ऑरेंज लहंगे में दिखेंगी कमाल, अपनाएं ये फैशन टिप्स

लहंगे को लेकर हर महिला की पसंद और नापसंद अलग-अलग होती है। मगर बात जब ट्रेंड की आती है, तो लगभग हर महिला उसे फॉलो करने की कोशिश करती है, खासतौर पर युवा लड़कियों में फैशन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का क्रेज अधिक होता है।
आजकल लहंगे में ढेरों पैटर्न और डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगी, मगर ऑरेंज कलर के लहंगे आजकल हॉट ट्रेंड बने हुए हैं। बाजार में आपको इस रंग में ढेरों डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें स्टाइल कैसे करना है चलिए हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- साड़ी को लहंगे की तरह पहनने के लिए यूं मॉर्डन स्टाइल में करें ड्रेप

क्रॉप टॉप विद लहंगा
- लहंगे में बहुत ज्यादा ट्रेडिशनल लुक पसंद नहीं करती हैं, तो यह तस्वीर देखें। इसमें प्रिंटेड लहंगे नुमा लॉन्ग स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने बेहद स्टाइलिश क्रॉप टॉप पहना है।
- क्रॉप टॉप के साथ आप अपने ट्रेडिशनल लहंगे को भी क्लब कर सकती हैं। ऑरेंज कलर का लहंगा व्हाइट फ्रिल वाले क्रॉप टॉप के साथ बहुत ही अच्छा लग सकता है। आप एक बार इस लुक को ट्राई जरूर करें।
- अगर आप क्रॉप टॉप के साथ लहंगा कैरी कर रही हैं, तो आपको बहुत अधिक एक्सेसरीज की जरूरत नहीं है। आप केवल एक अच्छा सा नेकलेस पहन कर भी अच्छा लुक पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पुराने लहंगे से बनाए जा सकते हैं ये 4 डिजाइनर शरारा, हर कोई करेगा तारीफ
लहंगा स्टाइल को-ऑर्ड विद डिजाइनर दुपट्टा
- यह बहुत ही डिफरेंट लुक है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। को-ऑर्ड आउटफिट्स आपको बहुत सारी वैरायटी में बाजार में मिल जाएंगे मगर आप यदि लॉन्ग स्कर्ट और मैचिंग टॉप पहन रही हैं, तो उसके साथ आप मैचिंग कलर का ट्रेडिशनल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
- इस आउटफिट को और भी ज्यादा ट्रेडिशनल टच देने के लिए आप हैवी ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
- आप इस तरह का को-ऑर्ड आउटफिट किसी अच्छे लोकल टेलर से बनवा सकती हैं।
लाइटवेट ऑरेंज लहंगा
- लाइटवेट ऑरेंज लहंगा आपको कॉटन, सिल्क, ब्रोकेड और शिफॉन आदि फैब्रिक में मिल जाएगा। इस तरह के लाइटवेट लहंगे के साथ आप हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
- इतना ही नहीं, आप परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
- इस तरह के लहंगे आपको बाजार में कम दामों में भी मिल जाएंगे। आप लगभग 3500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में खूबसूरत लाइटवेट लहंगे पा सकती हैं।
सिल्क ब्रोकेड लहंगा विद नेट दुपट्टा
- आजकल बाजार में सिल्क ब्रोकेड वाले लहंगे काफी ट्रेंड में है। शादी के अवसर पर भी आप इसे पहन सकती हैं।
- आप इस तरह के लहंगे के साथ डिजाइनर चोली पहन सकती हैं। चोली स्लीवलेस या फिर स्टाइलिश स्लीव्स वाली हो सकती है।
- इस तरह के लहंगे साथ आप मैचिंग कलर का नेट का दुपट्टा लेती हैं, तो लहंगे की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर आएगी।
- इस तरह के लहंगे किसी भी बॉडी टाइप वाली महिला पर खूब जंचते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।