Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:52 AM IST

नो ज्वेलरी साड़ी लुक में आप भी दिख सकती हैं इन एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत

स्टाइलिश दिखने के लिए अपने बॉडी टाइप को समझकर ही अपने फाइनल लुक को चुनना चाहिए।
Updated:- 2022-11-25, 15:28 IST
saree without jewellery hindi

स्टाइलिश और मॉडर्न कौन नहीं दिखना चाहता है। रोजाना फैशन ट्रेंड्स बदल रहे हैं। ऐसे में आए दिन ट्रेडिशनल ऑउटफिट को भी कस्टमाइज करवा कर हम और आप पहनना पसंद कर रहे हैं। बात अगर लेटेस्ट ट्रेंड की करें तो आजकल नो ज्वेलरी साड़ी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस इसे तरह-तरह से स्टाइल करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी इसी तरह से नो ज्वेलरी लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कैसे कर सकती हैं आप बिना ज्वेलरी पहनें साड़ी को स्टाइल और दिख सकती हैं मॉडर्न और अप-टू-डेट।

ट्यूब ब्लाउज के साथ

Tube blouse saree look

अगर आप मॉडर्न और वेस्टर्न लुक की शौकीन हैं तो आप कुछ इस तरह से प्रिंटेड साड़ी को ट्यूब ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। बता दें कि अगर आप लंबी हैं तो ऐसा डिजाइन आप पर खूब खिलेगा।

HZ Tip : ऐसे ब्लाउज के साथ आप बालों के लिए सिंपल पोनीटेल या बन हेयर स्टाइल चुनें ताकि आपका लुक मॉडर्न और स्त्य्लिध नजर आए। साथ ही मेकअप के लिए न्यूड या पीच कलर को चुनें। (लेटेस्ट जरकन ऑउटफिट डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : ब्लाउज के लिए एंब्रॉयडरी वाली स्लीव्स के ये डिजाइन आप भी कर सकती हैं ट्राई

फ्लोरल साड़ी ऐसे करें ड्रेप

floral saree no jewellery look

वैसे तो यह एक सिल्क साड़ी है, लेकिन इसे स्टाइलिश बनाने के लिए आप बालों के लिए बालों सिंपल बन हेयर स्टाइल चुनें और इसे सजाने के लिए आप ताजे गजरे का इस्तेमाल करें।

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप चाहे तो फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ वी-नेक ब्लाउज को चुन सकती हैं। बता दें कि ऐसी साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज प्लस साइज बॉडी टाइप पर खूब खिलता है। (फ्लोरल डिजाइन ऑउटफिट)

 

इसे भी पढ़ें : परफेक्ट लुक के लिए इस दिवाली नेट साड़ी को चुनें,  देखें डिजाइंस

एम्‍ब्रॉयडरी वर्क साड़ी के साथ 

embroidery saree

बता दें कि इस तरह से किया गया एम्‍ब्रॉयडरी वर्क के साथ भी आप नो ज्वेलरी लुक को कैरी कर सकती हैं। व्ही आप चाहे तो इसमें प्लेन साड़ी भी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी हर तरह के बॉडी टाइप पर खूबसूरत नजर आती है।

HZ Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप बालों के लिए मेसी बन हेयर स्टाइल को चुनें और लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए एम्‍ब्रॉयडरी वर्क वाली बेल्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये नो ज्वेलरी साड़ी लुक के लेटेस्ट डिजाइन और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए।

Image Courtesy : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।