Sat Oct 10, 2026 | Updated 01:22 PM IST

Navratri Day 1 Orange Outfit Ideas: इन 6 एथनिक आउटफिट्स से बनाएं नवरात्रि लुक गॉर्जियस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो नारंगी रंग के शानदार ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-10-10, 11:48 IST
image

शारदीय नवरात्रि में चारों तरफ डांडिया रास, भक्ति और उत्सव की धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूप भी देखने को मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से हर दिन एक विशेष रंग के कपड़े पहनने का महत्त्व है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन का शुभ रंग नारंगी यानी ऑरेंज माना जाता है। ऐसे में आप भी नवरात्रि के पहले दिन भीड़ से अलग दिखने के लिए ऑरेंज कलर के कुछ आउटफिट चुन सकती हैं।

ऑरेंज कलर के 6 शानदार ट्रेडिशनल ऑप्शंस

अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन माता के स्वागत और पूजा पाठ के दौरान पहनने के लिए ऑरेंज कलर के कपड़ों की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये 6 बेहतरीन और स्टाइलिश ट्रेडिशनल ऑप्शंस बेस्ट रहेंगे।

ट्रेडिशनल मिरर-वर्क ऑरेंज चनिया चोली

नवरात्रि के पहले दिन अगर आप चनिया चोली पहनने की सोच रही हैं, तो परफेक्ट पारंपरिक गुजराती लुक के लिए आप इस तरह की ऑरेंज चनिया चोली स्टाइल कर सकती हैं। कॉटन या जॉर्जेट फैब्रिक पर गोटा-पट्टी और मिरर वर्क आपके गरबा लुक में भी चार चांद लगा देंगे।

ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ आप सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप भी आपके लुक को कंप्लीट कर देगा।

1 - 2026-10-09T184535.490

(image credit: pinterest/Unniebeauty_224) 

ऑरेंज और गोल्डन सिल्क साड़ी

अगर आप चनिया चोली के बजाय साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो ब्राइट ऑरेंज कलर की कांजीवरम या चंदेरी साड़ी भी बेस्ट हो सकती हैं। इस तरह की साड़ी खासकर पूजा में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ग्रीन या गोल्डन ब्लाउज भी खूब जचेगा।

ऐसे करें स्टाइल: आप इस तरह की साड़ी के साथ बालों का बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं और ब्लाउज में लटकन भी आपके लुक को शानदार बना देंगे।

2 - 2026-10-09T184540.409

(image credit: myntra/anouk)

ऑरेंज अनारकली सूट

अगर आप फेस्टिव सीजन में हल्का-फुल्का और आरामदायक आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो ऑरेंज कलर का फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इस तरह के अनारकली सूट को आप नवरात्रि के पहले दिन ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के अनारकली सूट के साथ आप ऑरेंज कलर की चूड़ी कैरी कर सकती हैं। न्यूड मेकअप भी आपके इस लुक को खास बना देगा।

3 (76)

(image credit: myntra/anouk)

यह भी पढ़ें- प्लस साइज हो या पतली कमर, किस बॉडी शेप पर सबसे ज्यादा कहर ढाती है अनारकली सूट?

ऑरेंज शरारा सेट

नवरात्रि के पहले दिन के लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप ऑरेंज शरारा सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सेट आपके लुक को अट्रैक्टिव और भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगा। आप ऐसे शरारा सेट को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल: ऐसे शरारा सेट के साथ आप एंटीक गोल्ड ज्वैलरी पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके पूरे फेस्टिव लुक को परफेक्ट बना देगा।

4 (45)

(image credit: pinterest/herenow)

बंधेज प्रिंट ऑरेंज कुर्ता सेट

ट्रेडिशनल गुजराती टच पाने के लिए आप नवरात्रि के पहले दिन बंधेज प्रिंट वाला यह ऑरेंज कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में आप इसे पहनकर सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। पूजा के दौरान पहनने के लिए ऐसा आउटफिट बेस्ट हो सकता है।

ऐसे करें स्टाइल: ऑरेंज आउटफिट के साथ आप न्यूड या पीच शेड की लिपस्टिक ट्राई करें। इसके साथ बोल्ड मस्कारा और आईलाइनर लगाकर लुक कम्पलीट करें।

5 (28)

(image credit: pinterest/Mehak Boutique)

यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹500 में खरीदें ये कुर्ता सेट, सावन लुक में लगेंगे चार चांद

ऑरेंज एंब्रॉयडरी धोती-कुर्ता सेट

ऑरेंज एंब्रॉयडरी धोती-कुर्ता सेट भी त्योहारों पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकता है। ऐसा ऑरेंज कलर का धोती स्टाइल पैंट सेट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े के शोरूम या शॉप पर मिल जाएगा। यह मॉडर्न डिजाइन आपको स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देने में मदद करेगा।

ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के आउटफिट के साथ आप चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में फ्लैट जयपुरी मोजड़ी कैरी कर सकती हैं।

6 (2)

(image credit: pinterest/Etsy)

निष्कर्ष:नवरात्रि के पहले दिन अगर आप भी शुभ रंग के हिसाब से कपड़ें पहनना चाह रही हैं, तो नारंगी रंग के इन 6 खूबसूरत आउटफिट्स को आप ट्राई कर ऑफिस, पंडाल और घर में पूजा के दौरान सबसे अलग नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
ऑरेंज चनिया चोली के साथ किस रंग की ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है?
नारंगी रंग के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी या कुंदन के गहने सबसे बेहतरीन और रॉयल लुक देते हैं।
अगर ऑरेंज ड्रेस न हो तो क्या विकल्प है?
अगर आपके पास नारंगी रंग का पूरा कपड़ा नहीं है, तो आप ऑरेंज दुपट्टा, श्रग या स्कार्फ को किसी दूसरे न्यूट्रल आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
डांडिया नाइट्स के लिए कौन सा ऑरेंज फैब्रिक सबसे आरामदायक रहता है?
लंबे समय तक डांस करने के लिए प्योर कॉटन, जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक के ऑरेंज आउटफिट्स सबसे हल्के और आरामदायक होते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।