herzindagi
Onam special traditional  jewellery

Jewellery Designs: ट्रेडिशनल लुक के लिए ओणम में पहनें ये ज्वेलरी डिजाइन

अगर आप इस ओणम ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए ये ज्वेलरी डिजाइन परफेक्ट हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-11, 12:54 IST

दक्षिण भारत के कई सारे त्यौहार ऐसे होते हैं जो उनके लिए बेहद खास होते हैं। इनमें से एक होता है ओणम। इस साल ये त्योहार 20 अगस्त को शुरू होगा और 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दिन महिला ट्रेडिशनल कपड़े पहनी हैं और इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाती हैं। अगर आपके यहां भी ये त्योहार मनाया जाता है तो इसके लिए तैयारी करना जरूरी है। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ अच्छी ज्वेलरी स्टाइल करनी चाहिए, ताकि हर कोई आपके लुक की तारीफ कर सके। इसके लिए आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।

टेंपल ज्वेलरी सेट

Temple jewellery set

ऐसा जरूरी नहीं की आप साड़ी के साथ हैवी नेकलेस ही स्टाइल करें। आप साड़ी के साथ ट्रेडिशनल लुक के लिए टेंपल ज्वेलरी के इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस भी काफी अच्छे लगते हैं। आजकल साड़ी पर सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। इसमें आप गोल्ड चेन स्टाइल भी खरीद सकती हैं और चाहे तो पर्ल डिजाइन भी ले सकती हैं।

इसमें आपको पेंडेंट डिजाइन हैवी मिल जाएगा। इस सेट को आप चाहे तो सूट के साथ भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको लेकर के भी कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट में इस डिजाइन की ज्वेलरी आपको 500 रुपये में अच्छी मिल जाएगी।

टेंपल डिजाइन वाले बैंगल्स करें स्टाइल

Bangles for onam

अगर आप हाथों के लिए कुछ नया सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप टेंपल डिजाइन (एथनिक लुक के लिए परफेक्ट इयररिंग्स) वाले बैंगल्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के बैंगल्स साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आप इन्हें सिल्क, कॉटन सिल्क और बनारसी सिल्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इस ओणम इस तरीके के बैंगल्स को वियर करें और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ मैचिंग चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs : इस ओणम पर ट्राई करें ये झुमकी डिजाइंस, देखें तस्वीरें

माथा पट्टी करें स्टाइल

Matha patti for onam

शादी के बाद अगर ओणम आपका पहला त्योहार है तो इसके लिए आप माथा पट्टी (माथा पट्टी डिजाइन) को अपने आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे बीड्स डिजाइन, पर्ल और स्टोन वर्क माथा पट्टी। आजकल शादी में भी लड़कियां इन्हें स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसके साथ आपको मैचिंग इयररिंग्स और सेट मिल जाएगा। जिसे स्टाइल करें और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद एक्सेसरीज कैरी करते समय इन टिप्स को करें फॉलो

टिप्स: आप चाहे तो सिर्फ मांग टिका भी पहन सकती हैं।

इस ओणम इन ट्रेडिशनल ज्वेलरी को स्टाइल करें और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।