशन

शादी हर किसी के जीवन में एक अहम समय होता है और हर लड़की चाहती है कि वो अपनी शादी के दिन बहुत ही खास लगे। शादी के समय हर दुल्हन बाकी लोगों से अलग दिखना चाहती है। ऐसा ही बॉलीवुड ब्राइड्स के साथ भी है। बॉलीवुड की चर्चित ब्राइड्स ने अपने लुक को बाकी लोगों से अलग रखा था और कोई न कोई खास बात सभी के लुक में थी। किसी की नथ बहुत अलग थी, किसी की माथा पट्टी तो किसी ने लहंगे से अपना स्टेटमेंट दिया। हरजिंदगी अपनी खास विंटर वेडिंग सीरीज के तहत शादी से जुड़ी हर डिटेल के बारे में बात कर रही है। आज हम आपको बॉलीवुड ब्राइड्स के सबसे अनोखे टेकअवे के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी इनसे इंस्पिरेशन लेकर अपनी शादी के लुक को डिफाइन कर सकती हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 27 Jan 2021, 11:01 IST

प्रियंका चोपड़ा-

Create Image :

क्या था खास- लहंगा 

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक की खासियत उनका लहंगा ही था। वो वापस से लाल रंग के लहंगे को ट्रेंड में ले आई थीं। उनके पूरे ब्राइडल लुक में बस दो ही रंग दिख रहे थे और फिर भी वो सबसे अलग लग रही थीं। लाल रंग का लहंगा और व्हाइट ज्वेलरी। प्रियंका के लुक की यही खासियत थी। हालांकि, उनकी वेस्टर्न गाउन में भी कुछ खास था। रैल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किया गया उनका क्रिश्चियन वेडिंग गाउन इसलिए अलग था क्योंकि उसमें शादी के बाद उनका पूरा नाम, लव, कम्पैशन, मंत्र आदि डिटेल्स एम्ब्रॉइडरी में ही शामिल की गई थी। 

शादी का लाल जोड़ा क्यों है खास-  मान्यताओं के अनुसार लाल रंग का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इसे शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। कुमकुम आदि के लिए भी लाल रंग को ही महत्व दिया जाता है। 

दिव्यंका त्रिपाठी-

Create Image :

क्या था खास- फोटो वाली मेहंदी

दिव्यंका त्रिपाठी का वेडिंग लुक भी काफी सिंपल और क्यूट था, लेकिन उनके वेडिंग लुक में खास थी उनकी मेहंदी जिसमें उन्होंने अपने हाथों में अपनी और अपने पति की तस्वीर बनवाई थी। 

शादी में मेहंदी का महत्व-  धार्मिक महत्व की बात करें तो मेहंदी को प्रेम से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि मेहंदी का गहरा रंग पति और पत्नी के प्रेम को दिखाता है। 

बिपाशा बासु-

Create Image :

क्या था खास- लाल बिंदी

बिपाशा बासु का बंगाली ब्राइडल लुक बहुत खास था, लेकिन फिर भी उनकी बिंदी ने उनका ब्राइडल लुक कम्प्लीट कर दिया। बिपाशा उन ब्राइड्स में से एक हैं जिन्होंने अपने श्रंगार में बिंदी को बहुत महत्व दिया। 

शादी में बिंदी का महत्व - बिंदी को महिला की आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसे एकाग्रता की निशानी भी माना जाता है। 

 

काजोल

Create Image :

क्या था खास- नथ

काजोल के ब्राइडल लुक में उनकी नथ बहुत ही खास थी। उनका पूरा ब्राइडल लुक बिलकुल सिंपल था, लेकिन उनकी नथ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

शादी में नथ का महत्व - ये सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पहनाई जाती है। हालांकि, इसका वैज्ञानिक महत्व साफ नहीं है। लेकिन धार्मिक तौर पर नथ को सुहागन की निशानी माना जाता है। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

ऐश्वर्या राय-

Create Image :

क्या था खास- बालों का गजरा

ऐश्वर्या राय का पूरा वेडिंग लुक ही सबसे अलग था। असली सोने से बने धागों से बनी उनकी सिल्क साड़ी अकेले 75 लाख की थी। पर उनके वेडिंग लुक की खासियत था वो गजरा जो उन्हें बाकी बॉलीवुड ब्राइड्स से अलग बनाता था। उनकी चोटी में ऊपर से लेकर नीचे तक गजरा लगा था और उनके बालों में हेयर एक्सेसरीज लगी हुई थीं। यकीनन ऐश्वर्या के ब्राइडल लुक की ये बहुत बड़ी खासियत थी। 

शादी में गजरे का क्या है महत्व- गजरे को सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। ये अच्छी खुशबू से माहौल को खुशनुमा बनाता है और दुल्हन के जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है। 

दीपिका पादुकोण-

Create Image :

क्या था खास- कस्टमाइज चुनरी

दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक उनकी लाल चुनरी की वजह से खास था। उनकी चुनरी में मंत्र लिखे हुए थे 'सदा सौभाग्यवती भव:'। यकीनन आशीर्वाद के रूप में पहनी गई चुनरी में अगर ऐसा मंत्र लिखा हो तो वो शादी के जोड़े को अपने आप ही खास बना देती है। 

शादी में लाल चुनरी का महत्व- कई लोगों के घर शादियों में पहले देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाई जाती है और फिर वही चुनरी दुल्हन पहनती है। इसे देवी के आशीर्वाद से जोड़कर देखा जाता है। इसे दुल्हन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। 

सोनम कपूर-

Create Image :

क्या था खास- माथापट्टी

सोनम कपूर के लुक में सबसे खास थी उनकी माथापट्टी। उनकी माथापट्टी ने उनके चेहरे का आधा हिस्सा कवर कर रखा था। उनके वेडिंग लुक की सुंदरता ये माथापट्टी और भी ज्यादा बढ़ा रही थी। 

शादी में माथापट्टी का महत्व- साइंटिफिक तौर पर माना जाता है कि मांग टीका शरीर की गर्मी को नियंत्रित करता है। धार्मिक तौर पर इसे आदर से जोड़कर देखा जाता है। दुल्हन के श्रृंगार को बनाने के साथ-साथ ऐसा माना जाता है कि ये मान-सम्मान का प्रतीक होगा। 

अनुष्का शर्मा-

Create Image :

क्या था खास- वेडिंग ज्वेलरी

अनुष्का के वेडिंग लुक में उनके लंहगे के साथ-साथ उनकी ज्वेलरी का बहुत ही खास रोल था। नथ से लेकर बंद गले का हार, पूरे माथे को कवर करती माथापट्टी और यहां तक की बालों में इस्तेमाल की गई ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरीज तक सब कुछ न सिर्फ वेडिंग थीम बल्कि उनके वेडिंग आउटफिट और विराट के वेडिंग आउटफिट से मैच करती हुई बनाई गई थी। 

शादी में गहनों का महत्व- जिस तरह गजरे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है उसी तरह से गहनों का भी महत्व रखा जाता है। खासतौर पर हार और मंगलसूत्र का। 

शिल्पा शेट्टी-

Create Image :

क्या था खास- कमरबंद

शिल्पा शेट्टी के वेडिंग लुक में वैसे तो सभी कुछ अच्छा था, लेकिन हमारा ध्यान खींचा है उनके कमरबंद ने। शिल्पा शेट्टी का कमरबंद उनके गले के हार से मैच करता हुआ था। उस कमरबंद ने शिल्पा के लुक को कम्प्लीट किया था। 

शादी में कमरबंद का महत्व- धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि कमरबंद पहनने से महिलाओं को पीरियड्स के समय और लेबर पेन के समय होने वाले दर्द से आराम मिलता।

करिश्मा कपूर-

Create Image :

क्या था खास- कलीरे

करिश्मा कपूर के वेडिंग लुक में कलीरे बहुत खास थे। पंजाबी ब्राइड होने के बाद भी करिश्मा ने पिंक रंग का सटल लहंगा पहना हुआ था, लेकिन उनके कलीरे खास थे जिन्होंने हमारा ध्यान खींचा था। 

शादी में कलीरों का महत्व - पंजाबी शादियों में कलीरे को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसी भी रस्म होती है जहां दुल्हन अपनी कलीरे किसी कुंवारी लड़की पर गिराने की कोशिश करती है। ऐसा माना जाता है कि जिसपर भी ये गिरेंगे उसकी शादी जल्दी होगी। 

 

करीना कपूर-

Create Image :

क्या था खास- पुष्तों पुराना शादी का जोड़ा

करीना कपूर ने अपनी शादी के लिए वही जोड़ा पहना था जो उनकी सासू मां शर्मीला टैगोर ने पहना था। यही नहीं ये जोड़ा शर्मीला की सास का था जो पुष्तों से पटौदी खानदान की बहुएं पहन रही हैं। 

पुराना शादी का जोड़ा क्यों होता है खास? पुराने शादी के जोड़े यकीनन हमारी भावनाओं से जुड़े होते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग का जोड़ा पहनना आशीर्वाद को दिखाता है। आजकल पुराने जोड़ों को रीवैम्प करके शादी में पहनने का ट्रेंड भी शुरू हो रहा है। 

प्रीति जिंटा-

Create Image :

क्या था खास- इयररिंग्स

प्रीति जिंटा का पूरा वेडिंग लुक काफी सिंपल था, लेकिन उनके भारी इयररिंग्स उनकी ज्वेलरी का सबसे अच्छा पार्ट लग रहे हैं। प्रीति का सिंपल लुक भी हमें बहुत ही अच्छा लगा। 

क्या है शादी में इयररिंग्स का महत्व- माना जाता है कि कान में खास प्रेशर प्वाइंट्स होते हैं जिन्हें दबाने पर महिलाओं को कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसलिए इयररिंग्स को पहना जाता है।