नीता अंबानी ने पहले अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी की और फिर अपने बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी की। नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड भी उन्हें पसंद है जिसके ग्लैमरस पिक्चर वायरल हो रहे हैं। नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ इन दिनों हर जगह नज़र आ रही राधिका मर्चेंट के बारे में यही कहा जा रहा है कि वो अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के हर खास मौके पर राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की सदस्य की तरह उनके साथ ही थी। ये तो आप जानते ही हैं कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन स्वीट्ज़लैंड में हुए थे। शादी के इतने दिन बाद अब राधिका के ग्लैमरस लुक वाले जो उन्होंने उस पार्टी में कैरी किया था वो पिक्चर्स वायरल हो रहे हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग पार्टी स्वीट्ज़लैंड में हुई थी। स्वीट्ज़लैंड के Badrutt's Palace Hotel में हुई पार्टी में राधिका मर्चेंट ने ये हाइ स्लिट ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। उनकी ये तस्वीर उनकी मेकअप आर्टिस्ट लवलीन रामचंदानी ने स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज़ शहर से पोस्ट की थी। हालांकि उनका ये ग्लैमरस आउटफिट किस फैशन डिज़ाइनर की है इस बारे में पता नहीं चला है लेकिन उनका ये हॉट अवतार इस पार्टी के लिए परफेक्ट था।
राधिका मर्चेंट ने अपनी दोस्तों के साथ स्वीज़रलैंड में खूब इंजॉय किया। उनका हर लुक वहां पार्टी के हिसाब से था। फर्र वाला जैकेट लुक हो या फिर ग्लैमरस गाउन उन्होंने सभी कुछ अच्छे से कैरी किया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को पिछले काफी समय से जानते हैं। राधिका अनंत के साथ वेकेशन्स पर भी जाती रहती हैं।
आकाश अंबानी की शादी के दिन नीता अंबानी जब मीडिया में अपनी पूरी फैमिली के साथ फोटो क्लिक करवाने पहुंची तो उनके साथ राधिका मर्चेंट भी थी। राधिका मर्चेंट नीता अंबानी के साथ खडी थी और उनके पीछे अनंत अंबानी थी। नीता अंबानी को राधिका मर्चेंट अपने छोटे बेटे के लिए कितनी पसंद हैं वो इस बात का हिंट कई बार इस तरह की फोटो क्लिक करवाकर दे चुकी हैं। राधिका ने ऑरेंज कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। शादी की थीम के हिसाब से पूरे अंबानी परिवार के आउटफिट पर हाथी डिज़ाइन बना था जो राधिका के लहंगे में भी दिखा।
यह विडियो भी देखें
राधिका मर्चेंट ने वेडिंग रिसेप्शन पर ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ हैवी लखनवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था। गले में चोकर नेकलेस के साथ पर्ल की लेयर्ड माला पहने राधिका ने अपने इस लुक को स्टाइलिश बनाया। राधिका की डांस करते हुए ये तस्वीर खुद नीता अंबानी ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर शेयर की। इतना ही नहीं नीता अंबानी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ-साथ राधिका की भी कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
राधिका मर्चेंट के लहंगा लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। आकाश और श्लोका की शादी के फंक्शन्स पर राधिका हर बार अलग अवतार में दिखी। उनका ये गोल्डन लहंगे के साथ डायमंड और एम्राल्ड वाला नेकलेस लुक भी नीता अंबानी और उनके परिवार को बेहद पसंद आया।
राधिका का ये लुक भी बेहद एलीगेंट हैं वो इसमें किसी प्रिंसेस की तरह दिख रही है। कोल्ड शोल्डर इस ब्लाउज़ की स्लीव्स में फ्रिंज लेस वर्क दिख रहा है। इस हैवी एम्ब्रॉयडिड ब्लाउज़ के साथ उन्होंने लाइट डिज़ाइन डायमंड नेकलेस पहना था। झुमका स्टाइल इस चांद बाली वाले ईयररिंग और मांग टीका में उनका ये ट्रेडिशनल अवतार भी नीता अंबानी को बेहद पसंद आया था। इसलिए नीता अंबानी ने खुद राधिका की ये पिक्चर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
तो राधिका मर्चेंट के लिए अनंत अंबानी जितने दीवाने हैं उतना ही प्यार राधिका को नीता अंबानी भी करती हैं। नीता अंबानी राधिका को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ रखना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग में भी राधिका मर्चेंट को लेकर नीता अंबानी उदयपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर नीता अंबानी ने राधिका के साथ तस्वीरे भी क्लिक करवययी थी। अब मुकेश अंबानी से लेकर नीता अंबानी, अनंत अंबानी और पूरी अंबानी फैमिली के लिए राधिका मर्चेंट कितनी खास हैं इस बात का अंदाज़ा तो आपको लग ही गया होगा। सोशल मीडिया पर राधिका की तस्वीरें वैसे अंबानी परिवार के साथ उनका नाम जुड़ने के बाद ही वायरल होनी शुरु हुई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।