Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

2 रंग की चूड़ियां मिलाकर बनाएं सुंदर सेट, डेली वियर के लिए है बेस्ट

रोजाना पहनने के लिए अगर आप भी एक से एक बैंगल्स सेट चुनती हैं, तो केवल 2 रंग की चूड़ियों को मिलाकर 3 शानदार सेट तैयार कर सकती हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे।
Updated:- 2026-09-03, 20:04 IST
image

अधिकतर भारतीय महिलाओं में चूड़ियां पहनने का काफी क्रेज देखा जाता है। डेली वियर से लेकर त्योहारों तक, वे अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के बैंगल सेट्स पहनती हैं। लेकिन डेली वियर की बात करें, तो एक जैसे चूड़ी सेट धीरे-धीरे बोरिंग लगने लगते हैं। अगर आप भी रोज पहनने के लिए एक ही रंग के सिंपल चूड़ी सेट पहन रही हैं, तो बिना ज्यादा खर्च किए कुछ नया, ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। आप अपने घर में रखी केवल दो अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को मिलाकर ही शानदार सेट तैयार कर सकती हैं।

2 रंगों की चूड़ियों से बनाएं 3 शानदार बैंगल सेट्स

चूड़ियों में सही कलर कॉम्बिनेशन न केवल आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि आपके आउटफिट्स को भी एक ग्रेसफुल टच देता है। आइए जानते हैं 2 रंगों की चूड़ियों से बनने वाले 3 शानदार सेट्स के बारे में, जो रोज पहनने के लिए एकदम सही हैं -

1. लाल और हरी चूड़ियों का एवरग्रीन कॉम्बिनेशन

अगर आपको लाल और हरा रंग पसंद है, तो आप रोजाना पहनने के लिए लाल और हरे रंग की चूड़ियों को मिलाकर एक खूबसूरत बैंगल सेट तैयार कर सकती हैं। डेली वियर के लिए यह सेट एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह कॉम्बिनेशन सिंपल सूट्स, प्रिंटेड कुर्तियों और कॉटन साड़ियों के साथ बहुत अच्छा उठाव देता है।

1 (38)

(IMAGE CREDIT: pinterest/thendralstudio)  

2. पीला और गुलाबी रंग का फ्रेश चूड़ी सेट

अगर आप रोज पहनने के लिए कुछ अलग और यूनिक बैंगल सेट खोज रही हैं, तो पिंक और येलो का यह शानदार कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इस बैंगल सेट को आप घर में पड़ी चूड़ियों से तैयार कर सकती हैं या बाजार से अलग से खरीदकर भी बना सकती हैं। ये दोनों कलर्स फ्रेश और आकर्षक लुक देते हैं। इस सेट के किनारों पर आप कुछ गोल्डन चूड़ियां या कड़े भी लगा सकती हैं।

2 (37)

(IMAGE CREDIT: pinterest/Monalisaa Exports)  

यह भी पढ़ें- Glass Bangles for Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर पहनें ट्रेंडी कांच की चूड़ियां, मिलेगा परफेक्ट लुक

3. नेवी ब्लू और सिल्वर, व्हाइट का क्लासी कॉम्बिनेशन

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोज ऑफिस जाती हैं, तो अपने फॉर्मल आउटफिट्स के साथ मैच करके नेवी ब्लू और सिल्वर या व्हाइट रंग का बैंगल सेट चुन सकती हैं। गहरे नीले रंग के साथ सफेद या सिल्वर रंग की कांच की चूड़ियां हाथों को काफी सोबर और अट्रैक्टिव बनाती हैं। यह कॉम्बिनेशन ज्यादा भड़कीला भी नहीं लगता, इसलिए आप इसे फॉर्मल मीटिंग्स या ऑफिस में आसानी से पहन सकती हैं।

4 (11)

(IMAGE CREDIT: pinterest/Indiatrend)  

डेली वियर चूड़ी सेट बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

डेली वियर में पहनने के लिए अगर आप भी इन कलर्स को चुन रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें -

  • दो रंगों के कॉम्बिनेशन के साथ किसी तीसरे रंग की चूड़ी मिक्स न करें, वरना लुक खराब हो सकता है।
  • कांच की चूड़ियों के सेट के दोनों किनारों पर दो पतले मेटल या सीप के कड़े जरूर पहनें, इससे सेट टिकाऊ लगता है।
  • रोज पहनने के लिए दर्जनों चूड़ियों का भारी सेट बनाने के बजाय केवल 4 से 6 चूड़ियों का हल्का सेट ही तैयार करें।

यह भी पढ़ें- Kaanch Ki Chudi Designs: साड़ी और सूट वाले लुक में चार चांद लगा देंगी कांच की ये खूबसूरत चूड़ियां, देखें डिजाइंस

निष्कर्ष : अगर आप रोज पहनने के लिए नए चूड़ी सेट की तलाश में हैं, तो एक जैसी चूड़ियों या भारी-भरकम कड़ों के बजाय केवल 2 रंगों की चूड़ियों का सिंपल और अट्रैक्टिव सेट बनाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
डेली वियर में केवल 2 रंगों की चूड़ियां मिलाकर सेट बनाना क्यों फायदेमंद होता है?
2 रंगों का कॉम्बिनेशन बहुत हल्का, एलिगेंट और सोबर दिखता है, जिसे ऑफिस या घर का काम करते समय आराम से पहना जा सकता है और यह कपड़ों से मैच भी आसानी से हो जाता है।
क्या 2 रंगों की चूड़ियों के सेट में कांच और कड़े को एक साथ मिक्स किया जा सकता है?
जी हां, कांच की प्लेन चूड़ियों के बीच में या किनारों पर हल्के मेटल या सीप के कड़े मिलाने से सेट को एक मजबूत और सुंदर डेली-वेयर लुक मिलता है।
रोजाना पहनने के लिए कांच, मेटल या प्लास्टिक में से कौन सी चूड़ियां सबसे बेस्ट रहती हैं?
डेली यूज़ के लिए थिक-ग्लास या लाइटवेट मेटल की चूड़ियां सबसे अच्छी होती हैं, क्योंकि ये बार-बार पानी में हाथ डालने से खराब नहीं होतीं और टूटती भी नहीं हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।