ऑफिस में पहने इस तरह के कुर्ता सेट, सावन महीने में दिखेंगी सबसे हटके

इस साल सावन के महीने में अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप अपने ऑफिस में इस तरह के सूट सेट पहनकर जा सकती हैं। इन्हें पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी।  
Updated:- 2025-07-09, 11:54 IST
image

अधिकतर लड़कियों को तीज त्योहार पर कुर्ता सेट पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर इस साल आने वाले सावन के महीने में अगर आप भी कुर्ता सेट पहनने का सोच रही है, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऑफिस में पहनने के लिए ऐसे कुर्ता सेट बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप बला की खूबसूरत लग सकती हैं।

पिंक एब्स्ट्रेक्ट प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता सेट

अगर आप सावन के महीने में अपने ऑफिस लुक को एलिगेंट और क्लासी टच देना चाहती है, तो अब आप इस खूबसूरत पिंक एब्स्ट्रेक्ट प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता सेट को ट्राई कर सकती है। इस तरह का कुर्ता आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

1 - 2025-07-07T161548.573

पिच कलर प्रिंटेड कॉटन कुर्ता सेट

सावन के महीने में अपने लुक से सभी का दिल जीतने के लिए आप अपने ऑफिस में इस खूबसूरत पिच कलर प्रिंटेड कॉटन कुर्ता सेट भी ट्राई कर जा सकती है। इस तरह के लुक में आपको देखकर आपके कलीग भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ आप दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2025-07-07T161547.188

यह भी पढ़ें: Plus Size महिलाओं के लिए सावन में बेस्ट हैं ये 4 कुर्ता सेट , दिखेंगी खूबसूरत

ब्लू प्रिंटेड स्ट्रेट सूट सेट

सावन के महीने में कैजुअल वियर के बजाय अगर आप सूट पहनकर जाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह ब्लू प्रिंटेड स्ट्रेट सूट सेट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप ट्राउजर और दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देने में मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3 - 2025-07-07T161550.069

जयपुरी फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता सेट

अगर आप भीड से हटकर दिखाना चाहती हैं और सावन के महीने में अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती है, तो आपके लिए यह जयपुरी फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है।

1 - 2025-07-07T162432.496

यह भी पढ़ें: कुर्ता स्कर्ट नहीं अब ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट Shirt-Skirt ड्रेसेस, दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - varanga/libas

FAQ
सावन कब से शुरू होगा और कब ख़त्म होगा ?
सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा और 9 अगस्त को ख़त्म होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।