टैटू का ट्रेंड आजकल काफी चल रहा है। इसे लोग हाथ की जगह पर शरीर के अलग-अलग जगह पर बनाना भी काफी पसंद करते हैं। किसी को टैटू में कोई स्पेशल डेट लिखवाना पसंद करते हैं, तो किसी को अपने टैटू में नाम लिखवाना काफी पसंद होता है। लेकिन आजकल लोग भगवान के नाम के अक्षर और आकृति को बनाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी टैटू बनवाना पसंद है, तो इस बार आप ओम डिजाइन को ट्राई करें। इसे आप अपने शरीर के अलग-अलग हिस्से पर बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
अगर टैटू में आप ओम का डिजाइन क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथ की सीधी तरफ कोहनी के पास बनेगा। इसमें आप बड़ा ओम का डिजाइन क्रिएट कराएं। इसके बाद इसके आसपास मंत्र का डिजाइन क्रिएट करवाएं। इससे यह और अच्छे से हाइलाइट होगा। इसमें जो भी डिजाइन बनाया जाएगा। उसे काफी अच्छे से क्रिएट किया जाएगा, ताकि यह अच्छे से नजर आए। इसमें आप कलर भी करा सकती हैं। इससे भी यह ओम टैटू का डिजाइन अच्छा लगेगा। इसे बनवाने के लिए आपको 1,500 से 2,000 रुपये देने पड़ेंगे।
अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कलाई पर ब्रेसलेट टैटू डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की कलाई पर अच्छा लगेगा। इसमें आपकी कलाई पर एक चेन तैयार की जाएगी। इसके आसपास एक और चेन बनाई जाएगी। अब इसमें ओम के लॉकेज जैसा डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे यह टैटू और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के टैटू के लिए आपको 2,000 से 3,000 रुपये में बन जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: टैटू बनवाना पसंद है तो ये डिजाइन कर सकती हैं ट्राई
आप ओम के आकार वाला टैटू डिजाइन गर्दन के पीछे भी बना सकती हैं। इसके लिए स्पेशल डार्क आउटलाइन करके इस डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसमें एक ओम का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इसके बाद इसे डार्क कलर किया जाएा। इसमें ट्रायंगल का डिजाइन बनाया जाएगा। इससे यह गर्दन के पीछे अच्छे से हाइलाइट होगा। आप इस तरह के डिजाइन को कभी भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप अपनी गर्दन के पीछे बनवाने के लिए 3,000 से 4,000 रुपये देने पड़ेंगे।
अगर आपको टैटू को हाइलाइट करना है, तो इसके लिए आप बैकहैंड वाले हिस्से पर इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप स्वास्तिक के साथ ओम के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका हाथ अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आउटलाइन करवाएं। इससे यह और अच्छे से हाइलाइट होगा।
इसे भी पढ़ें: Trishul Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं त्रिशूल टैटू, देखें डिजाइंस
इस बार अपने शरीर के अलग-अलग हिस्से पर टैटू बनवाएं। इस तरह के डिजाइन बनवाने के बाद अच्छे लगेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।