आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी का लुक इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। वहीं नीता अंबानी के साड़ी कलेक्शन का कोई जवाब ही नहीं है। हालही में मास वेडिंग समारोह के दौरान अंबानी परिवार सुर्खियों में नजर आए। इसके अलावा नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें भी लगातार बनी हुई हैं।
तीज-त्योहार हो या कोई धर्म से जुड़ा कार्य नीता अंबानी का साड़ी लुक हर बार कुछ अलग और खास रहा है। तो आइये जानते हैं नीता अंबानी की पहनीं इस खूबसूरत साड़ी की खासियत क्या है और जानेंगे कैसे किया जा सकता है इसे सस्ते में री-क्रिएट।
आए दिन नीता अंबानी किसी न किसी ओकेजन पर तरह-तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। हालांकि ज्यादातर वह सिल्क साड़ी में नजर आती हैं। वहीं मास वेडिंग लुक के लिए नीता अंबानी ने लाल रंग की बनारसी साड़ी को ड्रेप किया है। इस खूबसूरत साड़ी में गोल्डन कलर का वर्क किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Fashion: राधिका मर्चेंट के पहनें ये गाउन लुक्स हैं बेस्ट, आप भी कर सकते हैं सस्ते में री-क्रिएट
खासियत की बात करें तो इस साड़ी को कस्टमाइज किया गया है और इसमें श्लोक लिखे गये हैं। बता दें कि इस साड़ी में गोल्डन थ्रेड से गायत्री मंत्र लिखा हुआ है, जिसे हाथों की कारीगरी से बनाया गया है। अंबानी का यह लुक सामने आते ही दर्शकों के मन को भा गया है। वहीं इस लुक में नीता ने बालों का जुड़ा बनाकर गजरे को हेयर एक्सेसरी के लिए चुना है।
इसे भी पढ़ें: कम पैसे खर्च किए पाना चाहती हैं एक्सपेंसिव लुक तो नीता अंबानी के इन साड़ी लुक्स को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
यह विडियो भी देखें
अगर आपको नीता अंबानी का यह साड़ी लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।