फैशन की इस दुनियां में हर लड़की अपने लुक को गॉर्जियस और हटके दिखाना चाहती हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां ऑफिस या कॉलेज में एथनिक ड्रेस पहनकर जाती हैं, लेकिन बार लड़कियां सूट के साथ डालने के लिए दुपट्टे सेलेक्ट नहीं कर पति हैं। अगर आप भी अपने सूट के साथ कन्ट्रास दुपट्टा सेलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे दुपट्टा डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप येलो कलर के सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको येलो कुर्ता प्लाजो के साथ मैचिंग दुपट्टा खोजने की जरूरत नहीं हैं। आप इस खूबसूरत पिंक लाइनर पयोर कॉटन दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं। इस दुपट्टे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसे आप येलो कलर के शरारा गरारा से लेकर सूट तक सभी के साथ मैच कर पहन सकती हैं।
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप अपने येलो कलर के ऑउटफिट के साथ इस खूबसूरत प्रिंटेड ऑर्गेंजा दुपट्टे को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे अपने सूट के साथ शामिल कर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। यही नहीं आप इस दुपट्टे को लहंगे के साथ भी मैच कर ड्रेस को पहन सकती हैं। इस दुपट्टे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Phulkari Dupatta: बैसाखी में प्लेन सूट के साथ पहनें फुलकारी दुपट्टे, जानें कैसे करें स्टाइल
आप चाहें तो अपनी खूबसूरती में रंग भरने के लिए अपने येलो कलर के ऑउटफिट के साथ इस खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड नेवी ब्लू के साथ टैसल्स बॉर्डर के साथ तैयार इस खूबसूरत दुपट्टे को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप ट्राई कर अपने लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव भी बना सकती हैं। इस दुपट्टे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
यही नहीं अगर आप किसी भी फंक्शन में येलो कलर का अनारकली सूट या कोई भी एथनिक ड्रेस पहनने वाली हैं, तो अब आप अपने आउटफिट को गॉर्जियस बनाने के लिए इस खूबसूरत टैपिंग बॉर्डर के साथ तैयार सॉलिड चंदेरी सिल्क दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस दुपट्टे को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: MYNTRAKALINI/Morang/SARVAGNA/TOOCHKI/VredeVogel
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।