Nita Ambani Closet: नीता अंबानी के पास है रेड आउटफिट्स का बेमिसाल कलेक्‍शन, आप ले सकती हैं स्टाइल इंस्पिरेशन

नीता अंबानी के फैशन स्टेटमेंट में रेड आउटफिट्स का खास महत्व है।नीता अंबानी की फैशन को लेकर समझ उन्‍हें महिलाओं के बीच  फैशन आइकन बनाती है। आप भी उनके क्‍लॉसेट से कुछ स्टाइल टिप्‍स ले सकती हैं। 

nita ambani red outfit collection pics new fashion

देश के सबसे अमीर और चर्चित परिवारों में से एक अंबानी फैमिली कई कारणों से हमेशा ही सुर्खियों में रहती है, मगर सबसे ज्यादा चर्चा तब होती है, जब अंबानी परिवार में कोई शादी या विशेष अवसर होता है।

खासतौर पर अंबानी परिवार की महिलाओं के फैशन सेंस को हर आयु वर्ग की महिला पसंद करती है। इनमें से सबसे ज्यादा नीता अंबानी के आउटफिट्स, लुक्स और फैशनेबल अंदाज को पसंद किया जाता है।

जाहिर सी बात है कि 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी अपने उम्र की महिलाओं से काफी यंग नजर आती हैं। नीता अंबानी का ड्रेसिंग सेंस भी महिलाओं के मध्य लोकप्रिय है। वैसे तो नीता अंबानी के ऊपर सभी रंग खूब अच्छे लगते हैं, मगर सबसे ज्यादा हम उन्हें गुलाबी रंग में देखते हैं। इस रंग के बाद उन्हें लाल रंग की पोशाकों में भी खूब देखा जाता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल नीता अंबानी की क्‍लॉसेट में रेड कलर के आउटफिट कलेक्शन के बारे में जानकारी देंगे। आप इस कलेक्‍शन से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए भी मिलता-जुलता आउटफिट ले सकती हैं या रीक्रिएट करा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Blouse Latkan: Nita Ambani Fashion: छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में नीता अंबानी के लुक्स हैं बेहद कमाल, देखें तस्वीरें

Nita Ambani red dress

गायत्री मंत्र एंब्रॉयडरी वाली रेड कस्टम मेड साड़ी

फैशन को लेकर नीता अंबानी की गहरी समझ और भारतीय संस्‍कृति से लगाव, उन्हें सभी से अलग पहचान देता है। नीता अंबानी अपने कपड़ों का चुनाव न केवल अवसर को देखकर करती हैं बल्कि इस बात को भी सुनिश्चित करती हैं कि उनके चुनाव से लोगों के मध्य फैशन और कला संस्‍कृति को लेकर ज्ञान में वृद्धि हो। नीता अंबानी के पास साड़ियों का बहुत खूबसूरत कलेक्‍शन है और उनके इसी कलेक्‍शन में एक साड़ी और जुड़ गई है, जो उन्होंने हालही में सामूहिक विवाह समारोह में पहनी थी।

Nita Ambani fashion

गहरे लाल रंग की इस सिल्‍क साड़ी में सुनहरे और चमकीले धागों से गायत्री मंत्र कढ़ा हुआ था, जो इस साड़ी को खूबसूरती के साथ-साथ हटकर लुक दे रहा था।नीता अंबानी की तरह आप भी कस्‍टम मेड साड़ी अपने लिए किसी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर से तैयार करा सकती हैं। यदि आप सिल्‍क साड़ी में इस तरह की एंब्रॉयडरी नहीं कराना चाहती हैं, तो आप जॉर्जेट, कॉटन या नेट की साड़ी में भी अपने पसंद के मंत्र की एंब्रॉयडरी करा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Blouse Latkan: Nita Ambani Garba Look: दुपट्टे से लेकर ड्रेपिंग तक बेहद खास है नीता अंबानी का गरबा नाइट लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Indian celebrity style

रेड लेहरिया लहंगा

नीता अंबानी के पास लहंगे का बहुत अच्छा कलेक्‍शन है। लगभग सभी बड़े और फेमस फैशन डिजाइनर के डिजाइन किए हुए लहंगे नीता अंबानी के पास आपको मिल जाएंगे। मगर नीता अंबानी के पास लेहरिया प्रिंट और डिजाइन वाले लहंगों का भी अच्‍छा कलेक्‍शन है। इस तस्‍वीर में भी नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत लाल रंगा का लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने वेल्‍वेट की नीले रंगी जरी एम्‍ब्रॉयडरी वाली चोली पहनी है और दुपट्टा भी ब्लाउज की मैचिंग का ही पहना है।

Nita Ambani wardrobe

आप भी अपनी वॉर्डरोब में इस तरह का लहरिया डिजाइन वाला खूबसूरत लाल रंग का लहंगा शामिल कर सकती हैं। यह लहंगा लाइटवेट होने के साथ ही किसी भी बड़े से बड़े और छोटे से छोटे अवसर पर पहना जा सकता है।आपको इसमें सिल्क, साटन, शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक में बने बनाए डिजाइनर लहंगे बाजार में मिल जाएंगे या फिर आप इसे किसी अच्छे डिजाइनर से बनवा भी सकती हैं।

Red carpet looks

कढ़ाईदार लाल रंगा की सलवार कमीज

नीता अंबानी के पास साड़ी और लहंगों की तरह सलवार कमीज में भी एक से बढ़कर एक डिजाइनर सलवार कमीज हैं। हमने लगभग हर तरह के स्टाइलिश और डिजाइनर सलवार सूट में नीता अंबानी को देखा है। मगर उनके पास पिंक और रेड कलर के कई खूबसूरत सलवार सूट हैं, जिनमें हम उन्‍हें कई अवसरों पर देख भी चुके हैं। नीता अंबानी को फोक एम्‍ब्रॉयडरीज और कामदार सलवार सूट बहुत अधिक पसंद हैं।

Celebrity fashion India

आपको बाजार में बहुत सारे एंब्रॉयडरी वाले सलवार सूट के पीस मिल जाएंगे, आप अपने हिसाब से उन्हें स्टिच करा सकती हैं। आपको रेडिमेड सलवार कमीज भी मिल जाएंगे। अगर लाल रंग आपका भी फेवरेट है, तो नीता अंबानी के कलेक्शन से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।नीता अंबानी के रेड आउटफिट का यह कलेक्‍शन यदि आपको पसंद आया है,तो आप भी इसमें से कोई भी ड्रेस अपने लिए रीक्रिएट करा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP